• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

पोस्टर से समझाया-खूबियाँ बताईं तब जाकर दवा की जरूरत समझ आई

- एमडीए अभियान के तहत घर-घर जाकर स्वास्थ्यकर्मी खिला रहे फाइलेरिया से बचाव की दवा

Sankalp Savera by Sankalp Savera
November 25, 2021
in Jaunpur
0
पोस्टर से समझाया-खूबियाँ बताईं तब जाकर दवा की जरूरत समझ आई
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

पोस्टर से समझाया-खूबियाँ बताईं तब जाकर दवा की जरूरत समझ आई
कोशिश रंग लाई
– एमडीए अभियान के तहत घर-घर जाकर स्वास्थ्यकर्मी खिला रहे फाइलेरिया से बचाव की दवा
-जनपद के पचहटिया गांव का एक परिवार दवा को लेकर था सशंकित, स्वास्थ्यकर्मियों ने शंकाओं को किया दूर
संकल्प सवेरा जौनपुर, 25 नवम्बर 2021 जनपद के पचहटिया गांव के सुशील कुमार विश्वकर्मा (50) बीएससी (बायोलाजी) और बीएड हैं। उन्होंने अखबार में पढ़ रखा था कि मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) अभियान के तहत घर-घर फाइलेरिया की दवा खिलाई जाएगी। इसके बाद भी वह दवा के सेवन को लेकर सशंकित थे | इसलिए वह दवा नहीं खा रहे थे। वहीं के धर्मेंद्र विश्वकर्मा (44) कहते हैं कि उन्हें किसी ने बताया ही नहीं था, इसलिए दवा खाने से डर लग रहा था।

स्वास्थ्य कर्मियों के समझाने के बाद पचहटिया की कविता विश्वकर्मा (24) ने बताया कि दवा नहीं खाऊंगी तो फाइलेरिया हो जाएगा और पेट में कीड़े बने रहेंगे | ऐसा प्रोजेक्ट कंसर्न इंटरनेशनल (पीसीआई) की सरिता मिश्रा ने उन्हें पोस्टर दिखाकर समझाया है। इसलिए उन्होंने दवा खाई। सरिता ने ही और लोगों को भी पोस्टर दिखाकर एमडीए अभियान के तहत दी जाने वाली दवा की खूबियां बताईं तब जाकर लोग दवा खाने को तैयार हुए। उन्होंने ही टीम के साथ सुशील विश्वकर्मा, धर्मेंद्र विश्वकर्मा सहित 17 लोगों को दवा खाने के लिए तैयार किया और अपने सामने दवा खिलाई।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता अंतिमा मौर्या ही उस क्षेत्र की ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर (डीए) हैं। उन्होंने स्टेट से मिले फेमिली रजिस्टर में इन परिवारों को रिफ्यूजल (दवा लेने से इनकार करने वाले) में चिह्नित किया था। उन्होंने संबंधित ब्लॉक के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी (एमओआईसी) डॉ मनोज गौतम को इससे अवगत करा दिया था। डॉ मनोज गौतम से यह जानकारी उन्हें मिली। जानकारी होने पर वह बुधवार को प्रचार सामग्री तथा टीम के साथ ( आशा संगिनी संगीता तथा आशा कार्यकर्ता अंतिमा मौर्या ) पचहटिया में रिफ्यूजल परिवारों के बीच पहुंच गईंं।

उन्हें पोस्टर के माध्यम से समझाया कि फाइलेरिया एक घातक बीमारी है जो जिले में फैल रही है। इसकी रोकथाम के लिए सरकार की ओर से सभी को दवा खिलाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उनके समझाने पर एक ने दवा खा ली तो बाकी लोग भी उससे प्रभावित होकर दवा खाने लगे। उन्होंने बताया कि एक ही परिवार से अब छह घर बन चुके हैं जिसमें कुल 27 सदस्य हैं। समझाने का यह असर हुआ कि 27 में से 17 लोग दवा खा चुके हैं। बाकी लोग बाहर हैं, इसलिए उन्हें दवा नहीं खिलाई जा सकी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ लक्ष्मी सिंह ने बताया कि एमडीए अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने की पूरी कोशिश की जा रही है। जिनके मन में जरा भी संशय रहता है तो उसका निवारण करने के लिए टीम मौके पर पहुंचती है और संतुष्ट करती है। अभियान में जनपद के हर परिवार से सहयोग मिलेगा, ऐसा मुझे विश्वास है।

शिल्पा ने बनाई पेंटिंग: स्टेट की तरफ से मिले फेमिली रजिस्टर तथा आशा कार्यकर्ता को मिली डायरी देखकर पचहटिया की शिल्पा विश्वकर्मा (16) ने एक ड्राइंग बनाई जिसके माध्यम से फाइलेरिया से प्रभावित होने के बाद पैरों में होने वाली सूजन को दर्शाया गया है। जब स्वास्थ्यकर्मी लोगों को दवा खाने के लिए समझा रहे थे तब शिल्पा ड्राइंग बनाने में तल्लीन थीं ।

Previous Post

एसएमसी टीम ने एमडीएम के गुणवत्ता को परखा

Next Post

पूर्वांचल विश्वविद्यालय की श्रेणी सुधार बैक पेपर की दो दिन की परीक्षाएं स्थगित

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
पीएचडी प्रवेश परीक्षा में असफल हुए छात्र कर रहे हैं पूर्वांचल विश्वविद्यालय को बदनाम

पूर्वांचल विश्वविद्यालय की श्रेणी सुधार बैक पेपर की दो दिन की परीक्षाएं स्थगित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

श्रीराम कथा प्रचार-प्रसार के लिए जिलाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार गाड़ी को किया रवाना

श्रीराम कथा प्रचार-प्रसार के लिए जिलाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार गाड़ी को किया रवाना

October 11, 2026
 प्रो. एस.के. सिंह लगातार तीसरी बार चंद्रशेखर विश्वविद्यालय कार्य परिषद के सदस्य मनोनीत

 प्रो. एस.के. सिंह लगातार तीसरी बार चंद्रशेखर विश्वविद्यालय कार्य परिषद के सदस्य मनोनीत

October 11, 2026
भगवान चित्रगुप्त की आराधना प्रत्येक कायस्थ के जीवन का बने अभिन्न अंग : राकेश श्रीवास्तव

भगवान चित्रगुप्त की आराधना प्रत्येक कायस्थ के जीवन का बने अभिन्न अंग : राकेश श्रीवास्तव

October 11, 2026
अन्न दान महादान अजय अंबष्ट अपर जिलाधिकारी

अन्न दान महादान अजय अंबष्ट अपर जिलाधिकारी

October 10, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
वाराणसी में सांसद रोजगार मेला का आयोजन, नौकरी पाने अवसर

वाराणसी में सांसद रोजगार मेला का आयोजन, नौकरी पाने अवसर

1
श्रीराम कथा प्रचार-प्रसार के लिए जिलाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार गाड़ी को किया रवाना

श्रीराम कथा प्रचार-प्रसार के लिए जिलाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार गाड़ी को किया रवाना

October 11, 2026
 प्रो. एस.के. सिंह लगातार तीसरी बार चंद्रशेखर विश्वविद्यालय कार्य परिषद के सदस्य मनोनीत

 प्रो. एस.के. सिंह लगातार तीसरी बार चंद्रशेखर विश्वविद्यालय कार्य परिषद के सदस्य मनोनीत

October 11, 2026
भगवान चित्रगुप्त की आराधना प्रत्येक कायस्थ के जीवन का बने अभिन्न अंग : राकेश श्रीवास्तव

भगवान चित्रगुप्त की आराधना प्रत्येक कायस्थ के जीवन का बने अभिन्न अंग : राकेश श्रीवास्तव

October 11, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

श्रीराम कथा प्रचार-प्रसार के लिए जिलाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार गाड़ी को किया रवाना

श्रीराम कथा प्रचार-प्रसार के लिए जिलाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार गाड़ी को किया रवाना

October 11, 2026
 प्रो. एस.के. सिंह लगातार तीसरी बार चंद्रशेखर विश्वविद्यालय कार्य परिषद के सदस्य मनोनीत

 प्रो. एस.के. सिंह लगातार तीसरी बार चंद्रशेखर विश्वविद्यालय कार्य परिषद के सदस्य मनोनीत

October 11, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.