• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

जौनपुर में एटीएम में डाले जा रहे कैश को लूटने का प्रयास गार्ड की गोली मारकर हत्या

जौनपुर में एटीएम कैश वैन से लूट की कोशिश:पहले से घात लगाए खड़े थे दो बदमाश; वैन पहुंचते ही एक ने शुरू की फायरिंग, दूसरा बाइक स्टार्ट कर खड़ा रहा

Sankalp Savera by Sankalp Savera
August 9, 2021
in Jaunpur
0
जौनपुर में एटीएम में डाले जा रहे कैश को लूटने का प्रयास गार्ड की गोली मारकर हत्या
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

जौनपुर में एटीएम कैश वैन से लूट की कोशिश:पहले से घात लगाए खड़े थे दो बदमाश; वैन पहुंचते ही एक ने शुरू की फायरिंग, दूसरा बाइक स्टार्ट कर खड़ा रहा

संकल्प सवेरा,जौनपुर में बाइक सवार बदमाशों ने एटीएम कैश वैन से लूट की कोशिश की। बदमाश पहले से ही घात लगाए बैठे थे। एटीएम पर कैश वैन के पहुंचते ही दोनों बाइक लेकर पहुंच गए। एक बाइक स्टार्ट कर खड़ रहा, जबकि दूसरे ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

गार्ड ने जवाबी फायरिंग की तो बदमाश फरार हो गए। दिन-दहाड़े फायरिंग और लूट से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। वहीं कैश वैन के गार्ड को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दोनों हाथों में पिस्टल लिए था बदमाश

बक्सा थानाक्षेत्र के धनियामऊ बाजार स्थित एटीएम के पास बदमाश पहले से घात लगाए बैठे थे। दोपहर करीब 3 बजे एटीएम की कैश वैन आई। वैन का स्टाफ गार्ड के साथ कैश लोड करने के अंदर गया तभी दो बदमाश बाइक से पहुंच गए। एक बदमाश बाइक स्टार्ट कर खड़ा रहा। जबकि दूसरे ने दोनों हाथों में पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। कैश वैन के स्टाफ ने किसी तरह से अपनी जान बचाई।

एक गार्ड ने दो रांउड फायरिंग की तो दोनों बदमाश फरार हो गए। आसपास के लोग पहुंचे तो देखा कि गार्ड रामअवध चौबे की कमर गोली गई है। जिसके बद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

एक गार्ड ने दो रांउड फायरिंग की तो दोनों बदमाश फरार हो गए।
एक गार्ड ने दो रांउड फायरिंग की तो दोनों बदमाश फरार हो गए।

इलाके में दहशत का माहौल

दिन दहाड़े फायरिंग और लूट से इलाके में हड़कंप मच गया। इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई है। पुलिस ने घायल गार्ड राम अवध को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस घटनास्थल पर लोगों से पूछताछ कर रही है। वहीं कैश वैन में दो गार्ड, दो कस्टोडियन और एक ड्राइवर था।

घटनास्थल पर मिले खोखे।
घटनास्थल पर मिले खोखे।

बदलापुर मार्ग की ओर भाग गए बदमाश

कैश वैन के ड्राइवर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अचानक से एटीएम के सामने गोलियों की तड़तडाहत सुनाई देने लगी। उनके साथी गार्ड ने भी 2 राउंड गोलियां चलाई। वहीं गार्ड आशुतोष का कहना है कि उनकी फायरिंग में बदमाशों को गोली लगी है। बताया कि बदमाश पल्सर बाइक से बदलापुर मार्ग पर भाग गए हैं।

बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की।
बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की।

पुलिस अधीक्षक बोले- बदमाश के पीठ में गोली लगी है

बैंक के कैशियर गौरव कुमार सिंह ने बताया कि वैन में कैश का मिलान कर लिया गया है। किसी भी तरह का कैश लूटा नहीं गया है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. संजय कुमार ने बताया कि बदमाश के पीठ में गोली लगी है। लूट का प्रयास पूरी तरह से विफल रहा। फिलहाल बदमाशों का पीछा किया जा रहा है और पुलिस की टीम लगी हुई है। कैश वैन के गार्ड रामअवध चौबे की मृत्यु अधिक खून बह जाने के कारण हुई है।

हॉस्पिटल पहुंचने पर डॉक्टरों ने गार्ड को मृत किया।
हॉस्पिटल पहुंचने पर डॉक्टरों ने गार्ड को मृत किया।
Previous Post

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर 2000 गर्भवती की हुई प्रसव पूर्व जांच

Next Post

बेटियों ने निडर होकर उठाए खुद के तथा आसपास की महिलाओं के मुद्दे:जिलाधिकारी

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
बेटियों ने निडर होकर उठाए खुद के तथा आसपास की महिलाओं के मुद्दे:जिलाधिकारी

बेटियों ने निडर होकर उठाए खुद के तथा आसपास की महिलाओं के मुद्दे:जिलाधिकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

June 15, 2026
योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं: कृपा शंकर सिंह

योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं: कृपा शंकर सिंह

June 15, 2026
सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा: कृपाशंकर सिंह

सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा: कृपाशंकर सिंह

June 14, 2026
प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए: कृपाशंकर सिंह 

प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए: कृपाशंकर सिंह 

June 13, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

June 15, 2026
योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं: कृपा शंकर सिंह

योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं: कृपा शंकर सिंह

June 15, 2026
सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा: कृपाशंकर सिंह

सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा: कृपाशंकर सिंह

June 14, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

June 15, 2026
योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं: कृपा शंकर सिंह

योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं: कृपा शंकर सिंह

June 15, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.