संकल्प सवेरा, खुटहन ब्लॉक के ग्राम सभा नदौली में कृषि विज्ञान केंद्र बक्सा द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन विषय पर कृषि जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया जिसमें किसानों को कृषि फसल अवशेष ना जलाने की सलाह दी गई
तथा फसल अवशेष को किन-किन उपयोग में लाया जा सकता है विस्तृत से जानकारी दी गई इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रगतिशील कृषक मनोज सिंह ने उद्घाटन किया तथा डॉ सुरेंद्र सोनकर प्रसार वैज्ञानिक ने फसल अवशेष प्रबंधन पर डी कंपोजर का उपयोग तथा मल्चर मशीन के बारे में जानकारी दी
साथी वैज्ञानिक डॉक्टर अनिल कुमार भूमि की दशा सुधारने हेतु फसल प्रबंधन पर विस्तृत किसानों को बताया उद्यान वैज्ञानिक राजीव कुमार सिंह फसल अवशेष प्रबंधन का सब्जियों में उपयोग के बारे में विस्तृत से जानकारी दी इस कार्यक्रम में 100 से अधिक अधिक कृषक एवं कृषक महिलाएं सम्मिलित हुई