बंसवरिया से कागा उडि भागा, मोर सइयां अभागा ना जागा
संकल्प सवेरा, जौनपुर। होली के पावन पर्व पर गांव -गांव ,शहर- शहर सुबह से ही लोग रंग गुलाल से सराबोर होकर होली मना रहें हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को विकास खंड मछलीशहर की ग्राम पंचायत बामी में ग्राम प्रधान श्रीमती सरोज सिंह के निज आवास पर ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से होली मनाई।
रंग गुलाल लगाकर लोगों ने पारम्परिक लोक गीत फगुआ,चइता,बेलवइया प्रस्तुत किया।अच्छे लाल तिवारी ने बंसवरिया से कागा उडि भागा,मोर सइयां अभागा ना जागा…….. लालजी सरोज ने सिर पीटई सुदामा रोवई बिरज में किसने लूटी हमारी झोपड़ियां…..
कप्तान प्रजापति ने केतना बताइ सुख ससुरे क गोरी हो, सइयां हइले चांद क टुकड़ा हम हई चकोरी हो …….प्रस्तुत किया । जिसे सुनकर लोग मंत्रमुग्ध हो गये। युवाओं ने डी जे के धुन पर डांस किया। उल्लेखनीय है कि रात में शान्ति पूर्वक होलिका दहन किया गया था । थाना पवारा में बामी सहित कुल 71 स्थानों को होलिका दहन के लिए चिन्हित किया गया था सारे स्थान सामान्य श्रेणी में थे एक भी स्थान संवेदनशील और अतिसंवेदनशील श्रेणी में नहीं रखा गया था।