• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

बैंकिग सहायता के लिए गूगल द्वारा मिले नंबरों पर सम्पर्क न करें:ओपी जायसवाल

Do not contact numbers found by Google for banking assistance: OP Jaiswal

Sankalp Savera by Sankalp Savera
August 2, 2023
in Jaunpur
0
बैंकिग सहायता के लिए गूगल द्वारा मिले नंबरों पर सम्पर्क न करें:ओपी जायसवाल
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

साइबर थाना जौनपुर द्वारा बैंक कर्मियों एवं आम जनता के बीच चलाया गया साइबर जागरूकता कार्यक्रम

संकल्प सवेरा,जौनपुर।  पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक जौनपुर, डा0 अजय पाल शर्मा के निर्देशन में प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को साइबर जागरूकता अभियान चलाया जाता है, जिसके क्रम में आज दिनांक 02 अगस्त 2023 को इण्डियन बैंक मछलीशहर पड़ाव जौनपुर में साइबर सेल के मु0आ0 ओपी जायसवाल द्वारा बैंक कर्मियों एवं आम जनता को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य रूप से आर्थिक साइबर अपराध से जागरूक करते हुए ओपी जायसवाल द्वारा बताया गया कि यूपीआई से होनें वाले फ्राड के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। आधार एनेबल पेमेण्ट से हो रही धोखा-धड़ी के बारे में बताते हुए बैंक कर्मियों को सीएचसी धारकों का वेरिफिकेशन सतर्कता से करनें के लिए निर्देश भी दिया गया। इसी क्रम में बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यह भी बताया गया कि यदि कोई पिड़ित व्यक्ति आपके बैंक में आये तो तत्काल उसे बैंक स्टेटमेण्ट देते हुए साइबर सेल एवं टोल फ्री नंबर 1930 पर सम्पर्क करने हेतु बताया जाये। उक्त जागरूकता कार्यक्रम में अवकाश प्राप्त क्षेत्राधिकारी श्री परमहंस मिश्रा, इण्डियन बैंक के ब्रान्च हेड एवं चौकी प्रभारी सरायपोख्ता मौजुद रहें।
*साइबर फ्राड से बचने के टिप्स भी दिये गये।

*साइबर अपराध से बचाव हेतु सुझाव-*
1- किसी भी अंजान व्यक्ति को अपनी निजी जानकारी जैसे एटीएम पासवर्ड, क्रेडिट/डेबिट कार्ड नंबर ईमेल, मैसेज या किसी अन्य माध्यम से प्रेषित ना करें।
2-किसी भी अंजान व्यक्ति के द्वारा पेमेंट भुगतान/प्राप्त करने के लिए भेजे गये किसी भी फोटो को स्कैन न करें अन्यथा आपका खाता खाली हो सकता है।
3- किसी भी प्रकार की बैंकिग सहायता के लिए गूगल द्वारा मिले नंबरों पर सम्पर्क न करें, बैंक द्वारा जारी किये गये हेल्पलाइन नंबरो पर ही संपर्क करें।
4- सार्वजनिक स्थानों पर मोबाइल फोन में सर्च करने पर आने वाले वाईफाई या ब्लूटूथ सिग्नल को एक्सेप्ट न करें एवं अनजान लिंक पर कभी भी क्लिक ना करें।
5- साइबर अपराधी लोगों को ऑनलाइन ऐप में निवेश करने के लिए गुमराह कर देते हैं, ज्यादा रिटर्न का वादा करते हैं किंतु निवेश वापसी संदेहास्पद होती है। कभी भी त्वरित/जल्दी लाभ की उम्मीद में किसी भी संदेहास्पद ऐप्स में निवेश करने से बचें।
6- किसी भी अंजान नंबर से आई कॉल पर सामने वाले व्यक्ति को किसी प्रकार की निजी/गोपनीय जानकारी न दें अन्यथा आपसे ठगी की जा सकती है।
7- साइबर अपराधी विज्ञापन, ईमेल, फोन कॉल और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लुभा सकते हैं या सरकारी प्राधिकरण का संदर्भ देते हुए लाभ का ऑफर देते हैं। कृपया किसी भी लालच में न आएं।
8- विभिन्न प्रकार की लॉटरी, कौन बनेगा करोड़पति, घर बैठे लाखों कमाएं, इतने दिन में दोगुना पैसा, रिवार्ड, कैशबैक, लकी कस्टमर इत्यादि के लालच में न आएं और अपने साथ होने वाली धोखाधड़ी से बचें।
9- बहुत से लोग शॉपिंग करते वक्त बार-बार कार्ड नंबर एंटर करने की परेशानी से बचने के लिए अपना कार्ड नंबर और एक्सपायरी वगैरह उस साइट पर सेव कर लेते हैं, ऐसा ना करें। किसी भी वेबसाइट, सर्वर, मोबाइल या डेस्कटॉप पर क्रेडिट/डेबिट कार्ड्स की डिटेल सेव न करें।

Previous Post

योग के माध्यम से होता है मनुष्य का सर्वांगीण विकास

Next Post

विद्यालय प्रबन्थ समिति की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
विद्यालय प्रबन्थ समिति की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

विद्यालय प्रबन्थ समिति की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

पॉक्सो एक्ट से संबंधित किशोरों को मिला मनोवैज्ञानिक सहयोग

पॉक्सो एक्ट से संबंधित किशोरों को मिला मनोवैज्ञानिक सहयोग

September 8, 2026
अयोध्या में ‘वस्त्र उत्सव’ का भव्य शुभारंभ

अयोध्या में ‘वस्त्र उत्सव’ का भव्य शुभारंभ

September 8, 2026
बीआरपी मैदान पर जुटेगी रामानुरागियों की भीड़ 20 अक्टूबर को निकलेगी कलश एवं शोभा यात्रा: ज्ञानप्रकाश सिंह 

बीआरपी मैदान पर जुटेगी रामानुरागियों की भीड़ 20 अक्टूबर को निकलेगी कलश एवं शोभा यात्रा: ज्ञानप्रकाश सिंह 

September 7, 2026
निरोगी काया के लिए संतुलित जीवनशैली जरूरी : प्रो राकेश सिंह

निरोगी काया के लिए संतुलित जीवनशैली जरूरी : प्रो राकेश सिंह

September 4, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
पॉक्सो एक्ट से संबंधित किशोरों को मिला मनोवैज्ञानिक सहयोग

पॉक्सो एक्ट से संबंधित किशोरों को मिला मनोवैज्ञानिक सहयोग

September 8, 2026
अयोध्या में ‘वस्त्र उत्सव’ का भव्य शुभारंभ

अयोध्या में ‘वस्त्र उत्सव’ का भव्य शुभारंभ

September 8, 2026
बीआरपी मैदान पर जुटेगी रामानुरागियों की भीड़ 20 अक्टूबर को निकलेगी कलश एवं शोभा यात्रा: ज्ञानप्रकाश सिंह 

बीआरपी मैदान पर जुटेगी रामानुरागियों की भीड़ 20 अक्टूबर को निकलेगी कलश एवं शोभा यात्रा: ज्ञानप्रकाश सिंह 

September 7, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

पॉक्सो एक्ट से संबंधित किशोरों को मिला मनोवैज्ञानिक सहयोग

पॉक्सो एक्ट से संबंधित किशोरों को मिला मनोवैज्ञानिक सहयोग

September 8, 2026
अयोध्या में ‘वस्त्र उत्सव’ का भव्य शुभारंभ

अयोध्या में ‘वस्त्र उत्सव’ का भव्य शुभारंभ

September 8, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.