पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस
जौनपुर, संकल्प सवेरा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने शनिवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित श्रद्धांजलि सभाओं में शामिल होकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा उन्हें इस कठिन समय में धैर्य और संबल बनाए रखने का संदेश दिया।
अपने शोक संवेदना दौरे की शुरुआत उन्होंने खरका कॉलोनी निवासी विनोद तिवारी के यहां पहुंचकर की। इसके बाद वरिष्ठ पत्रकार कैलाश नाथ सिंह की पत्नी के निधन पर मातापुर स्थित उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

इसके उपरांत बैजरामपुर में विनोद सिंह के आवास, मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के गढ़ा बाघराय में विनय शुक्ला के यहां, उतरूं कला में लहुरी सिंह के परिवार, गौरी कला में सरोज सिंह एवं कल्लू सिंह के यहां तथा शेरवा, सिकरारा में पंकज सिंह के आवास पहुंचकर दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने पूर्व ब्लॉक प्रमुख जलालपुर संदीप सिंह के पिता लाल साहब सिंह के निधन पर उनके आवास पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि किसी प्रियजन का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति होती है। ऐसे दुखद क्षणों में समाज का साथ और आत्मीय संवेदनाएं ही परिवार को मानसिक संबल प्रदान करती हैं। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवारों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह, पूर्व पुलिस अधीक्षक राममोहन सिंह, श्याम राज सिंह, रत्नाकर सिंह, अजीत सिंह सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।













