• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Corona Update

भारत में वैक्सीन की मांग पर बढ़ी चिंता, कोवैक्स ने कहा- सीरम कानूनी तौर पर टीका सप्लाई करने को बाध्य

कोवैक्स (COVAX) की तरफ से कहा गया है कि भारत के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) वैश्विक रूप से कोरोना वायरस वैक्सीन प्रदान करने के लिए कानूनी तौर पर बाध्य है। भारत ने अपने देश में बढ़ रही टीके की मांग के निर्यातों को निलंबित कर दिया।

Sankalp Savera by Sankalp Savera
April 9, 2021
in Corona Update
0
अमेरिका-ब्रिटेन से आगे निकला रूस! भारत को भी देगा कोरोना वैक्सीन
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

दिल्ली, रॉयटर्स। कोवैक्स (COVAX) की तरफ से कहा गया है कि भारत का सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) वैश्विक रूप से कोरोना वायरस वैक्सीन प्रदान करने के लिए कानूनी तौर पर बाध्य है। कोवैक्स की को-लीड गावी (co-lead Gavi) यानी ग्लोबल अलायंस फॉर वैक्सीन्स एंड इम्युनाइजेशन ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि कानूनी तौर पर एक ऐसा प्रवाधान है जो घरेलू आपूर्ति को बढ़ावा देने के मामले को जटिल बना सकता है।

गावी के प्रवक्ता ने एक ईमेल के माध्यम से कहा कि भारत में संक्रमण के मामले 1.30 करोड़ पार चुका है। ऐसे में भारत ने अपने देश में बढ़ रही टीके की मांग के चलते पिछले महीने सभी प्रमुख निर्यातों को निलंबित कर दिया। ऐसे में गावी के साथ हुआ समझौता कानूनी रूप से बाध्यकारी है। बता दें कि गावी एक पब्लिक-प्राइवेट साझेदारी के तहत किया गया एक गठबंधन है, जो विकासशील देशों को वैक्सीन पहुंचाने का काम करता है।बता दें कि इससे पहले भी गावी की तरफ  से कहा गया था कि भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी आने के कारण कोरोना वैक्सीन सप्लाई करने में देरी हो सकती है क्योंकि भारत में सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया की घरेलू मांग बढ़ेगी। संयुक्त राष्ट्र समर्थित कार्यक्रम ने एक भारतीय टीका निर्माता से नौ करोड़ खुराक की आपूर्ति मिलने में देरी का एलान भी किया था। जो कम और मध्यम आय वाले देशों को महामारी से लड़ने के लिए महत्वाकांक्षी टीके की आपूर्ति की दिशा में बड़ा झटका माना जा रहा है।हाल ही में ये दावे किए गए थे कि भारत में कोरोना वैक्सीन की कमी हो रही है, लेकिन स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने देश में कोविड टीकों की कमी के दावों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोरोना टीकों की सप्लाई बढ़ाई जा रही है। इस दौरान विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भी कहा कि ‘कोवैक्स’ कोविड-19 रोधी टीकों की उपलब्धतता कम होने और भारत में इसकी मांग बढ़ने के बावजूद सभी देशों को टीके मुहैया करा सकता है। दुनियाभर में कोरोना के टीके उपलब्ध कराने की वैश्विक पहल ‘कोवैक्स’ अब तक 100 से अधिक देशों में ये जीवनरक्षक वैक्सीन उपलब्ध करा चुका है। अभी तक तीन टीका निर्माताओं एस्ट्राजेनेका, फाइजर-बायोएनटेक और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने छह महाद्वीपों पर 3.8 करोड़ से अधिक टीकों की आपूर्ति की है। जिन 100 देशों को टीके दिए गए हैं, उनमें से 61 देश, 92 कम आय वर्ग वाली अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हैं।

Previous Post

नाइट कर्फ्यू के बाद अब इन जिलों में लॉकडाउन लागू! मुंबई में प्‍लेटफॉर्म टिकट मिलना बंद, यहां जानें सबकुछ

Next Post

वैक्सीन लेने के बाद भी डॉक्टर हो रहे हैं पॉजिटिव, फिर भी क्यों जरूरी है टीका?

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
अमेरिका-ब्रिटेन से आगे निकला रूस! भारत को भी देगा कोरोना वैक्सीन

वैक्सीन लेने के बाद भी डॉक्टर हो रहे हैं पॉजिटिव, फिर भी क्यों जरूरी है टीका?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह

कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह

July 12, 2026
पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं उन्हें संरक्षित रखना भी हमारी जिम्मेदारी: कृपाशंकर सिंह

पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं उन्हें संरक्षित रखना भी हमारी जिम्मेदारी: कृपाशंकर सिंह

July 12, 2026
विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन का मंदिर होता है: कृपाशंकर सिंह

विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन का मंदिर होता है: कृपाशंकर सिंह

July 11, 2026
राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई, बोले— राजनीति के ‘अजातशत्रु’ हैं रक्षा मंत्री

राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई, बोले— राजनीति के ‘अजातशत्रु’ हैं रक्षा मंत्री

July 10, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह

कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह

July 12, 2026
पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं उन्हें संरक्षित रखना भी हमारी जिम्मेदारी: कृपाशंकर सिंह

पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं उन्हें संरक्षित रखना भी हमारी जिम्मेदारी: कृपाशंकर सिंह

July 12, 2026
विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन का मंदिर होता है: कृपाशंकर सिंह

विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन का मंदिर होता है: कृपाशंकर सिंह

July 11, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह

कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह

July 12, 2026
पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं उन्हें संरक्षित रखना भी हमारी जिम्मेदारी: कृपाशंकर सिंह

पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं उन्हें संरक्षित रखना भी हमारी जिम्मेदारी: कृपाशंकर सिंह

July 12, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.