स्कार्पियो सवार आधा दर्जन लोगों ने पेट्रोल पंप पर किया फायरिंग, मचा हड़कंप
पेट्रोल पंप संचालक की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी
संकल्प सवेरा,बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के लेदुका बाजार स्थित सिद्धार्थ किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर मंगलवार की देर रात डीजल भरवाने गए आधा दर्जन लोगों से पेट्रोल कर्मियों से कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद पुनः स्कॉर्पियो गाड़ी से पहुंचे लोगों से पेट्रोल पंप कर्मचारियों से वाद विवाद होने लगा।
पंप संचालक का आरोप है कि स्कार्पियो सवार लोगों ने असलहा से फायरिंग कर दिया। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। पंप संचालक संजय कुमार सिंह पुत्र शिवशंकर सिंह निवासी भलुआही थाना बदलापुर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि रात 11:30 बजे के करीब लेदुका निवासी बबलू उर्फ संजय दुबे, डब्लू उर्फ अभय दुबे तथा विनय प्रजापति व अखिलेश यादव लगभग आठ की संख्या में काले रंग की स्कार्पियो से पहुंचे।
बिना पैसा दिए डीजल लेना चाहे तो पंप कर्मियों ने पहले भुगतान करने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। आरोप है कि बबलू उर्फ संजय दुबे ने असलहा निकालकर फायर कर दिया। इसी बीच उनके अन्य साथियों ने भी गाली गलौज देते हुए लाठी-डंडे व चाकू से हमला कर दिया। जिसमें पेट्रोल पंप कर्मी संजय सिंह 42 वर्ष निवासी कुंदा भैरोपुर थाना अखंड नगर जनपद सुल्तानपुर ,
सोनू सिंह 28 वर्ष निवासी भोपिया मकदूमपुर थाना बसखारी जनपद अम्बेडकरनगर, तथा शिव कुमार शर्मा निवासी ग्राम पट्टीनरेन्द्रपुर थाना सरपतहा जौनपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। सोनू 28 वर्ष को उपचार हेतु जिला अस्पताल में चल रहा है । पुलिस ने चार नामजद सहित आठ के विरुद्ध बलबा, मारने पीटने, गाली गलौज तथा हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।