• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

जौनपुर सपा विधायक लकी यादव पर दो जेई और ठेकेदार को बंधक बनाने का आरोप

Jaunpur SP MLA Lucky Yadav accused of taking two JE and contractor hostage

Sankalp Savera by Sankalp Savera
April 24, 2023
in Jaunpur
0
जौनपुर सपा विधायक लकी यादव पर दो जेई और ठेकेदार को बंधक बनाने का आरोप
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

जौनपुर सपा विधायक लकी यादव पर दो जेई और ठेकेदार को बंधक बनाने का आरोप

जौनपुर ,संकल्प सवेरा। जिले के मल्हनी सीट से सपा विधायक लकी यादव व उनके समर्थकों पर दो जेई और एक ठेकेदार को बंधक बनाने का आरोप है। रविवार देर रात जौनपुर स्थित विधायक के आवास से प्रशासन के अधिकारी व पुलिस ने सभी को मुक्त कराया। इस दौरान विधायक समर्थकों से पुलिस की तीखी झड़प व धक्का-मुक्की भी हुई। देर रात घटी घटना का वीडियो वायरल है।

ओलंदगंज से टीडी कॉलेज रोड पर कुछ माह पहले अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया था। अतिक्रमण हटाने के बाद मौजूदा समय में सड़क किनारे नाली निर्माण का काम चल रहा है। निर्माण कार्य को देखने के लिए रविवार रात पीडब्ल्यूडी के दो जेई और एक ठेकेदार रोड पर घूम रहे थे
रात करीब 10 बजे तीनों सपा विधायक लकी यादव के घर के निचले हिस्से में पार्किंग में घुस गए। विधायक ने सीसीटीवी में देखा तो अपने समर्थकों से उनको अंदर बुलवाया। आरोप है कि जब तीनों अंदर गए तो विधायक ने बैठा लिया। सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

जेई और ठेकेदार को छोड़ने से विधायक ने किया इंकार
आननफान सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ विधायक के आवास पर पहुंच गए। तीनों को छोड़ने की बात कही तो विधायक लकी यादव ने इंकर कर दिया। ऐसे में पुलिस समर्थकों के बीच से उनको वहां से ले गई। इस दौरान जमकर धक्कामुक्की हुई। पुलिस के अनुसार, विधायक द्वारा दो जेई और ठेकेदार को बंधक बनाया गया था। जब पुलिस ने उनसे छोड़ने के लिए कहा तो वह नहीं माने। बाद में विधायक के समर्थक झड़प भी करने लगे
विधायक पर पुलिस से दुर्व्यवहार करने का आरोप है। इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह ने बताया कि विधायक आवास पर दो जेई व एक ठेकेदार को बंधक बनाया गया था। बलपूर्वक प्रयोग करके उन्हें किसी तरह बाहर निकाला गया। उच्चाधिकारियों के आदेश पर ही मुकदमा दर्ज कराया जाएगा

विधायक बोले- मेरे साथ पुलिस ने किया दुर्व्यवहार

मल्हनी से सपा के विधायक लकी यादव ने कहा कि मैं अपने घर में था। रात में चार लोग घर के अंदर घुस रहे थे। उसी समय मैने अपने सुरक्षाकर्मियों से कहा कि पता करें कि वह कौन लोग हैं। जब सुरक्षा में लगे लोग पता करने गए तो उसमें से एक व्यक्ति फरार हो गया, तीन को दौड़ाकर पकड़ा गया। पकड़ने के बाद मैने खुद रात 11.05 बजे एसपी जौनपुर को फोन से सूचना दिया और पूरी जानकारी दी। कुछ देर के बाद जब पुलिस नहीं आई तो मैंने सीओ सिटी को फोन किया
उन्होंने थोड़ी ही देर में पुलिस के पहुंचने की बात कही। जब पुलिस घर पर पहुंची तो एक व्यक्ति ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अपशब्द कहा। इसके बाद पुलिस ने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया। मेरा कालर पकड़कर खींचा। वायरल वीडियो में यह स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। बंधक बनाने का आरोप गलत है। यदि मैं किसी को बंधक बनाता तो खुद एसपी को फोन क्यों करता। इस मामले को मैं अपने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी बताऊंगा और विधानसभा में भी उठाऊंगा

Previous Post

युवक ने डंडे से मारकर चचेरे भाई को उतारा मौत के घाट

Next Post

सृजन करना ही शिक्षकों की अहम् भूमिका: बृजेश सिंह प्रिंशु

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
सृजन करना ही शिक्षकों की अहम् भूमिका: बृजेश सिंह प्रिंशु

सृजन करना ही शिक्षकों की अहम् भूमिका: बृजेश सिंह प्रिंशु

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

गुजरात ने विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत बनाए रखा — कुलपति प्रो. वंदना

गुजरात ने विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत बनाए रखा — कुलपति प्रो. वंदना

April 30, 2026
पीयू परिसर की सम सेमेस्टर परीक्षा 2026 का मूल्यांकन शुरू

पीयू परिसर की सम सेमेस्टर परीक्षा 2026 का मूल्यांकन शुरू

April 29, 2026
कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश को किया सम्मानित

कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश को किया सम्मानित

April 29, 2026
सीयूईटी पीजी (अंग्रेजी विषय) प्रवेश परीक्षा में जौनपुर की आहना यादव को मिला देश में सर्वोच्च अंक

सीयूईटी पीजी (अंग्रेजी विषय) प्रवेश परीक्षा में जौनपुर की आहना यादव को मिला देश में सर्वोच्च अंक

April 29, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
गुजरात ने विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत बनाए रखा — कुलपति प्रो. वंदना

गुजरात ने विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत बनाए रखा — कुलपति प्रो. वंदना

April 30, 2026
पीयू परिसर की सम सेमेस्टर परीक्षा 2026 का मूल्यांकन शुरू

पीयू परिसर की सम सेमेस्टर परीक्षा 2026 का मूल्यांकन शुरू

April 29, 2026
कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश को किया सम्मानित

कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश को किया सम्मानित

April 29, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

गुजरात ने विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत बनाए रखा — कुलपति प्रो. वंदना

गुजरात ने विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत बनाए रखा — कुलपति प्रो. वंदना

April 30, 2026
पीयू परिसर की सम सेमेस्टर परीक्षा 2026 का मूल्यांकन शुरू

पीयू परिसर की सम सेमेस्टर परीक्षा 2026 का मूल्यांकन शुरू

April 29, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.