जौनपुर। लॉकडाउन के निरंतर 51वें दिन भी पूर्व सांसद धनंजय सिंह के सहयोग द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मार्गदर्शन में नगर के तिलक पैलेस निकट सांई मंदिर पर बृहस्पतिवार को मास्क एवं राशन वितरित किया।
इस मौके पर संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेश ने कहा कि गरीबों, असहायों की नि:स्वार्थ भाव से सेवा करना नारायण की सेवा करने के बराबर है।
इस मौके पर नगर प्रचारक विक्रांत, नगर सेवा प्रमुख राजीव, एमएलसी जौनपुर बृजेश सिंह प्रिंसू, पूर्व महामंत्री टीडी कॉलेज नवीन सिंह, देवेन्द्र तिवारी (प्रतिनिधि धनंजय सिंह), पिंटू सिंह, अभिषेक व अन्य लोग मौजूद रहे।