• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

मैं कुछ बन जाऊंगा पेड़ या फसल- पीयूष चतुर्वेदी

I will become something like a tree or a crop - Piyush Chaturvedi

Sankalp Savera by Sankalp Savera
July 18, 2024
in Jaunpur, kavita sangrah, Life Style
0
मैं कुछ बन जाऊंगा पेड़ या फसल- पीयूष चतुर्वेदी
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

मैं कुछ बन जाऊंगा पेड़ या फसल- पीयूष चतुर्वेदी

जहां देखो वहां किसान।

कहीं ठगता किसान।
कहीं जलता किसान।
कहीं मरता किसान।
कहीं अमीर किसान।
कहीं गरीब किसान।
कहीं मस्ती में किसान।
कहीं परेशान किसान।
कहीं जनता किसान।
कहीं नेता किसान।
कहीं हिन्दू किसान।
कहीं मुस्लिम किसान।
कहीं सिख किसान।
जहां देखो वहां किसान।
कहीं अच्छा किसान।
कहीं बुरा किसान।
कहीं ज़मीनी किसान।
कहीं भाड़े का किसान।
कहीं आतंकी किसान।
कहीं देशभक्त किसान।
कहीं हमारे किसान।
कहीं तुम्हारे किसान।
कहीं मैं किसान।
कहीं वो किसान।
कहीं हम सब किसान।
फिर भी परेशान क्यों किसान?

हां, कौन है?

जी, मैं हूं।

मैं क्या कोई नाम होता है?

नहीं,मेरे नाम से आप मुझे नहीं पहचान पाएंगे।

तो अपना काम बताओ।

जी, मैं किसान हूं और खेती करता हूं।

तो जाओ मेहनत करो। यहां क्या करने आए हो?

हमें दिल्ली में जाना है।

दिल्ली में कौन सी खेती करनी है भाई?

जी खेती नहीं करनी वो संसद में बैठे देश के मुखियाओं से बातचीत करनी है।

अरे! तुम किसान हो भाई‌। तुम वहां जाकर क्या करोगे?

बस अपने स्थाई दुख को थोड़ा सहलाना है। कोई उस दुख पर ऊंगली रखकर साल दो साल के लिए दवाई लगा दे।

अरे यहां कोई डाक्टर थोड़ी बैठा है।

हमें डाक्टर से नहीं सेवक से मिलना है।

अरे! भाई सेवक संसद में नहीं रहते। और फिर तुम तो किसान हो।
कोई अपराधी थोड़ी।
यहां बलात्कारी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा लगाते हैं।
उपद्रवी, कानून बनाते हैं।
भ्रष्टाचारी, ईमानदार नीतियों को लागू करते हैं।
अपराधी, सुशासन की बात करते हैं।
तुम तो किसान हो तुम क्या करते हो?

फिर सेवक कहां रहते हैं?
जी, मैं खेती करता हूं। खेत जोतता हूं। बीज बोता हूं। फसल उगाता हूं। उसे काटता हूं। कुछ लोग कहते हैं कि मैं देश का पेट भरता हूं। और जब काम से थक जाता हूं तो गहरी नींद सो जाता हूं। किसी पेड़ पर या पंखे पर झूलता हुआ।

सेवक वादों में रहते हैं। तुम्हारे वोट पाते हीं वो मालिक हो जाते हैं। और दिल्ली आने के लिए इतना काफी नहीं है। अभी तुम बहुत कमजोर हो। गुण रहित हो और ईमानदार भी। तुम्हारे भ्रषटता का स्तर सूक्ष्म है। तुममें दिल्ली आने जैसे कोई गुण नहीं।

तो मैं क्या करूं?

वहीं जो अब तक करते आए हो।
आसमान ताको।
धरती चीरो।
देह थकाओ और गहरी नींद में सो जाओ।

देह को तो मैं बहुत वर्षों से सुलाता आया हूं। लेकिन आत्मा इस बार उत्तर मांग रही है।

किसी के पास कोई जबाब नहीं।
हां वादा जरूर है। तुम उस वादे के विश्वास में कुछ वर्ष और मर सकते हो।

मैं किसान हूं। मैं मरूंगा नहीं।
मैं कुछ बन जाऊंगा।
मिट्टी
हवा
घास
पौधा
पेड़
या फसल।

-पीयूष चतुर्वेदी

Previous Post

शोधार्थी सीमा यादव की शोध मौखिकी परीक्षा हुई

Next Post

क्षेत्र पंचायत की बैठक में 8 करोड़ 40 लाख का सदस्यों दिया प्रस्ताव

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
क्षेत्र पंचायत की बैठक में 8 करोड़ 40 लाख का सदस्यों दिया प्रस्ताव

क्षेत्र पंचायत की बैठक में 8 करोड़ 40 लाख का सदस्यों दिया प्रस्ताव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

न जाने कब तक दर्द को यूँ छिपाना होगा…

न जाने कब तक दर्द को यूँ छिपाना होगा…

June 9, 2026
कॉलेज प्रबंधकों ने परीक्षा नियंत्रक को मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन

कॉलेज प्रबंधकों ने परीक्षा नियंत्रक को मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन

June 8, 2026
धूमधाम से मना माता प्रसाद आदर्श शिक्षण संस्थान का 34वां स्थापना दिवस

धूमधाम से मना माता प्रसाद आदर्श शिक्षण संस्थान का 34वां स्थापना दिवस

June 8, 2026
एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स के दो विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन

एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स के दो विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन

June 7, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
न जाने कब तक दर्द को यूँ छिपाना होगा…

न जाने कब तक दर्द को यूँ छिपाना होगा…

June 9, 2026
कॉलेज प्रबंधकों ने परीक्षा नियंत्रक को मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन

कॉलेज प्रबंधकों ने परीक्षा नियंत्रक को मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन

June 8, 2026
धूमधाम से मना माता प्रसाद आदर्श शिक्षण संस्थान का 34वां स्थापना दिवस

धूमधाम से मना माता प्रसाद आदर्श शिक्षण संस्थान का 34वां स्थापना दिवस

June 8, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

न जाने कब तक दर्द को यूँ छिपाना होगा…

न जाने कब तक दर्द को यूँ छिपाना होगा…

June 9, 2026
कॉलेज प्रबंधकों ने परीक्षा नियंत्रक को मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन

कॉलेज प्रबंधकों ने परीक्षा नियंत्रक को मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन

June 8, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.