• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

इनरव्हील क्लब की मंडल अध्यक्ष का जौनपुर भ्रमण कार्यक्रम संपन्न

Innerwheel Club's board president's visit to Jaunpur concluded

Sankalp Savera by Sankalp Savera
January 4, 2025
in Jaunpur
0
इनरव्हील क्लब की मंडल अध्यक्ष का जौनपुर भ्रमण कार्यक्रम संपन्न
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

इनरव्हील क्लब की मंडल अध्यक्ष का जौनपुर भ्रमण कार्यक्रम संपन्न

सीठापुर में क्लब द्वारा पोषित व संचालित जैविक कृषि क्षेत्र का किया गया शुभारंभ

जौनपुर,संकल्प सवेरा। इनरव्हील क्लब डिस्ट्रिक्ट 312 की मण्डलाध्यक्ष का जौनपुर भ्रमण संपन्न, इनरव्हील डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन श्रीमती आशा अग्रवाल जी का आधिकारिक यात्रा के क्रम में कल जौनपुर आगमन हुआ।
क्लब के स्वागत टीम की सदस्यों सुनीता सिंह, मृदुला सिंह जूही,रंजना शुक्ला द्वारा शानदार स्वागत किया गया तथा सभा स्थल जौनपुर रेस्टोरेंट के बैठक हाल तक पहुंचाया गया जहां पुष्प गुच्छ देकर क्लब अध्यक्ष ममता मिश्रा ने स्वागत कर मंचासीन किया तथा अध्यक्ष ममता मिश्रा द्वारा बैठक आरम्भ होने की औपचारिक घोषणा के साथ बैठक शुरू हुई,मंजू कुमार ने सुमधुर स्वागत गीत गाया।
सचिव संन्ध्या सिंह द्वारा क्लब की रिपोर्ट पढ़ा गया ।कोषाध्यक्ष ने आय व्यय का ब्यौरा दिया। एडिटर द्वारा क्लब के समस्त गतिविधियों का लेखा जोखा रक्खा।आईएसओ द्वारा अपनी सहभागिता का विवरण बताया गया तथा जेंडर आधारित भेदभाव पर क्लब के कार्यों का विस्तार पूर्वक उल्लेख किया गया।
तत्पश्चात डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन द्वारा इनरव्हील क्लब जौनपुर सिराज -ए-हिंद के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ क्लब के अब तक किये गये मैत्री,सेवा तथा आपसी सद्भाववृद्धि,पर्यावरण संरक्षण,महिला जागरूकता व सशक्तिकरण की दिशा में किए गए कार्यों व गतिविधियों की समीक्षा की गयी तथा प्रत्येक पदाधिकारी के दायित्वों के सापेक्ष किये गये कार्यों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया।
पदाधिकारियों द्वारा भी बड़ी ही तन्मयता व संलग्नता से अपनी तमाम सेवा गतिविधियों के दौरान तैयार की गयी प्रोजेक्ट रिपोर्ट्स के सापेक्ष अभिलेखों तथा छाया चित्रों के संग्रह का अवलोकन कराया।आम सभा के दौरान डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन द्वारा क्लब के कार्यों व क्लब द्वारा चलायी जा रही गतिविधियों की मुक्त कंठ से सराहना की गयी।
स्थल भ्रमण के क्रम में सर्व प्रथम डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन द्वारा जौनपुर प्रयागराज रोड पर स्थित ग्राम सीठापुर में इनरव्हील जौनपुर द्वारा पोषित व संचालित जैविक कृषि क्षेत्र का फीता काट कर शुभारंभ किया गया तथा जैविक खेती हेतु प्रशिक्षित स्वयं सहायता समूह की ग्रामीण महिलाओं से बिना रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग किए गोबर व वर्मी कम्पोस्ट से फल,सब्जियां व खाद्यान्न उगाने का कौशल जाना व उन्हें इस कार्य के लिए प्रोत्साहित किया।
पुनः इस क्रम में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन द्वारा ग्राम सुंगुलपुर में इनरव्हील सहायतित तथा सृजन संस्था द्वारा संचालित व पूर्व अध्यक्ष मृदुला सिंह के समन्वय से विद्यालय के दिव्यांग बच्चों हेतु की जा रही गतिविधियों का निरीक्षण किया तथा नये साल की शुभकामनाओं सहित बच्चों की जरुरत के स्कूल ड्रेस,सहायता उपकरण,क्लब सदस्यों अंजू मिश्रा तथा मीना सिंह द्वारा दान किए नये कम्बल तथा इनरव्हील लोगो छपा टी-शर्ट आदि उपहार दिया।
दिव्यांग बच्चों द्वारा संगीत,नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम की आकर्षक प्रस्तुति भी दी गई।
तत्पश्चात डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन द्वारा जौनपुर- लखनऊ महामार्ग पर ग्राम कुल्हनामऊ में इनरव्हील ब्रान्डिंग हेतु स्थापित चमकदार साइन बोर्ड का भी अवलोकन किया गया व सराहना की गई।
सचिव संन्ध्या सिंह द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
उक्त समस्त गतिविधियों में चार्टर अध्यक्ष नीलम सिंह, सदस्यगण सुनीता सिंह,विमला सिंह, शशि सिंह,दीपमाला जायसवाल,मीना सिंह गुड्डी,मीना संजय सिंह,मृदुला सिंह, पूनम मिश्रा,डा.सन्ध्या सिंह,डा.कुसुम पाण्डेय,सरोज सिंह, डा.मंजू कुमार,प्रीति श्रीवास्तव,वन्दना उपाध्याय,रंजना शुक्ला द्वारा सक्रियता से प्रतिभाग किया गया।

Previous Post

कृपाशंकर सिंह ने स्वामी श्री अड़गड़ानंद महाराज के प्रवचन सुन लिया आशीर्वाद

Next Post

बिना ब्याज के लोन देगी प्रदेश सरकार, युवाओं के लिए आई ये नई योजना

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
बिना ब्याज के लोन देगी प्रदेश सरकार, युवाओं के लिए आई ये नई योजना

बिना ब्याज के लोन देगी प्रदेश सरकार, युवाओं के लिए आई ये नई योजना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

March 13, 2026
12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

March 13, 2026
समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

March 12, 2026
तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ

तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ

March 12, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

March 13, 2026
12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

March 13, 2026
समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

March 12, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

March 13, 2026
12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

March 13, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.