• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

District Magistrate raids coaching institutes, issues notice on finding flaws in security standards

Sankalp Savera by Sankalp Savera
June 23, 2026
in Jaunpur, Purvanchal News
0
जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

दृष्टि आईएएस में फायर सेफ्टी और एंट्री-एग्जिट व्यवस्था पर उठे सवाल, अन्य तहसीलों में भी शुरू हुआ निरीक्षण अभियान*

जौनपुर, संकल्प सवेरा। जिले में संचालित कोचिंग संस्थानों, लाइब्रेरी और छात्रावासों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने भारत लाइब्रेरी, दृष्टि आईएएस इंस्टीट्यूट और सक्सेस पाठशाला का आकस्मिक निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों की पड़ताल की।
निरीक्षण के दौरान दृष्टि आईएएस इंस्टीट्यूट में फायर सेफ्टी, इलेक्ट्रिकल वायरिंग, फायर अलार्म और आपातकालीन निकास व्यवस्था में कई कमियां पाई गईं। संस्थान का मुख्य प्रवेश मार्ग बेसमेंट से होकर तीसरी मंजिल तक जाने के कारण आपात स्थिति में विद्यार्थियों की सुरक्षित निकासी को लेकर जिलाधिकारी ने गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने संबंधित संस्थान को नोटिस जारी कर जवाब तलब करने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित नहीं की जाएगी, लेकिन संस्थान से यह पूछा जाएगा कि वह किन मानकों और अनुमतियों के आधार पर संचालित हो रहा है। जांच रिपोर्ट और जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वहीं सक्सेस पाठशाला में फायर सेफ्टी की व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। यहां दो एग्जिट गेट, आपातकालीन निकास मार्ग, फायर फाइटिंग सिस्टम और अन्य सुरक्षा उपकरण पूरी तरह क्रियाशील पाए गए। भारत लाइब्रेरी में भी कुछ कमियां मिलने पर संचालकों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले भर में संचालित कोचिंग सेंटरों, लाइब्रेरी और छात्रावासों का नियमित निरीक्षण किया जाए। बिना अनुमति या सुरक्षा मानकों का पालन किए बिना संचालित संस्थानों के खिलाफ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
जिला प्रशासन के निर्देश पर शाहगंज, बदलापुर समेत अन्य तहसीलों में भी एसडीएम, क्षेत्राधिकारी और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीमों ने बेसमेंट एवं संकुचित स्थानों में चल रहे कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। इस दौरान फायर सेफ्टी, विद्युत सुरक्षा, एंट्री-एग्जिट व्यवस्था और आपातकालीन निकास मार्गों की जांच कर संचालकों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि भवन निर्माण नियमों, अग्नि सुरक्षा मानकों और अन्य निर्धारित नियमों का पालन न करने वाले संस्थानों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

98 यूपी बटालियन एनसीसी के सीएटीसी कैंप में एडीसी मेजर जनरल गौरव गौतम का आगमन

Next Post

एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

जीवन एक सफ़र है दौड़ नहीं।” – फादर पी० विक्टर

जीवन एक सफ़र है दौड़ नहीं।” – फादर पी० विक्टर

July 18, 2026
हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

July 17, 2026
नवीन सब्जी मंडी में स श्रेणी के 50 दुकानों के निर्माण कार्य का हुआ भूमि पूजन

नवीन सब्जी मंडी में स श्रेणी के 50 दुकानों के निर्माण कार्य का हुआ भूमि पूजन

July 17, 2026
50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

धर्मापुर में जमीनी विवाद को लेकर विपक्षियों ने लाठी डंडे से मारपीट कर चार को किया घायल, मुकदमा दर्ज

July 16, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
जीवन एक सफ़र है दौड़ नहीं।” – फादर पी० विक्टर

जीवन एक सफ़र है दौड़ नहीं।” – फादर पी० विक्टर

July 18, 2026
हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

July 17, 2026
नवीन सब्जी मंडी में स श्रेणी के 50 दुकानों के निर्माण कार्य का हुआ भूमि पूजन

नवीन सब्जी मंडी में स श्रेणी के 50 दुकानों के निर्माण कार्य का हुआ भूमि पूजन

July 17, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

जीवन एक सफ़र है दौड़ नहीं।” – फादर पी० विक्टर

जीवन एक सफ़र है दौड़ नहीं।” – फादर पी० विक्टर

July 18, 2026
हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

July 17, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.