मुंगराबादशाहपुर,संकल्प सवेरा ( जौनपुर)—बच्चों के अच्छी तालीम देने से मुल्क का विकास व समाज मेंं अमन चैन सम्भव है।देश का भविस्य इन्हीं नन्हें मुन्नों व युवाओं के कंधों पर निर्भर है। उक्त बातें मुख्य अतिथि सपा जिला अध्यक्ष व पूर्व विधायक लालबहादुर यादव ने गुरुवार देर शाम को मुंगराबादशाहपुर नगर के मोहल्ला गुड़हाई में स्थित अमर शहीद प्रयागराम साहू के आवास पर मरहूम डां हाजी उम्मान छिवलहा के स्मृति मे आयोजित कार्यक्रम में मदरसा के बच्चों को सम्मानित करने के दौरान कही।उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में समाजिक समरसता व समभाव के माहौल के सृजन में बच्चों का अहम भूमिका होता है।इस लिए समाज मेंं आपसी भाईचारे की भावना के प्रादुर्भाव लिए इनमे नैतिक ज्ञान का समावेश कराना सार्थक कदम होगा।
मुख्य अथिति ने हिदायतुल ऊलूम मदरसा के करीब तीन दर्जन से अधिक बच्चों को पुस्तक व कापी वगैरह देकर ज्ञान वर्धक तालीम लेने के प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के पूर्व में परवेज लंबू के आवास पर कुरान खानी की गई। जिसमें महरुम हाजी डॉ उम्मान छिवलहा को जन्नत के लिए लिए परिवार के सदस्य सहित मदरसे के बच्चों ने उनके मफ़रत के लिए दुआ की।सदारत हाफिज कमालुद् दीन ने किया।आयोजक सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला मंत्री परवेज लम्बू ने आभार जताया।
मुख्य रूप से सभासद ग्यासुद्दीन छिवलहा, डा जावेद, डां इलियास, डॉ सुवैब, डॉ जुल्फिकार, डॉ सिराज डॉ. जुबैद, डॉ इम्तियाज ,वीरेंद्र कुमार, नवरत्न कुमार, विक्की गुप्ता पत्रकार, डां मुस्ताक, शिव प्रसाद गुप्त, विधानसभा अध्यक्ष राज मूर्ति सरोज, सेराजुल,इम्तियाज, विजय कुमार गुप्ता दया शंकर साहू, ओपी मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार बृजेश गुप्ता व जुवेर आदि रहे।












