अयोध्या में ‘वस्त्र उत्सव’ का भव्य शुभारंभ
अनन्या टेक्सटाइल्स एवं डीटी ट्रेंड्स प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त आयोजन में साड़ी एग्जीबिशन, देशभर के व्यापारियों ने लिया हिस्सा
अयोध्या, संकल्प सवेरा। अयोध्या के सावर्थिया सेवा सदन में 7 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे भव्य ‘अयोध्या वस्त्र उत्सव’ साड़ी एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अनन्या टेक्सटाइल्स द्वारा किया गया, जबकि डीटी ट्रेंड्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर श्री दिनेश पांडेय जी की विशेष सहभागिता रही।
कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ जनप्रिय पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भारतीय राजनीतिज्ञ श्री बृजभूषण शरण सिंह जी के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में वस्त्र व्यापारियों, उद्योग जगत से जुड़े लोगों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
आयोजन के दौरान स्वागत समारोह में भाजपा के मेहनौन, गोंडा विधायक श्री विनय कुमार द्विवेदी जी, परम पूज्य श्री रामदास जी महाराज, नाका हनुमानगढ़ी, श्रीधाम अयोध्या तथा कामरेज, सूरत (गुजरात) के पूर्व विधायक श्री वी.डी. जालावड़िया साहेब विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों का व्यापारियों एवं आयोजकों द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। अतिथियों ने वस्त्र उद्योग, व्यापारिक संभावनाओं और अयोध्या में बढ़ते कारोबारी अवसरों को लेकर भी अपने विचार साझा किए।
‘अयोध्या वस्त्र उत्सव’ में विभिन्न डिजाइनों, रंगों एवं आधुनिक कलेक्शन की साड़ियों ने व्यापारियों और ग्राहकों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में व्यापार जगत से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और इस आयोजन को वस्त्र व्यापार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से देश के अलग-अलग हिस्सों के वस्त्र व्यापारियों को एक मंच मिलता है तथा व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने के साथ नए बाजारों तक पहुंच बनाने के अवसर भी मिलते हैं।
सम्पूर्ण कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ।













