• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

शराब की दुकानों पर दो दिन के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरा नही तो लाइसेंस निरस्त: जिला मजिस्ट्रेट

If CCTV cameras are not installed at liquor shops within two days, then the license will be revoked: District Magistrate

Sankalp Savera by Sankalp Savera
August 2, 2021
in Jaunpur
0
ऐतिहासिक जीत के लिए टीम इंडिया को 100 से भी कम रन की जरूरत, पंत-मयंक क्रीज पर
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

संकल्प सवेरा जौनपुर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के आबकारी अनुज्ञापियों एवं आबकारी निरीक्षको की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी लाइसेंसी दुकानदार 02 दिन के भीतर सी.सी.टी.वी लगवाना सुनिश्चित करें ।

उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया कि यदि 02 दिन के भीतर सी.सी.टी.वी दुकानों में नहीं लगा तो तीसरे दिन संबंधित दुकानदार के लाइसेंस को निलंबन करने की फाइल प्रस्तुत की जाए। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया दुकानदार रेट लिस्ट एवं क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक का मोबाइल नंबर दुकान पर अंकित करें । आवश्यक प्रपत्र- स्टॉक रजिस्टर, निकासी पासबुक ,वितरण पंजिका ,शिकायत पुस्तिका ,लाइसेंस, परिवहन पास प्रमाण पत्र मेंटेन रखें ।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक दुकान निश्चित समय पर खुले एवं बंद हो(प्रातः10 बजे से रात्रि 10 बजे तक) तथा किसी भी दशा में ओवर रेटिंग की शिकायत न आने पाए। उन्होंने कहा कि परचून की दुकान पान की दुकान ,साप्ताहिक बाजार धार्मिक मेले या अन्य स्थान से मदिरा की बिक्री किसी भी दशा में ना हो तथा यदि इस प्रकार की बिक्री की कोई सूचना प्राप्त हो तो संबंधित आबकारी निरीक्षक/ जिला आबकारी अधिकारी तथा तथा आवश्यक को सूचित किया जाए।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ढाबों से अवैध शराब की बिक्री/ मिथाइल/ इथाइल अल्कोहल के टैंकर से अवैध शराब की बिक्री की सूचना प्राप्त हो तो इसकी सूचना उपरोक्तानुसार तुरंत दे ।अपने विक्रेताओं / नियमित उपभोक्ताओ के माध्यम से संबंधित क्षेत्र में अथवा एकांतिक विशेषाधिकार में अवैध शराब के निर्माण/ परिवहन/ भंडारण अथवा बिक्री की सूचना एकत्र करें तथा उक्त सूचना को अविलंब क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक को उपलब्ध कराएं।

सभी आबकारी निरीक्षकों को निर्देशित किया कि तहसील क्षेत्र अंतर्गत सभी लेखपाल ,ग्राम प्रधान, सचिव, चौकीदार महिला समितियों के अध्यक्ष सक्रिय सदस्यो से समन्वय स्थापित कर मुखबिर तंत्र विकसित करें।
राजमार्ग पर स्थित ढाबों /होटलों /संदिग्ध स्थानों के आस-पास मुखबिर तंत्र विकसित करें तथा छापामारी करें । दुकानों का नियमित निरीक्षण करें तथा सभी प्रपत्रों की उपलब्धता के साथ नियमानुसार साइन बोर्ड, सीसीटीवी कैमरा लगवाना, प्रत्येक दुकान पर रेट लिस्ट लगाते हुए मोबाइल नंबर अंकित कराना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि दुकान की मदिरा उसी दुकान पर ही बिक्री होनी चाहिए अन्यत्र किसी दूसरे स्थान दुकान से उसकी बिक्री कदापि नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस के प्रकरणों का गुणवत्ता पूर्ण ढंग से त्वरित समाधान समयान्तर्गत हो,किसी भी दशा में विलम्ब अथवा डिफाल्टर की श्रेणी में न जाए, निस्तारण करते समय शिकायतकर्ता से अवश्य वार्ता की जाए।

Previous Post

फिरोजाबाद का नाम हो सकता है चन्द्रनगर,प्रस्ताव पास

Next Post

भाजपा के सरकार में हर वर्ग परेशानियों का सामना कर रहा:रामगोविंद चौधरी

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
भाजपा के सरकार में हर वर्ग परेशानियों का सामना कर रहा:रामगोविंद चौधरी

भाजपा के सरकार में हर वर्ग परेशानियों का सामना कर रहा:रामगोविंद चौधरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

खेत में मिट्टी डालने को लेकर विवाद में बुजुर्ग की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

June 16, 2026
कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

June 16, 2026
कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

June 15, 2026
योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं: कृपा शंकर सिंह

योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं: कृपा शंकर सिंह

June 15, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

खेत में मिट्टी डालने को लेकर विवाद में बुजुर्ग की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

June 16, 2026
कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

June 16, 2026
कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

June 15, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

खेत में मिट्टी डालने को लेकर विवाद में बुजुर्ग की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

June 16, 2026
कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

June 16, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.