• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

मल्हनी चुनाव प्रचार में श्रीकला धनन्जय सिंह के जनसमर्थन में उमड रहा जनसैलाव देख लोग चकित

रिपोर्ट -आकाश मिश्रा शनि

Sankalp Savera by Sankalp Savera
October 22, 2020
in Jaunpur
0
मल्हनी चुनाव प्रचार में श्रीकला धनन्जय सिंह के जनसमर्थन में उमड रहा जनसैलाव देख लोग चकित
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

मल्हनी के उपचुनाव में श्रीकला धनन्जय के सादगी भरे अंदाज को देखकर जनता हैरत में भी है और आनंदित भी।
शादी के बाद पहली बार जनता के बीच आई श्री कला प्रचार के अपने रोज रोज नए अंदाज से साथ वालों को, गांव वालों और सुनने देखने वालों को चकित कर दे रही हैं।

सामान्य तौर पर लोग प्रचार में हाथ जोड़कर या पैर छू कर वोट मांगते हैं, उसके विपरीत श्री कला के प्रचार की कला सबसे अलग है।
पहले ही दिन से ही वो लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने लगी थी, बुजुर्ग महिलाओं, छोटे बच्चों, नवयुवकों, और बड़ो को जिस अंदाज और सम्मान से अपना बनाया वो काबिलेतारीफ है।

धनन्जय सिंह यही के परिवेश में पले बढ़े हैं, सबसे घर का नाता है, उनका अपनापन समझ में आता है, जबकि श्री कला धनन्जय सिंह विपरीत माहौल की रही है, बड़े घर की बेटी, बड़ा कारोबारी घराना, अमेरिका तक कि पढ़ाई, खुद बड़ी कारोबारी, गांव के रहन सहन से दूर फाइफ स्टार संस्कृति में रहने वाली श्री कला ने अपनी वो कला दिखाई की लोग चकित हैं।

उनका ब्यवहार कई मानो में धनन्जय सिंह से बढ़कर हैं। सांसद होने के बाद माना जाता है कि धनन्जय सिंह का कद इतना बड़ा हो गया है कि लोगों को उतने ऊंचे उठना पड़ता है,

जमीन तक उनको लाना लोग नही चाहते, उसके विपरीत श्री कला तो गांव की संस्कृति में रच बस गई हैं, ऐसे ऐसे काम मे हाथ लगा दे रही हैं, जो गांव की लड़कियां और औरते भी छोड़ चुकी हैं या नही करना चाहती।

श्री कला धनन्जय सिंह प्रचार के साथ साथ गांव के रंग का भी पूरा आनंद उठा रही है, सब समझ रही है और सबको अपना बना के सबके दिल में भी उतर रही हैं।

कनक पुर गांव में पहुँची तो पता चला कि कोई अपनी गाय का दूध निकालने जा रहा है, बाल्टी लेकर दूध निकालने लगी, अंदाज भी ऐसा जैसे कि जन्म से ग्वालिन रही हो।

दूसरे गांव पहुँची तो कुम्हार मिट्टी के बर्तन बना रहा था, उसकी चाक पे बैठ के दिया बनाने लगी, मिट्टी से सना हाथ, चेहरे में प्यारी मुस्कान, लोकप्रिय सांसद की पत्नी, उच्च कुल, उच्च शिक्षा से युक्त बहू के इस अंदाज को देखकर मिट्टी के बर्तन बनाने वाला ही नहीं पूरा गांव भाव विभोर हो गया, कुम्हार को तो आवाज ही नही निकल रही थी, बस प्रेम के आंसू आंखों में भर कर हंस रहा था।

इस समय गांव में धान की कटाई चल रही है, एक जगह धान पीटा जा रहा था,( धान के फसल को तखत पे पटका जाता है जिससे दाने अलग हो जाये)

श्री कला धनन्जय सिंह धान पीटने लगी, बात यँहा पीटने की नही थी, बात गांव के रहन सहन के समझने की है, जब आप किसी के दुख सुख, उसके कार्य, उसके रहन सहन को समझना चाहते हैं तो आपको उसके क्रिया कलाप को अपनाना पड़ेगा तभी उससे स्वाभाविक रूप से जुड़ पाएंगे, जिसको श्री कला भली भांति जानती हैं।

एक जगह मिट्टी के चूल्हे पे रोटी बन रही थी, लपक के रसोई में चली गई और पराठे बना डाले, देख कर लगा कि चूल्हे पे भी प्रयास कर के बना लेंगी।

कुल मिला के श्री कला धनन्जय सिंह ने जनता के मनोविज्ञान को बखूबी समझ लिया है, और खुद भी गांव, गांव की संस्कृति, और गांव के लोगों से खुद को जोड़ लिया है, उनका प्यार स्वाभाविक है, प्रचार भले कर रही हो लेकिन दिखावा कही नही है।

साथ प्रचार करने वाले लड़के भी कहते हैं, भाभी, चाची इतना मीठा बोलती हैं कि पुछिये मत, सबके खाने, नास्ते के लिए पूछती रहती हैं, कोई नही दिखा तो उसको याद करती रहती हैं।

धनन्जय सिंह के बचपन के मित्र अजित सिंह मजाक में कहते हैं कि नेता से अच्छी तो उनकी पत्नी हैं, नेता के ब्यवहार से अच्छा ब्यवहार श्री कला के पास है, जबकि धनन्जय अपने ब्यवहार के कारण ही जनता में लोकप्रिय हैं।

कुछ भी हो श्री कला ने अपने ब्यवहार से लोगो का दिल जीत लिया है, बेटा तो लोकप्रिय था ही बहू ने जो कदम बढ़ाएं हैं वो उनको भी पीछे छोड़ देंगी ये निश्चित है।

Previous Post

भाजपा सांसद बीपी सरोज को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

Next Post

मल्हनी उपचुनाव में विधायक दिनेश चौधरी ने दिलाया अपने समाज का भारी समर्थन

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
मल्हनी उपचुनाव में विधायक दिनेश चौधरी ने दिलाया अपने समाज का भारी समर्थन

मल्हनी उपचुनाव में विधायक दिनेश चौधरी ने दिलाया अपने समाज का भारी समर्थन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

9 अगस्त को जौनपुर में होगा चतुर्थ जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

9 अगस्त को जौनपुर में होगा चतुर्थ जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

August 6, 2026
मेडिकल कालेज जौनपुर में ‘‘विश्व स्तनपान सप्ताह’’ जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न।

मेडिकल कालेज जौनपुर में ‘‘विश्व स्तनपान सप्ताह’’ जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न।

August 6, 2026
अनुच्छेद 370 हटना और राम मंदिर निर्माण नए भारत की पहचान : कृपाशंकर सिंह

अनुच्छेद 370 हटना और राम मंदिर निर्माण नए भारत की पहचान : कृपाशंकर सिंह

August 5, 2026
बरगुदर पुल से सई नदी में कूदी बीएससी छात्रा, दो घंटे बाद मिला शव

बरगुदर पुल से सई नदी में कूदी बीएससी छात्रा, दो घंटे बाद मिला शव

August 5, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
9 अगस्त को जौनपुर में होगा चतुर्थ जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

9 अगस्त को जौनपुर में होगा चतुर्थ जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

August 6, 2026
मेडिकल कालेज जौनपुर में ‘‘विश्व स्तनपान सप्ताह’’ जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न।

मेडिकल कालेज जौनपुर में ‘‘विश्व स्तनपान सप्ताह’’ जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न।

August 6, 2026
अनुच्छेद 370 हटना और राम मंदिर निर्माण नए भारत की पहचान : कृपाशंकर सिंह

अनुच्छेद 370 हटना और राम मंदिर निर्माण नए भारत की पहचान : कृपाशंकर सिंह

August 5, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

9 अगस्त को जौनपुर में होगा चतुर्थ जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

9 अगस्त को जौनपुर में होगा चतुर्थ जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

August 6, 2026
मेडिकल कालेज जौनपुर में ‘‘विश्व स्तनपान सप्ताह’’ जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न।

मेडिकल कालेज जौनपुर में ‘‘विश्व स्तनपान सप्ताह’’ जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न।

August 6, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.