• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

असहायों और जरूरतमंदों के बीच फिल्म अभिनेता चन्दन ने जन्मदिन पर बांटे कंबल

Film actor Chandan distributed blankets among the helpless and needy on his birthday.

Sankalp Savera by Sankalp Savera
October 30, 2023
in Jaunpur
0
असहायों और जरूरतमंदों के बीच फिल्म अभिनेता चन्दन ने जन्मदिन पर बांटे कंबल
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

असहायों और जरूरतमंदों के बीच फिल्म अभिनेता चन्दन ने जन्मदिन पर बांटे कंबल

जलालपुर,संकल्प सवेरा—क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव बाजार निवासी रियल हीरो की मिसाल पैदा करने वाले फिल्म अभिनेता चन्दन सेठ अक्सर सुर्खियों में रहते हैं।उनका दरियादिली वाला अंदाज किसी से छिपा नही है।यही वजह है कि आज फैंस उन्हे बेइंतहा प्यार करते हैं।सोमवार को चन्दन सेठ अपने जन्मदिन के अवसर पर पराऊगंज बाजार में कंबल वितरण करने पहुंचे तो वहां के अध्यक्ष शिवचन्द यादव के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने उनका बैंड बाजे व गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत किया।अभिनेता चन्दन की एक झलक पाने के लिए लोग अपनी छतो पर से देख रहे थे।अभिनेता ने वहां असहाय व गरीब लोगों में कबंल वितरण किया।बता दें चन्दन सेठ पराऊगंज बाजार में सम्मान समारोह व असहाय एवं गरीबों में कंबल वितरण के लिए वहां पहुंचे थे।चन्दन ने गांव के बच्चों के साथ के साथ केक काटकर अपना 32वां जन्मदिन मनाया।चन्दन ने अपने हाथों से 300 बच्चों में बिस्कुट और चाकलेट बाँटा।अपने हाथ से सभी को केक भी खिलाया।सभी बच्चों से देर तक बात भी किया।चन्दन ने बताया इन बच्चों से मिलकल जन्मदिन यादगार बन गया।बताया कि बच्चों और ग्रामवासियों ने जिस तरह प्यार और सम्मान दिया है,अतुलनीय है।विदित हो कि जन्मदिन के खास मौके पर 500 असहाय व जरूरतमंदों में कंबल वितरित किया।श्री सेठ जन्मदिन के शुभ अवसर पर 10 पोधों का पौधरोपड़ किया।चन्दन ने मौजूद ग्रामवासियों से अपने जन्मदिन पर उपहार स्वरूप एक-एक पौधे लगाने का आग्रह किया।जिसकी सराहना गांव के संभ्रांत सहित क्षेत्र के लोगों ने किया।सभी ने एक-एक पौधा लगाने का संकल्प लिया।श्री सेठ ने बताया यह अभियान यहीं नही थमा है।इनका लक्ष्य एक लाख पौधे लगाने का है।।ग्रीन इंडिया क्लीन इंडिया यह संदेश वह जनता तक पहुंचाना चाहते हैं।चन्दन ने बताया अब तक तीस हजार से ज्यादे पौधे का पौधरोपण कर चुके हैं।त्रिलोचन महादेव स्थित प्राचीन व ऐतिहासिक हनुमान मंदिर पर सहयोगीयों के साथ मिलकर झाडु लगाकर मंदिर के आस-पास साफ-सफाई भी किया।चन्दन ने बताया जन्मदिन के शुभदिन पर फिल्म इंडस्ट्री सहित उनके सगे-संबधियों,करीबी मित्रों तथा उनके चाहने वालों ने फोन पर काॅल व मैसेज करके,व्याटस्अप व सोशल मीडिया पर भी बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।चन्दन जल्द ही भोजपुरु फिल्म रंगीला बनारस व हिन्दी शार्ट फिल्म रहस्य में मुख्य किरदार में दिखाई देंगे।

चन्दन की हाल ही में युट्युब पर रिलीज हुयी हिन्दी एलबम त्रिलोचन धाम हो का देखा और सुना गया।इस अवसर पर पराऊगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचन्द यादव,पराऊगंज चौकी इंचार्ज सत्येन्द्र भाई पटेल,दीपक दुबे,पंकज गिरि,कृपाशंकर दुबे,राजेन्द्र पटेल,रवि यादव,मुकेश गुप्ता,टिन्कू गिरि,हरिशचन्द यादव,विवेक यादव,सुजीत यादव,संवारी सोनकर,शास्त्री कनौजिया समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Previous Post

स्वर्गीय लक्ष्मी शंकर यादव के विचारों पर चलकर ही होगा सशक्त भारत का निर्माण: राकेश मिश्र

Next Post

मलयालम एक्ट्रेस रेन्जुशा मेनन ने की आत्महत्या, आर्थिक तंगी से थी परेशान

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
मलयालम एक्ट्रेस रेन्जुशा मेनन ने की आत्महत्या, आर्थिक तंगी से थी परेशान

मलयालम एक्ट्रेस रेन्जुशा मेनन ने की आत्महत्या, आर्थिक तंगी से थी परेशान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

सेवा भारती बेटियों को सिखायी गयीं आत्मरक्षा एवं कानून की बारीकियां

सेवा भारती बेटियों को सिखायी गयीं आत्मरक्षा एवं कानून की बारीकियां

May 27, 2026
जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक सम्पन्न, पत्रकार हितों और फेक न्यूज पर हुई अहम चर्चा

जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक सम्पन्न, पत्रकार हितों और फेक न्यूज पर हुई अहम चर्चा

May 27, 2026
50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

May 27, 2026
अशोक हॉस्पिटल में चार दिवसीय विशाल नि:शुल्क सर्जरी कैंप में सैकड़ो मरीज हुए लाभान्वित

अशोक हॉस्पिटल में चार दिवसीय विशाल नि:शुल्क सर्जरी कैंप में सैकड़ो मरीज हुए लाभान्वित

May 25, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
सेवा भारती बेटियों को सिखायी गयीं आत्मरक्षा एवं कानून की बारीकियां

सेवा भारती बेटियों को सिखायी गयीं आत्मरक्षा एवं कानून की बारीकियां

May 27, 2026
जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक सम्पन्न, पत्रकार हितों और फेक न्यूज पर हुई अहम चर्चा

जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक सम्पन्न, पत्रकार हितों और फेक न्यूज पर हुई अहम चर्चा

May 27, 2026
50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

May 27, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

सेवा भारती बेटियों को सिखायी गयीं आत्मरक्षा एवं कानून की बारीकियां

सेवा भारती बेटियों को सिखायी गयीं आत्मरक्षा एवं कानून की बारीकियां

May 27, 2026
जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक सम्पन्न, पत्रकार हितों और फेक न्यूज पर हुई अहम चर्चा

जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक सम्पन्न, पत्रकार हितों और फेक न्यूज पर हुई अहम चर्चा

May 27, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.