सर्प काटने से छात्रा की मौत
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हडही का मामला
संकल्प सवेरा,जौनपुर।सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के हडही गांव में रात को सो रही छात्रा के पैर में सर्प काटने से मौत हो गई है उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया
हडही गांव निवासी अखिलेश बिंद की पुत्री काजल बिंद रात को खाना बना कर खा कर सोने चली गई सुबह भोर में करीब 4:00 बजे उसके पैर में सर्प ने काट लिया यह जानकारी अपने परिजनों को दी परिजनों ने आनन-फानन में उसे जिला चिकित्सालय ले गए जहां पर डाक्टरों ने उसे जवाब दे दिया तब उसके परिजनों ने झाड़-फूंक के चक्कर में गाजीपुर ले गए
जहां पर उसे मृतक घोषित कर दिया घर पर सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया काजल चार बहन भाई में सबसे बड़ी थी सहकारी इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की छात्रा हैं 1 हफ्ते के भीतर सर्प दंश से दूसरी मौत से क्षेत्र में दहशत फैल गई












