योग कार्यशाला में जाना आंतरिक शक्ति को शशक्त करना:अरुण शर्मा
संकल्प सवेरा आगरा श्री कृष्णा जन कल्याण समिति द्वारा कोरोना महामारी में आंतरिक शक्ति को मजबूत करने के लिए हो रही तमाम दिक्कतों को देखते हुए योगा वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमें योग गुरु राखी अग्रवाल द्वारा लोगो को ऑनलाइन माध्यम से बताया कि किस प्रकार हम घर पर ही योग द्वारा अपनी आंतरिक शक्ति को सशक्त बना सकते है।
संस्था अध्यक्ष अरुण शर्मा का कहना है कि पुराने समय मे इतने ज्यादा डॉक्टर , दवाईयाँ नही हुआ करती थी लोग प्रतिदिन योग अभ्यास किया करते थे। जिससे उनमे बीमारियों से लड़ने की शक्ति उत्पन्न होती थी। हमारे योग अभ्यास व स्वस्थ खान पान में ही सभी बीमारियों का इलाज छिपा हुआ है।
बस हमे आवश्यकता है तो अपने संस्कृति को पहचानने की। संस्था संस्थापक सोवरन शर्मा ने कहा कि भारतवर्ष की संस्कृति बहुत महान है हमे अपनी संस्कृति को पहचानने की जरूरत है। इसीलिये हमारे भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री ने अंतराष्ट्रीय स्तर पर योग को अपनी अलग पहचान दी है।
प्रतिवर्ष 21 जून के दिन अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। अंतराष्ट्रीय योग दिवस के दिन भारत मे ही नही अपितु सम्पूर्ण विश्व मे इसे मनाया जाता है व प्रातः व्यायाम किया जाता है। इस दिन भारत सरकार द्वारा my govt पोर्टल की सहायता से प्रोत्साहन स्वरूप प्रमाण पत्र भी दिया जाता है।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्रुति मित्तल, शिवानी सविता, अंकित शर्मा, अंशुल शर्मा, विशाल शर्मा, भावना शर्मा, भावना परीक के मार्गदर्शन में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।