• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

पुलिस कस्‍टडी में मौत के मामले में तत्‍कालीन बक्शा थानाध्‍यक्ष सहित नौ पुलिस कर्मियो के खिलाफ वारंट जारी

घटना के बाद सभी पुलिसकर्मी किए गए थे निलंबित, चल रहे हैं फरार,

Sankalp Savera by Sankalp Savera
September 7, 2021
in Jaunpur
0
sankalp logo
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

पुलिस कस्‍टडी में मौत के मामले में सीजेएम कोर्ट ने तत्‍कालीन बक्शा थानाध्‍यक्ष सहित नौ पुलिसकर्मियो के खिलाफ जारी किया वारंट

घटना के बाद सभी पुलिसकर्मी किए गए थे निलंबित, चल रहे हैं फरार,
संकल्प सवेरा,जौनपुर। बीते 11 फरवरी 2021 को बक्शा थाना पुलिस की कस्टडी में चकमिर्जापुर निवासी पुजारी यादव की मौत के मामले में सीजेएम ने मंगलवार को तत्कालीन थानाध्यक्ष बक्शा सहित नौ पुलिस कर्मियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। सभी पुलिस कर्मी घटना के बाद निलंबित कर दिए गए थे। जो फरार चल रहे हैं। मामले की विवेचना कर रहे क्षेत्राधिकारी बदलापुर ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया कि कई स्थानों पर दबिश देने के बाद भी आरोपितों का पता नहीं चल रहा है। ऐसे में विवेचना प्रभावित हो रही है।
आरोपित बनाए गए तत्कालीन थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी पर्व कुमार सिंह, कांस्टेबल कमल बिहारी बिंद, जितेंद्र सिंह, राजकुमार वर्मा, श्वेत प्रकाश सिंह, राजन सिंह, जयशील प्रसाद तिवारी, अंगद प्रसाद चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया जाए। इस पर कोर्ट ने सभी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया।

बक्सा थाना क्षेत्र के चक मिर्जापुर निवासी अजय कुमार यादव ने सभी के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराया कि 11 फरवरी 2021 को दिन में बजे एसओजी टीम व थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह फोर्स के साथ मेरे घर पर आए और मेरे भाई कृष्ण कुमार यादव उर्फ पुजारी को पकड़कर थाने ले गए।

मेरे भाई के विरुद्ध कोई आपराधिक मुकदमा किसी थाने में दर्ज नहीं था। पुलिस कर्मी भाई को फर्जी मुकदमे में फंसाने की नीयत से थाने पर बैठाए थे। रात आठ बजे थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह व करीब दस की संख्या में पुलिस कर्मी वादी के घर में घुसकर बक्से का ताला तोड़कर 60000 रुपये व सामान उठा ले गए। मना करने पर महिलाओं को गालियां दी।

बताया कि पुनः रात 12: 30 बजे एसओजी प्रभारी पर्व कुमार सिंह व थानाध्यक्ष बोलेरो व दस मोटरसाइकिल से पुलिस वालों के साथ मेरे भाई को मेरे घर लेकर आए। मेरा भाई खड़ा नहीं हो रहा था और जोर-जोर चिल्ला रहा था कि मां मुझे बचा लो।

पुलिस वाले मुझे जान से मार देंगे। इस दौरान घर पर रखी मोटरसाइकिल भी उठा ले गए, और उसे लेकर चले गए। मैं थाने पर गया तो पुलिस वालों ने भाई से मिलने नहीं दिया।

सुबह सूचना मिली कि मेरे भाई की मौत हो गई। मेरे भाई की हत्या पुलिस वालों द्वारा की गई है। वादी की तहरीर पर 12 फरवरी 2021 को एफआइआर दर्ज हुई। विवेचना में एसओजी प्रभारी, थानाध्यक्ष सहित नौ पुलिस कर्मियों का नाम प्रकाश में आया। जो निलंबित होने के साथ ही फरार चल रहे हैं।

Previous Post

विशेषज्ञ समग्र शिक्षा लखनऊ ने बीआरसी व प्राथमिक विद्यालय का किया निरीक्षण

Next Post

जौनपुर में पुलिस एनकाउंटर दो बदमाशों को लगी गोली, सिपाही भी जख्मी

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
जौनपुर में पुलिस एनकाउंटर दो बदमाशों को लगी गोली, सिपाही भी जख्मी

जौनपुर में पुलिस एनकाउंटर दो बदमाशों को लगी गोली, सिपाही भी जख्मी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

June 24, 2026
एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

June 24, 2026
जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

June 23, 2026
98 यूपी बटालियन एनसीसी के सीएटीसी कैंप में एडीसी मेजर जनरल गौरव गौतम का आगमन

98 यूपी बटालियन एनसीसी के सीएटीसी कैंप में एडीसी मेजर जनरल गौरव गौतम का आगमन

June 23, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

June 24, 2026
एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

June 24, 2026
जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

June 23, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

June 24, 2026
एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

June 24, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.