रेहान के लिए उतरे पूर्व सांसद धनंजय सिंह
संकल्प सवेरा, जौनपुर। जब देश में राणा सांगा और बाबर औरंगजेब को लेकर तनाव का माहौल बना हुआ है, लोग पांच सौ साल पीछे जाकर योद्धाओं की मंशा भाप करके वाक युद्ध कर रहे उसी माहौल में एक नेता रेहान की जिंदगी बचाने उतर रहा है।
समाज में रहने वाले को तात्कालिक परिस्थितियों को समझना चाहिए, मातृभूमि और मानवता से प्यार मनुष्य का मूल भाव होना चाहिए, अगर किसी में ये नहीं है तो समझिए वो समाज और अपने समुदाय दोनों के लिए नुकसान दायक है।
कटुता की जगह प्यार बांटिए, अगर गले लगते हैं तो दिल से लगिए किसी की मदद करिए।
जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह का योगदान देखिए, मदद का भाव देखिए, न जाति न धर्म न क्षेत्रवाद सिर्फ मानवता से आधार पर जिसकी जितनी मदद हो सकती है लगातार करते हैं।
कुछ दिन पहले क्रिकेट खिलाड़ी विनोद कांबली की बड़ी मदद किए, खिलाड़ी देश के लिए खेलता है उसकी कोई जाति नहीं होती लेकिन आज के माहौल में जानना चाहिए कि वो भी दलित है और उनकी मदद दिल खोलकर की गई।
कल आदर्श प्रजापति आजमगढ का लड़का, सांसद जी से दूर दूर तक नहीं परिचित उसका हाथ कट गया था सांसद जी ने ग्यारह हजार की मदद भेज दी।
ये रेहान लड़का न उनके विधान सभा का न लोकसभा का बस बच्चे और मानवता का प्यार ग्यारह हजार भेज दिए और हमे मैसेज किए कि रेहान की और मदद कराता हूं।
सांसद जी इस तरह हजारों लोगों की मदद करते हैं हमने बस आज के माहौल में ये सब उदाहरण के रूप में बताया।
आइए इतिहास के पीछे युद्ध न करके मानवता के साथ खड़े होने की जरूरत है, संकट में आस पास के लोग ही काम आते हैं, अगर आप अपने आस पास के लोगो से प्यार नहीं कर सकते तो इतिहास से भी नफरत ही करेंगे।
युद्ध करना ही है तो किसी के दुख के साथ युद्ध करिए, युद्ध करके किसी को दुखी मत करिए।
ज़िंदाबाद सांसद जी आपके आने से इस बच्चे पर आने वाला संकट जरूर निपट जाएगा, थोड़ी बड़ी रकम है, एक बार अपनी टीम को भी ललकार दिजिए।
…. अन्य राजनैतिक रुचि वाले भी देखे, सीख ले की बोलने और करने में अंतर होता है।