जौनपुर शनिवार को जिला कार्यालय अपना दल यस वाजिदपुर में अपना दल यस के संस्थापक डॉक्टर सोनेलाल पटेल की 11वीं पुण्यतिथि पर अपना दल यस के पदाधिकारियों द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने किया सर्वप्रथम डॉक्टर सोनेलाल पटेल के चित्र पर सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया और उनके दिखाए गए पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर वैश्विक महामारी कोरोना के योद्धाओं को सम्मानित किया गया। और जरूरतमंदों को मास्क व सेनेटाइजर विवरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री माली ने कहा की डॉक्टर सोनेलाल पटेल सदैव गरीबों,मजलुमो, वे सहारा की आवाज थे और कमेरा समाज के मसीहा थे। सदैव गरीबों के हक की लड़ाई लड़ने का कार्य किया। उनके विचारों में और मन में कभी पद का लोभ नहीं हुआ।
उनका पूरा जीवन प्रदेश व देश लिए समर्पित रहा। ओ सदैव समाज को नई ऊंचाइयां दिलाने का प्रयास करते रहे। डॉक्टर साहब काजो अधूरा सपना है उसको पूरा करने का दायित्व हम सभी कार्यकर्ताओं का है। और उनकी बेटी हम लोगों के नेता बहन अनुप्रिया पटेल ने उस सपने को पूरा करने का वीणा उठाया है सड़क से लेकर संसद तक गरीबों मजलूमों व पिछड़ों के हक़ व अधिकार की लड़ाई लड़ रही हैं विशिष्ट अतिथि के तौर पर लाल प्रकाश पाल ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए व सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया की प्रदेश में जब तक अपना दल यस की पूर्ण रूप से सरकार नहीं बनती है।
तब तक अपना दल के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को चैन की सांस नहीं लेना है। मिशन 2022 में बहन अनुप्रिया पटेल जी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है और आने वाला तिरिस्तरी पंचायती चुनाव को अपना दल यस हो सभी सीटों पर विजय प्राप्त कर पाएंगे तब तक हमारा बहुत स्तर का संगठन मजबूत नहीं होगा।
तिरिअष्तरी पंचायती चुनाव के मौके पर बूथ गठन करने का अच्छा मौका होता है वुथ को मजबूत करने का पूरा प्रयास करना होगा। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर मनीष यादव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डीके अग्रवाल जी शाहिद अली स्वदेश कुमार अभ्युदय प्रताप सिंह राजेंद्र विश्वकर्मा अशरफ अली राजेंद्र प्रजापति डॉक्टर संजय यादव संतोष पटेल व राजेश पटेल पंकज विश्वकर्मा एवं समस्त पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।