डॉ. मोनिका सिंह को मिला पेटेंट, गांव और परिवार में खुशी की लहर
जौनपुर, संकल्प सवेरा। ग्राम लौदा, विकासखंड सुइथाकला, समोधपुर, जिला जौनपुर निवासी डॉ. मोनिका सिंह (W/O डॉ. रवि सिंह) ने उन्नत नैनो-सामग्री के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
NIT राउरकेला से PhD प्राप्त डॉ. मोनिका सिंह ने अपने शोध निर्देशक प्रो. रणब्रत मजूमदार के मार्गदर्शन में “पर्यावरण उपचार के लिए उन्नत नैनो-सामग्री” पर आधारित शोध कार्य किया, जिस पर उन्हें आधिकारिक रूप से पेटेंट प्राप्त हुआ है। यह नैनो-सामग्री दूषित पानी से हानिकारक डाई एवं विषैले रसायनों का दृश्य प्रकाश में प्रभावी रूप से विघटन करने में सक्षम है, जो अपशिष्ट जल उपचार के लिए एक टिकाऊ एवं पर्यावरण-अनुकूल समाधान प्रस्तुत करती है।
डॉ. मोनिका सिंह की इस उपलब्धि पर पूरे गांव, परिवार एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर सच्चिदानंद सिंह ने सभी शुभचिंतकों, मीडिया बंधुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।












