• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

श्री रामकथा के लिए विसर्जन घाट से निकली ऐतिहासिक कलश यात्रा

Historic Kalash Yatra started from Visarjan Ghat for Shri Ramkatha

Sankalp Savera by Sankalp Savera
November 9, 2024
in Jaunpur, Purvanchal News, Varanasi
0
श्री रामकथा के लिए विसर्जन घाट से निकली ऐतिहासिक कलश यात्रा
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

भव्य कलश यात्रा से राममय हुआ जौनपुर शहर
श्री रामकथा के लिए विसर्जन घाट से निकली ऐतिहासिक कलश यात्रा

तरह-तरह की झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र
कथावाचक प्रेम भूषण महाराज के साथ खुली जीप में चल रहे थे ज्ञान प्रकाश सिंह

हाथ जोड़कर कर रहे थे जनता का अभिवादन
जय श्री राम के उद्घोष से गूंजता रहा शहर

संकल्प सवेरा,जौनपुर। आदि गंगा गोमती के पावन तट पर नव दुर्गा मंदिर के समक्ष विसर्जन घाट से बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में सात दिवसीय रामकथा के लिए शनिवार को सेवा भारती काशी प्रांत के निर्देशन में भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। विद्वान पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण के बाद पूरे विधि-विधान से कलश यात्रा को श्रीरामकथा स्थल के लिए सद्भावना पुल से रवाना किया गया। कलश यात्रा के लिए सुबह से ही महिलाएं उक्त स्थान पर पहुंच रहीं थी। पीली साड़ियों में सज-धजकर महिलाएं अपने सिर पर कलश लेकर निकली तो यह ऐतिहासिक क्षण आकर्षण का केंद्र बन गया। कलश यात्रा के आगे-आगे तरह-तरह की झांकियां चल रही थी जिसे लोग अपने-अपने कैमरों में कैद करते नजर आए।
कलश यात्रा के बीच में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक प्रेमभूषण जी महाराज सजी हुई कार में चल रहे थे। उनके ठीक पीछे खुली जीप में रामकथा के प्रायोजक भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह थे। वह कलश यात्रा के दौरान हाथ जोड़कर सड़क के दोनों तरफ खड़ी जनता का अभिवादन कर रहे थे। इसके साथ ही सजी हुई दूसरी कार में ज्ञान प्रकाश सिंह की धर्मपत्नी भी चल रही थी। सड़क के दोनों किनारे जनता और समाजसेवी संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा फूलों की वर्षा की जा रही थी। बताते चलें कि इस ऐतिहासिक कलश यात्रा में महिलाओं और युवाओं का जोश जिस तरह से दिखा उससे यह साबित होता है कि सनातन धर्म के प्रति लोगों का अटूट विश्वास है। इस ऐतिहासिक कलश यात्रा के लिए जनपदवासियों ने भी भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
शनिवार को रामकथा के लिए निकली कलशयात्रा से पूरा नगर भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा के दौरान जय श्री राम के उद्घोष से आस-पास का इलाका गूंजता रहा। कलश यात्रा के साथ भगवान राम दरबार की झांकी रथ पर चल रही थी। इसके साथ ही भगवान रामजी की वानरी सेना की झांकी, शिव-पार्वती और नंदी की झांकियां साथ-साथ चल रही थी। यह ऐतिहासिक दृश्य देखने वाले अपने आप सौभाग्यशाली मान रहे थे। कलश यात्रा रामकथा स्थल पर पहुंचने से पहले झांकियों का प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र रहा। पुलिस प्रशासन भी यातायात की समुचित व्यवस्था किया था जिससे कि नगर में जाम न लगने पाए। इधर कार्यकर्ता भी पूरी जोश से जय श्री राम का नारा लगाते हुए कलश यात्रा के साथ चल रहे थे। इस अद्भुत दृश्य को देखकर पॉलिटेक्निक चौराहा से वाजिदपुर तिराहे तक चलने वाले वाहनों से यात्री भी वाहनों से हाथ निकालकर जय श्री राम का नारा लगाते हुए अभिवादन कर रहे थे।
जिले के इतिहास में यह ऐतिहासिक कलश यात्रा विसर्जन घाट से शुरू होकर सद्भावना पुल, केरारवीर मंदिर, चहारसू चौराहा, शाही पुल, रूहट्टा, पॉलिटेक्निक चौराहा, वाजिदपुर तिराहा होते हुए बीआरपी कॉलेज के मैदान में पहुंची। कलश यात्रा शुरू होने से पहले जिस उत्साह व श्रद्धा से लोग इसमें सहयोग दे रहे थे वह क्षण देखने लायक था। सभी कार्यकर्ता कलश को मां और बहनों को पकड़ा रहे थे और मां-बहनें भी काफी उत्साह से कलश को लेकर यात्रा में चल रही थीं और साथ ही जय श्री राम का नारा लगा रही थीं। इसके साथ ही जगह-जगह समाजसेवी संगठनों ने भी जगह-जगह कलश यात्रा का स्वागत किया। कलश यात्रा में शामिल लोगों के लिए पेयजल की भी व्यवस्था की गई थी ताकि किसी को भी परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही पानी की बोतलों से भरी हुई एक गाड़ी भी साथ-साथ चल रही थी और कार्यकर्ता महिलाओं को पानी भी वितरित करते नजर आए। कुल मिलाकर इतना दिव्य और भव्य कलश यात्रा अब तक जौनपुर में नहीं निकला था, जिस-जिस रास्ते से यह कलश यात्रा गुजरी लोग सड़क किनारे, अपने-अपने छतों से, बारजों से अपने-अपने मोबाइल में यह ऐतिहासिक क्षण कैद करते नजर आए।

Previous Post

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 8 एनएसएस स्वयंसेवकों का दल हुआ रवाना

Next Post

ज्ञान प्रकाश सिंह जैसे धर्मार्थी के बुलावे पर मैं जौनपुर आया:प्रेमभूषण महाराज

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
ज्ञान प्रकाश सिंह जैसे धर्मार्थी के बुलावे पर मैं जौनपुर आया:प्रेमभूषण महाराज

ज्ञान प्रकाश सिंह जैसे धर्मार्थी के बुलावे पर मैं जौनपुर आया:प्रेमभूषण महाराज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

विश्वविद्यालय में एआई वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

May 30, 2026
लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

May 30, 2026
स्वतंत्रता संग्राम से आज तक हिंदी पत्रकारिता का योगदान महत्वपूर्ण: शशिमोहन

स्वतंत्रता संग्राम से आज तक हिंदी पत्रकारिता का योगदान महत्वपूर्ण: शशिमोहन

May 30, 2026
जिलाधिकारी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण

May 30, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

विश्वविद्यालय में एआई वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

May 30, 2026
लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

May 30, 2026
स्वतंत्रता संग्राम से आज तक हिंदी पत्रकारिता का योगदान महत्वपूर्ण: शशिमोहन

स्वतंत्रता संग्राम से आज तक हिंदी पत्रकारिता का योगदान महत्वपूर्ण: शशिमोहन

May 30, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

विश्वविद्यालय में एआई वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

May 30, 2026
लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

May 30, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.