• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Desh-Videsh

भारत ने चीन के साथ मिलकर बनाया बैंक, अब दिल्ली में करेगा बड़ा निवेश

न्यू डेवलपमेंट बैंक (New Development Bank) की स्थापना ब्रिक्स देशों (BRICS Countries) ने मिलकर की है. इस बैंक की स्थापना का मुख्य उदेश्य पश्चिमी देशों के वर्चस्व वाले विश्व बैंक और आईएमएफ जैसी संस्थाओं को टक्कर देना है. वर्तमान में न्यू डेवलपमेंट बैंक का मुख्यालय शंघाई चीन में है.

Sankalp Savera by Sankalp Savera
November 20, 2020
in Desh-Videsh
0
भारत ने चीन के साथ मिलकर बनाया बैंक, अब दिल्ली में करेगा बड़ा निवेश
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली. भारत सरकार, आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम लिमिटेड और न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) ने आज राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में तेज, विश्वसनीय, सुरक्षित और आरामदायक सार्वजनिक परिवहन प्रणाली प्रदान करने के लिए ‘दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ क्षेत्रीय त्वरित परिवहन प्रणाली परियोजना’ को 500 मिलियन डॉलर का ऋण देने के समझौते पर हस्ताक्षर किए.

कैसे बना न्यू डेवलपमेंट बैंक- न्यू डेवलपमेंट बैंक जिसे पहले ब्रिक्स बैंक के अनौपचारिक नाम से भी जाना जाता था. ब्रिक्स समूह के देशों द्वारा स्थापित किए गए एक नए विकास बैंक का आधिकारिक नाम है. 2014 के ब्रिक्स सम्मेलन में 100 अरब डॉलर की शुरुआती अधिकृत पूंजी के साथ नए विकास बैंक की स्थापना का निर्णय किया गया. माना जा रहा है कि इस बैंक और फंड को पश्चिमी देशों के वर्चस्व वाले विश्व बैंक और आईएमएफ जैसी संस्थाओं के टक्कर में खड़ा किया जा रहा है. इस बैंक का मुख्यालय शंघाई, चीन में है. आपको बता दें इस बैंक की स्थापना का विचार दिल्ली में आयोजित 2012 में चौथे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भारत द्वारा प्रस्तावित किया गया था.

दिल्ली NCR में होगा बड़ा निवेश- एनसीआर, दुनिया के सबसे बड़े शहरी समूहों और भारत के एक प्रमुख आर्थिक केन्द्रों में से एक है. सार्वजनिक परिवहन के कुशल विकल्पों की कमी के कारण, एनसीआर में निजी वाहनों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है. एनसीआर के दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर में अनुमानित दैनिक यात्री यातायात 0.69 मिलियन है, जिनमें से 63% आवागमन के लिए निजी वाहनों का उपयोग करते हैं. ट्रैफिक की भीड़ के कारण, दिन के व्यस्त समय (पीक आवर्स) के दौरान सड़क मार्ग से दिल्ली और मेरठ के बीच यात्रा करने में लगभग 3 से 4 घंटे का समय लगता है. वाहनों की संख्या में तेज वृद्धि ने एनसीआर को दुनिया के सबसे प्रदूषित क्षेत्रों में से एक बना दिया है. अनुमान है कि 2030 तक एनसीआर दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला शहरी समूह बन जायेगा, जिससे आवास, जल आपूर्ति, बिजली और परिवहन जैसे बुनियादी ढांचे पर दबाव बढ़ेगा.

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सहित एनसीआर क्षेत्र में सतत शहरी विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने में त्वरित परिवहन प्रणाली सहायता प्रदान करेगी. यह ऐसी प्रक्रियाओं की शुरुआत करेगी, जो भावी पीढ़ियों के लिए पर्यावरण संरक्षण के साथ स्थायी आर्थिक और सामाजिक विकास को सक्षम बनाएगी. पर्यावरण अनुकूल और बहुत कम उत्सर्जन करने वाली आरआरटीएस, तेज गति (औसत गति 100 किमी प्रति घंटा) के साथ कई गुना अधिक लोगों को ले जाने में सक्षम है और यह भूमि पर सिर्फ 3 मीटर का जगह लेगी. परिणामस्वरूप सड़कों की भीड़ में कमी आयेगी. यह एनसीआर के परिवहन क्षेत्र से होने वाले कुल उत्सर्जन को भी बहुत कम कर देगी.

इस निवेश से आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी- इस समझौते पर भारत सरकार की ओर से वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग के संयुक्त सचिव बालदेव पुरुषार्थ; आवासन और शहरी मामलों के मंत्रालय की ओर से जनार्दन प्रसाद; राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम लिमिटेड की ओर से प्रबंध निदेशक विनय कुमार सिंह और एनडीबी की ओर से उपाध्यक्ष व मुख्य परिचालन अधिकारी शियान झू ने हस्ताक्षर किए.

आर्थिक मामलों के विभाग के संयुक्त सचिव श्री बालदेव पुरुषार्थ ने कहा, ‘निर्बाध व तेज गति से कनेक्टिविटी के परिणामस्वरूप क्षेत्र में संतुलित आर्थिक विकास होगा, जिससे समाज के सभी वर्गों को आर्थिक लाभ होगा. विकास के विभिन्न स्थान उभरेंगे और सभी आर्थिक गतिविधियां एक ही स्थान पर सीमित नहीं रहेंगी.’

इस फंड से होंगे कई विकास कार्य- एनडीबी के उपाध्यक्ष और मुख्य परिचालन अधिकारी शियान झू ने कहा, ‘एनडीबी वित्तपोषण आधुनिक डिजाइन, ऊर्जा कुशल संचालन और सभी कॉरिडोर में आपसी परिचालन के लिए प्रदान किया जाएगा. एनडीबी फंड का उपयोग सिग्नल, दूरसंचार और ट्रेन नियंत्रण प्रणाली की खरीद के लिए भी किया जाएगा, जिनमें उन्नत सुविधाएं मौजूद होंगी, जैसे स्वचालित ट्रेन संचालन, स्वचालित ट्रेन सुरक्षा, स्वचालित ट्रेन पर्यवेक्षण और प्लेटफ़ॉर्म स्क्रीन दरवाजों के साथ एकीकरण आदि. यह परियोजना, भारत के अन्य शहरी क्षेत्रों में उच्च क्षमता वाले त्वरित परिवहन गलियारों के विकास के लिए एक उदहारण बन सकती है

Previous Post

UP में लव जिहाद पर कानून लाने की तैयारी तेज, गृह विभाग ने विधि विभाग को भेजा प्रस्ताव

Next Post

14 साल की किशोरी ने दिया बच्‍चे को जन्‍म, हॉस्‍प‍िटल में छोड़कर युवक हो गया था फरार

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
हाईकोर्ट के आदेश पर संदहा गांव के कृष्ण देव तिवारी का प्रधान पद बहाल

14 साल की किशोरी ने दिया बच्‍चे को जन्‍म, हॉस्‍प‍िटल में छोड़कर युवक हो गया था फरार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन का मंदिर होता है: कृपाशंकर सिंह

विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन का मंदिर होता है: कृपाशंकर सिंह

July 11, 2026
राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई, बोले— राजनीति के ‘अजातशत्रु’ हैं रक्षा मंत्री

राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई, बोले— राजनीति के ‘अजातशत्रु’ हैं रक्षा मंत्री

July 10, 2026
तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण शिविर का समापन, बीमा व पेंशन योजनाओं की दी जानकारी

तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण शिविर का समापन, बीमा व पेंशन योजनाओं की दी जानकारी

July 10, 2026
एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत नगर पालिका ने शुरू किया वृक्षारोपण महाअभियान

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत नगर पालिका ने शुरू किया वृक्षारोपण महाअभियान

July 10, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन का मंदिर होता है: कृपाशंकर सिंह

विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन का मंदिर होता है: कृपाशंकर सिंह

July 11, 2026
राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई, बोले— राजनीति के ‘अजातशत्रु’ हैं रक्षा मंत्री

राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई, बोले— राजनीति के ‘अजातशत्रु’ हैं रक्षा मंत्री

July 10, 2026
तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण शिविर का समापन, बीमा व पेंशन योजनाओं की दी जानकारी

तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण शिविर का समापन, बीमा व पेंशन योजनाओं की दी जानकारी

July 10, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन का मंदिर होता है: कृपाशंकर सिंह

विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन का मंदिर होता है: कृपाशंकर सिंह

July 11, 2026
राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई, बोले— राजनीति के ‘अजातशत्रु’ हैं रक्षा मंत्री

राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई, बोले— राजनीति के ‘अजातशत्रु’ हैं रक्षा मंत्री

July 10, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.