• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

ज्ञान प्रकाश सिंह जैसे धर्मार्थी के बुलावे पर मैं जौनपुर आया:प्रेमभूषण महाराज

I came to Jaunpur on the call of a charitable person like Gyan Prakash Singh: Prembhushan Maharaj

Sankalp Savera by Sankalp Savera
November 10, 2024
in Jaunpur
0
ज्ञान प्रकाश सिंह जैसे धर्मार्थी के बुलावे पर मैं जौनपुर आया:प्रेमभूषण महाराज
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

परमार्थ करने वाले पथिक की ही गायी जाती है कीर्ति : प्रेमभूषण महाराज
ज्ञान प्रकाश सिंह जैसे धर्मार्थी के बुलावे पर मैं जौनपुर आया:प्रेमभूषण महाराज
अपना लोक-परलोक दोनों सुधार सकता है मनुष्य
भगवान स्वरूप हैं माता-पिता

जौनपुर। बीआरपी इण्टर कॉलेज के मैदान में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह के पावन संकल्प से प्रायोजित सात दिवसीय रामकथा के पहले दिन अंतरराष्ट्रीय कथावाचक प्रेमभूषण जी महाराज ने कहा कि जगत के हर जीव में भगवान का वास है लेकिन मनुष्य नामक प्राणी को जो भी शरीर प्राप्त है वह अपने आप में अद्भुत है। इस शरीर के माध्यम से मनुष्य अपना लोक और परलोक दोनों ही सुधार सकता है किसी अन्य जीव के लिए यह संभव नहीं है। मनुष्य को छोड़ बाकी के 84 लाख योनियों को भोग योनी कहा गया है। इनके लिए अपने कर्म का कोई बंधन नहीं होता है लेकिन मनुष्य जो भी कर्म करता है वह उसी के फल से जीवन भर प्रभावित रहता है। कथा शुरू करने से पहले उन्होंने कहा कि जौनपुर का यह सौभाग्य है कि ज्ञान प्रकाश सिंह जैसा धर्मार्थी और परमार्थ करने वाले व्यक्ति के बुलावे पर मैं पहली बार जौनपुर में रामकथा सुनाने के लिए आया हूं। महाराज जी ने अपने मुखारबिंदु से वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की प्रशंसा की। जौनपुरवासियों का सौभाग्य है कि इस तरह की रामकथा सुनने को मिल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि रामकथा को जिस रूप में श्रवण करेंगे उसी रूप में आपको उसका सफल मिलेगा।
उन्होंने कहा कि मनुष्य अपने जीवन में छीन झपट करके चाहे जितना पूंजी इकट्ठा कर ले संसार की कोई वस्तु उसके साथ नहीं जाती है केवल परमार्थ, सत्कर्म और पुण्य ही साथ जाता है। परमार्थ यात्रा के पथिक की ही कीर्ति गायी जाती है। महाराज जी ने कहा कि सतमार्ग पर चलकर धन अर्जित करने वाले लोग ही शाश्वत सुख की प्राप्ति कर पाते है। छल प्रपंच से धन अर्जित किया जा सकता है लेकिन उससे सुख की प्राप्ति कदापि संभव नहीं है। अधर्म के पथ पर चलकर धन अर्जित करने वाले जीवन में कभी सुखी नहीं हो सकते है। दूसरों को वो दूर से सुखी दिखते हैं लेकिन वास्तव में वो सुखी नहीं होते है। अगर उनके दिल का हाल जाना जाए तो पता चलता है कि उनकी दुख की कोई सीमा नहीं है।
उन्होंने कहा कि अगर हमारे घर में जीवित माता-पिता है तो वहीं हमारे भगवान हैं। माता-पिता की सेवा करके वो हम सब प्राप्त कर सकते हैं जो हम भगवान से चाहते हैं। रामचरित मानस में यह बताया गया है कि माता-पिता, गुरु और अपने से बड़ों की आज्ञा मानने वाले सदा ही सुखी रहते हैं। पूज्य महाराज ने कहा कि मनुष्य के जीवन में पूजा-पाठ भजन क्यों आवश्यक है? जब मनुष्य धर्म कार्यों में पूजा-पाठ में संलग्न हो जाता है तो उसके जीवन से भय खासकर मृत्यु का भय बिल्कुल समाप्त हो जाता है क्योंकि वह धीरे-धीरे ईश्वर के निकट पहुंचने लगता है।
पूज्य महाराज जी ने कहा कि भगवान को केवल प्रेम और केवल प्रेम ही प्यारा है। बार-बार मानस जी में इसकी चर्चा आयी है। भोले शंकर और सती के प्रसंग को भी उन्होंने बड़े मार्मिक ढंग से चित्रण किया। कहा कि भोले शंकर के मना करने के बाद भी सती राम की परीक्षा लेने के लिए गईं लेकिन जाने के बाद भी जब वापस आयी तो भोले शंकर ने पूछा कि आपने परीक्षा ले लिया तो उन्होंने उनसे झूठ बोला लेकिन भोले शंकर अपने तीसरे नेत्र से सबकुछ पहले ही जान लिए थे वहीं सती का त्याग कर ध्यानमग्न हो गए।

पूज्य महाराज ने कहा कि किसी को दर्पण नहीं दिखाना चाहिए दर्पण स्वयं देखना चाहिए। कहा कि संसार में संतोष से बड़ा कोई सुख नहीं है क्योंकि जितना भी आपके पास होगा कम ही नजर आता है। संसार से साथ में कुछ नहीं जाता है सिर्फ परमार्थ और पुण्य ही जाता है। यह कार्यक्रम सेवा भारती के बैनर तले चल रहा है।
इस मौके पर काशी प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश, विभाग प्रचारक जौनपुर अजीत, प्रांत प्रचारक प्रमुख रामचंद्र, सेवाभारती के अध्यक्ष डॉ. तेज सिंह, प्रांत शारीरिक प्रमुख संतोष, प्रांत कार्यवाह मुरली पाल, डॉ. वेदप्रकाश, सुरेश, पूर्व डीजीपी राजकुमार विश्वकर्मा, डॉ. तेज सिंह, माउंट लिट्रा जी स्कूल के डायरेक्टर अरविंद सिंह, आयोग के सदस्य डॉ. आरएन त्रिपाठी, डॉ. बीएस उपाध्याय, टीडीपीजी कॉलेज के प्रबंधक राघवेंद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह, राजेश सिंह, शिक्षक नेता अमित सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Previous Post

श्री रामकथा के लिए विसर्जन घाट से निकली ऐतिहासिक कलश यात्रा

Next Post

श्रीमाली महासभा के पदाधिकारियों का हुआ सम्मान 

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
श्रीमाली महासभा के पदाधिकारियों का हुआ सम्मान 

श्रीमाली महासभा के पदाधिकारियों का हुआ सम्मान 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

April 6, 2026
भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

April 6, 2026
अभिनव कीर्ति पाण्डेय ने राष्ट्रीय भाषण प्रतियोगिता में पाया द्वितीय स्थान

अभिनव कीर्ति पाण्डेय ने राष्ट्रीय भाषण प्रतियोगिता में पाया द्वितीय स्थान

April 6, 2026
लोहता गांव में दलित परिवार पर दबंगों ने किया लाठी डंडे से हमला दो घायल

लोहता गांव में दलित परिवार पर दबंगों ने किया लाठी डंडे से हमला दो घायल

April 5, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

April 6, 2026
भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

April 6, 2026
अभिनव कीर्ति पाण्डेय ने राष्ट्रीय भाषण प्रतियोगिता में पाया द्वितीय स्थान

अभिनव कीर्ति पाण्डेय ने राष्ट्रीय भाषण प्रतियोगिता में पाया द्वितीय स्थान

April 6, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

April 6, 2026
भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

April 6, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.