जौनपुर,संकल्प सवेरा आज 01 मार्च 2021 से शासन के निर्देश पर प्राथमिक विद्यालयों को खोला गया। 11 महीने बाद स्कूल आए बच्चों में काफी उत्साह दिखा। राजकीय कन्या विद्यालय नगर क्षेत्र डायट परिसर तथा प्राथमिक विद्यालय आराजी, भगौतीपुर, धर्मापुर पहुंचकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया गया तथा आज का दिन स्वागत एवं प्रेरणा ज्ञान उत्सव दिवस के रूप में मनाया गया। मनीष कुमार वर्मा जिलाधिकारी ने आज
राजकीय कन्या विद्यालय नगर क्षेत्र में फीता काटकर एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर पढ़ाई प्रारंभ कराई। इस अवसर पर बच्चों से पूछा कि इतने दिनों बाद स्कूल आकर कैसा लग रहा है। बच्चों ने बताया कि स्कूल आ करके बहुत अच्छा लग रहा है इसपर बच्चो से कहा गया कि पूरी ऊर्जा के साथ पढ़ाई करे
और अपने लक्ष्य को पूरा करे। कक्षा 05 के अभि यादव से सत्रह का पहाड़ा सुना गया। पहाड़ा सुनाने पर अभि यादव को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। सभी बच्चों से कहा गया कि मेहनत से पढ़ाई करें।












