इतिहास याद रखेगा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को:कृपाशंकर
मनमोहन सिंह के साथ तस्वीर शेयर कर कृपाशंकर सिंह हुए भावुक
संकल्प सवेरा,जौनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार को 92 वर्ष में निधन हो गया। उनके निधन पर महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्य मंत्री व जौनपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे कृपाशंकर सिंह ने दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पूर्व प्रधानमंत्री के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा बतौर वित्त मंत्री 1991 में उदारीकरण से देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने वाले, विनम्रता की प्रतिमूर्ति रहे भारत ने आज एक रत्न को खो दिया है,जिसे इतिहास याद रखेगा।
भारत के आर्थिक सुधारों के वास्तुकार, अखंडता और विनम्रता के प्रतीक डॉ. मनमोहन सिंह अपने पीछे प्रगति और आशा की विरासत छोड़ गए हैं।’ भावभीनी श्रद्धांजलि 🙏