हमीरपुर में रविवार को बीजेपी के बूथ अध्यक्ष की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान पचखुरा गांव निवासी राकेश सिंह (35) के रूप में की गई है। वह भाजपा का सक्रिय सदस्य थे और बूथ अध्यक्ष के रूप में क्षेत्र की सेवा कर रहे थे।
घटना सुमेरपुर थाना क्षेत्र के पचखुरा गांव की है। जहां पचखुराबुजुर्ग गांव निवासी भाजपा के बूथ अध्यक्ष राकेश सिंह की हत्या के बाद इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, आज सुबह कमरे के बाहर खून देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी बच्चों को लेकर एक सप्ताह पहले मायके चली गई थी। कल रात वह अपने एक साथी के साथ घर के बाहर कमरे में रुका था
मृतक अपनी बहन के यहां करीब 10 साल से रह रहा था। उनके बहन और बहनोई का कत्ल हो गया था, जबकि कुछ दिनों बाद भांजे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे जमीन जायदाद का मामला भी हो सकता है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।