• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

आयोडीन की कमी से कमजोर होती है बच्चे की बुद्धि: सीएमओ

Iodine deficiency weakens child's intelligence: CMO

Sankalp Savera by Sankalp Savera
October 21, 2023
in Jaunpur
0
आयोडीन की कमी से कमजोर होती है बच्चे की बुद्धि: सीएमओ
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

आयोडीन की कमी से कमजोर होती है बच्चे की बुद्धि: सीएमओ

राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सीएमओ आफिस में कार्यशाला

बीमारियों से बचाव के लिए दी गई आयोडीन युक्त नमक सेवन करने की सलाह

जौनपुर,संकल्प सवेरा 21 अक्टूबर 2023। राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण कार्यक्रम के तहत ग्लोबल आयोडीन डिफिशिएंसी डे (आईडीडी दिवस) के उपलक्ष्य में मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय सभागार में सेमिनार/कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह ने शरीर के लिए आयोडीन की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि आयोडीन की कमी से बच्चे बुद्धि से कमजोर होते हैं। उनका शारीरिक विकास प्रभावित होता है और बौनापन आता है। गूंगापन, बहरापन और घेंघारोग की समस्या होती है। अचानक गर्भपात, मृत बच्चे का जन्म, गर्भ में बच्चे के मानसिक विकास में कमी, किशोरावस्था में शरीर का बढ़ना रुक जाना, महिलाओं में बांझपन की समस्या जैसी बीमारियां हो जाती हैं। उन्होंने इन बीमारियों से बचाव के लिए आयोडीन युक्त नमक का सेवन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि देश की पूरी आबादी को आयोडीन अल्पता विकार की समस्या का खतरा है। उन्होंने कहा कि हमारी मिट्टी में खनिज के तौर पर आयोडीन की कमी है। इसके चलते भारत में उगाए जाने वाले अनाज, दाल, फल, सब्जियों, सूखे मेवे और बीज में पर्याप्त मात्रा में आयोडीन नहीं होता।
नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ राजीव कुमार ने आयोडीन नमक का उपयोग करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक स्वस्थ व्यक्ति को प्रतिदिन 150 माइक्रोग्राम (आधा चम्मच) आयोडीन युक्त नमक का सेवन आवश्यक है। आयोडीन से ही थायराइड के माध्यम से हार्मोन्स का निर्माण होता है। यह शरीर के लिए बहुत जरूरी है। भारत में 35 करोड़ के लगभग ऐसे लोग हैं जो पर्याप्त मात्रा में आयोडीन युक्त नमक का प्रयोग नहीं करते हैं। इसलिए उन्हें आईडीडी होने का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि आप जो भी आहार खाते हैं सभी में आयोडीन की मात्रा बेहद कम है। आयोडीन की इस कमी को पूरा करने के लिए आयोडीन से फार्टीफाइड नमक को सप्लीमेंट के तौर पर लेना चाहिए।
कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ नरेन्द्र सिंह, डीपीएम सत्यव्रत त्रिपाठी, एफएलसी जय प्रकाश गुप्ता, एनसीडी सेल के सभी अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। इसके साथ ही सभी सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयोडीन से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम हुआ। प्रत्येक ब्लॉक के स्कूलों में भी आरबीएसके की टीम ने बच्चों को आयोडीन की उपयोगिता के बारे में जागरूक किया। उन्होंने नमक मंगाकर जांच भी की।

Previous Post

कालेज जा रहे प्रधानाचार्य को रास्ते में घेरकर पीटा

Next Post

मिशन शक्ति फेज-4 के अन्तर्गत विचार-गोष्ठी का आयोजन

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
मिशन शक्ति फेज-4 के अन्तर्गत विचार-गोष्ठी का आयोजन

मिशन शक्ति फेज-4 के अन्तर्गत विचार-गोष्ठी का आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

मोदी सरकार के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय — कृपाशंकर सिंह

मोदी सरकार के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय — कृपाशंकर सिंह

June 9, 2026
Jaunpur 16.50 लाख के खाद्यान्न घोटाले में बड़ी कार्रवाई: ईओडब्ल्यू ने कोटेदार को किया गिरफ्तार

Jaunpur 16.50 लाख के खाद्यान्न घोटाले में बड़ी कार्रवाई: ईओडब्ल्यू ने कोटेदार को किया गिरफ्तार

June 9, 2026
प्यासे को पानी पिलाना सबसे पुनीत कार्य: चन्द्रशेखर निषाद

प्यासे को पानी पिलाना सबसे पुनीत कार्य: चन्द्रशेखर निषाद

June 9, 2026
न जाने कब तक दर्द को यूँ छिपाना होगा…

न जाने कब तक दर्द को यूँ छिपाना होगा…

June 9, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
मोदी सरकार के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय — कृपाशंकर सिंह

मोदी सरकार के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय — कृपाशंकर सिंह

June 9, 2026
Jaunpur 16.50 लाख के खाद्यान्न घोटाले में बड़ी कार्रवाई: ईओडब्ल्यू ने कोटेदार को किया गिरफ्तार

Jaunpur 16.50 लाख के खाद्यान्न घोटाले में बड़ी कार्रवाई: ईओडब्ल्यू ने कोटेदार को किया गिरफ्तार

June 9, 2026
प्यासे को पानी पिलाना सबसे पुनीत कार्य: चन्द्रशेखर निषाद

प्यासे को पानी पिलाना सबसे पुनीत कार्य: चन्द्रशेखर निषाद

June 9, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

मोदी सरकार के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय — कृपाशंकर सिंह

मोदी सरकार के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय — कृपाशंकर सिंह

June 9, 2026
Jaunpur 16.50 लाख के खाद्यान्न घोटाले में बड़ी कार्रवाई: ईओडब्ल्यू ने कोटेदार को किया गिरफ्तार

Jaunpur 16.50 लाख के खाद्यान्न घोटाले में बड़ी कार्रवाई: ईओडब्ल्यू ने कोटेदार को किया गिरफ्तार

June 9, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.