• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

08 व 9 अप्रैल को पत्रकारों तथा दुकानदारों को लगेगा टीका : सीएमओ

10 को बैंक-बीमा कर्मचारी तथा 12, 13 और 14 अप्रैल को जिले के शिक्षकों को लगाया जाएगा टीका मिशन निदेशक ने पत्र जारी कर 45 वर्ष से अधिक उम्र के विशेष समूहों को आमंत्रित करने का दिया निर्देश

Sankalp Savera by Sankalp Savera
April 5, 2021
in Jaunpur
0
08 व 9 अप्रैल को पत्रकारों तथा दुकानदारों को लगेगा टीका : सीएमओ
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

जौनपुर, संकल्प सवेरा जिले में आठ और नौ अप्रैल को पत्रकारों, मीडिया से संबंधित लोगों तथा खुदरा/बड़े दुकानदारों का कोविड टीकाकरण होगा । 10 अप्रैल को बैंक और बीमा के कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ राकेश कुमार ने बताया कि विशेष समूह से संबंधित 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का नजदीक की स्वास्थ्य इकाई पर टीकाकरण सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित समूहों और यूनियनों के प्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाएगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ नरेंद्र सिंह ने बताया कि 12, 13 और 14 अप्रैल को स्कूल और कॉलेजों के शिक्षकों तथा 15 और 16 अप्रैल को ऑटो, रिक्शा, बस, टैक्सी, ड्राइवर, फेरी वाले तथा निर्माण कर्मचारियों को टीका लगेगा। 17, 18 और 19 अप्रैल को फ्रंटलाइन वर्कर्स को छोड़कर अन्य सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा। 20 और 21 अप्रैल को न्याय पालिका कर्मचारियों और वकीलों तथा 22, 23 अप्रैल को निजी कार्यालयों के कर्मचारियों को टीका लगेगा।
इस संबंध में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन-उत्तर प्रदेश की निदेशक अपर्णा उपाध्याय ने प्रदेश के सभी सीएमओ को पत्र जारी किया है। पत्र में उन्होंने कहा है कि देश में टीकाकरण अभियान के तहत स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स तथा 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण की गतिविधियां चल रही हैं। इसी क्रम में कर्मचारियों एवं अन्य समूह के लोगों के टीकाकरण के लिए इन तिथियों पर इन विशेष समूह के लोगों को टीका लगवाने के लिए आमंत्रित और प्रेरित करें।
जिले की 94 स्वास्थ्य इकाइयों पर सप्ताहभर टीकाकरण की सुविधा है। जिला पुरुष चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बदलापुर, बख्शा, चोरसंड, डोभी, रेहटी, मछलीशहर, मड़ियाहूं, मुफ्तीगंज, सतहरिया, रामनगर, रामपुर, शाहगंज, सिरकोनी, सुइथाकला, बरसठी, केराकत, खुटहन, महराजगंज, सुजानगंज, सिकरारा-चांदपुर, मेंहरावां तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बख्शा, धरमपुर, जलालपुर, मातापुर (अरबन), मुंगराबादशाहपुर, सोंधी, करंजाकला, सिकरारा, सिंगरामऊ, बजरंग नगर, जमुहाई, अमहित, गभिरान, कुंवरपुर, राजा बाजार, रामपुर नड्डी, नेवढ़िया, नोनारी, राजेपुर, अर्सिया, बेलवार, तेजी बाजार, चावरी, बारी, पवारा, बांकी, बड़ेरी (मड़ियाहूं), सरडीह (रामपुर), जमालापुर (रामनगर), मीरगंज (मछलीशहर), तरहटी (मुंगराबादशाहपुर), गद्दोपुर(महराजगंज), प्रेम का पूरा (सुजानगंज), जमुनिया (खुटहन), बीबीगंज (सोंधी), भन्नौर (बरसठी), रामपुर जामिन (धर्मापुर), त्रिलोचन, कसेरवा (मछलीशहर), मुफ्तीगंज, बगथरी (मुफ्तीगंज), गुतवन (रामनगर), कोचरी (रामपुर), परियांवा (सिरकोनी), मदराहा (सोंधी), भैसावाली (सुइथाकला), करोबनकट (बरसठी), थानागद्दी (केराकत), जमऊपट्टी (बदलापुर), लेदुका (बख्शा), हिसमपुर (डोभी), निभापुर (मुगराबादशाहपुर) सहित 94 स्वास्थ्य इकाइयों पर हर कार्य दिवस पर टीकाकरण हो रहा है । रविवार को छोड़ राजपत्रित अवकाश के दिन भी यहां पर टीकाकरण जारी रहेगा। आयुष्मान भारत में सूचीबद्ध निजी चिकित्सालयों में भी यह टीकाकरण प्रत्येक कार्य दिवस पर हो रहा है।

ऐसे उठाएं लाभ: टीकाकरण के लिए लाभार्थी को स्वयं से कोविन पोर्टल पर पंजीकरण करना चाहिए। लाभार्थी को cowin.gov.in पर अपना पंजीकरण करना होगा। स्वयं रजिस्ट्रेशन करने वाले लाभार्थी अपनी सुविधा के अनुकूल स्वास्थ्य इकाई का चयन कर टीकाकरण करा सकेंगे। जो लाभार्थी स्वयं से अपना पंजीकरण करने में सक्षम नहीं हैं, या बिना पंजीकरण के टीका लगवाने पहुंच गए हैं, उन्हें भी कोई दिक्कत नहीं होगी। वह अपना आधार कार्ड लेकर टीकाकरण सत्र पर जाएंगे तो वहां मौजूद स्वास्थ्यकर्मी कोविन पोर्टल के माध्यम से उनका भी टीकाकरण कर देंगे। इस चरण के टीकाकरण के लिए हर लाभार्थी को पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर कार्ड आदि टीकाकरण स्थल पर लेकर जाना जरूरी है।

Previous Post

विदुषी को मिला यूपी धरोहर रत्न सम्मान

Next Post

राजपूत एकता समिति द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
राजपूत एकता समिति द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित

राजपूत एकता समिति द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

March 16, 2026
जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

March 16, 2026
अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

March 16, 2026
काशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीत का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

काशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीत का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

March 15, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

March 16, 2026
जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

March 16, 2026
अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

March 16, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

March 16, 2026
जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

March 16, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.