• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

स्वच्छता अभियान से ही स्वच्छ और सुंदर जौनपुर बनेगा: कृपाशंकर सिंह

Jaunpur will become clean and beautiful only through cleanliness campaign: Kripashankar Singh

Sankalp Savera by Sankalp Savera
October 2, 2026
in Jaunpur, Purvanchal News
0
स्वच्छता अभियान से ही स्वच्छ और सुंदर जौनपुर बनेगा: कृपाशंकर सिंह
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

स्वच्छ और सुंदर जौनपुर के लिए कृपाशंकर सिंह ने बढ़ाए हाथ

स्वच्छता अभियान से ही स्वच्छ और सुंदर जौनपुर बनेगा: कृपाशंकर सिंह

गांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत चला विशेष स्वच्छता अभियान

सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लेकर की सफाई, दुकानदारों को वितरित किए गए कूड़ेदान

जौनपुर, संकल्प सवेरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह के नेतृत्व में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

अभियान में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हाथों में झाड़ू, फरुई और तसला लेकर मार्गों की सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान की शुरुआत खड़का तिराहे स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हुई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जगदीशपुर रेलवे क्रासिंग से लाइन बाजार होते हुए वाजिदपुर ,लोहिया पार्क तक सफाई अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे और आसपास जमा कूड़े के ढेर को जेसीबी मशीन की मदद से उठाकर डंपर में भरवाया गया और निर्धारित स्थान पर पहुंचाया गया।

अभियान का समापन पॉलिटेक्निक चौराहे के पास स्थित लोहिया पार्क के समीप हुआ।
कृपाशंकर सिंह ने कहा कि “स्वच्छता बेहतर समाज की नींव है। इसे केवल किसी एक संस्था या विभाग की जिम्मेदारी नहीं माना जा सकता। जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छता को जनआंदोलन का रूप दिया जा सकता है।” उन्होंने लोगों से स्वच्छता अभियानों में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से बेहतर समाज और विकसित भारत के निर्माण में योगदान दिया जा सकता है। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर सड़क किनारे गंदगी और कूड़े के ढेर भी दिखाई दिए। जिस पर श्री सिंह ने कहा कि स्वच्छ भारत के संकल्प को जनभागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जौनपुर में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के साथ नागरिकों की सहभागिता को प्रोत्साहित करना है।
इस दौरान श्रीसिंह ने सड़क किनारे स्थित खान-पान की दुकानों और मंदिरों के सामने बड़े प्लास्टिक के कूड़ेदान रखवाए। उन्होंने दुकानदारों और स्थानीय लोगों से अपील की कि दुकानों तथा आसपास निकलने वाला कूड़ा निर्धारित कूड़ेदानों में ही डालें। उन्होंने कहा कि नगर पालिका के कर्मचारी प्रतिदिन इन कूड़ेदानों से कूड़ा उठाएंगे। सफाई अभियान के दौरान सभी कार्यकर्ता “स्वच्छ जौनपुर, सुंदर जौनपुर, विकसित भारत” संकल्प अभियान का स्लोगन लिखी टी-शर्ट पहनकर सड़कों पर निकले। कार्यकर्ताओं के इस उत्साह और स्वच्छता के संदेश को देखकर स्थानीय लोगों ने भी कार्यक्रम की सराहना की। स्थानीय लोगों ने कहा कि “काश, ऐसा स्वच्छता अभियान हर महीने आयोजित होता, तो जौनपुर जल्द ही पूरी तरह स्वच्छ और सुंदर नजर आता।” लोगों ने कहा कि आज के अभियान में जिस तरह कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, उससे उम्मीद जगी है कि जौनपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में यह अभियान एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

लोगों के बीच यह भी चर्चा रही कि यदि स्वच्छता के प्रति इसी तरह निरंतर जागरूकता और सहभागिता बनी रही, तो आने वाले समय में जौनपुर की तस्वीर निश्चित रूप से और बेहतर होगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, सुशील मिश्रा, धनंजय सिंह, मुकेश सिंह डोभी, श्याम राज सिंह, डॉ. आरएन त्रिपाठी, पीयूष गुप्ता, राममोहन सिंह, धीरू सिंह, ओमप्रकाश सिंह, अजीत सिंह, राजेश सिंह, डॉ. विनोद कन्नौजिया, दिनेश तिवारी, श्रवण सिंह, विनोद सिंह, नीरज सिंह, रत्नाकर सिंह, शशि सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous Post

2 अक्टूबर को जौनपुर में चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

स्वच्छता अभियान से ही स्वच्छ और सुंदर जौनपुर बनेगा: कृपाशंकर सिंह

स्वच्छता अभियान से ही स्वच्छ और सुंदर जौनपुर बनेगा: कृपाशंकर सिंह

October 2, 2026
2 अक्टूबर को जौनपुर में चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान

2 अक्टूबर को जौनपुर में चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान

October 1, 2026
जौनपुर में पत्रकारों ने देखी बाबा नीब करौरी के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’

जौनपुर में पत्रकारों ने देखी बाबा नीब करौरी के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’

September 30, 2026
पेंशनर्स का आक्रोश: देशव्यापी धरना-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार की विभेदकारी नीतियों का किया विरोध

पेंशनर्स का आक्रोश: देशव्यापी धरना-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार की विभेदकारी नीतियों का किया विरोध

September 29, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
स्वच्छता अभियान से ही स्वच्छ और सुंदर जौनपुर बनेगा: कृपाशंकर सिंह

स्वच्छता अभियान से ही स्वच्छ और सुंदर जौनपुर बनेगा: कृपाशंकर सिंह

October 2, 2026
2 अक्टूबर को जौनपुर में चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान

2 अक्टूबर को जौनपुर में चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान

October 1, 2026
जौनपुर में पत्रकारों ने देखी बाबा नीब करौरी के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’

जौनपुर में पत्रकारों ने देखी बाबा नीब करौरी के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’

September 30, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

स्वच्छता अभियान से ही स्वच्छ और सुंदर जौनपुर बनेगा: कृपाशंकर सिंह

स्वच्छता अभियान से ही स्वच्छ और सुंदर जौनपुर बनेगा: कृपाशंकर सिंह

October 2, 2026
2 अक्टूबर को जौनपुर में चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान

2 अक्टूबर को जौनपुर में चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान

October 1, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.