• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर परिश्रम संस्था ने वितरित किया साइकिल ट्राइसाइकिल

Diligence organization distributed bicycle tricycle on Chief Minister's birthday

Sankalp Savera by Sankalp Savera
June 5, 2026
in Jaunpur
0
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर परिश्रम संस्था ने वितरित किया साइकिल ट्राइसाइकिल
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

परिश्रम संस्था का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है; कृपाशंकर सिंह

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर परिश्रम संस्था ने वितरित किया साइकिल ट्राइसाइकिल

समाज के सहयोग से ही ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम सफल होते हैं: अखिलेश चौबे

परिश्रम ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिखाया अनूठा संगम

जौनपुर, 5 जून। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था परिश्रम द्वारा एक भव्य एवं ऐतिहासिक जनसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह एवं सचिव एडवोकेट अखिलेश चौबे के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में 54 दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल तथा 54 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अतिथियों ने एक पेड़ मा के नाम लगाकर पौधरोपण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 11 किलो के मावा के केक का काटकर उत्साहपूर्वक जन्मोत्सव मनाया गया। उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद के.पी. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सामाजिक संस्था परिश्रम द्वारा किया जा रहा यह कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस को जनसेवा और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना एक सराहनीय पहल है। इससे समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता का संदेश जाता है।

संस्था के अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और उनके जन्मदिवस पर जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित कर संस्था ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का प्रयास किया है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

संस्था के सचिव एडवोकेट अखिलेश चौबे ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से ही ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम सफल होते हैं। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने की बात कही। इसके बाद अतिथियों ने ट्राइसाइकिल एवं साईकिल प्राप्त किये लाभार्थियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया,साइकिल प्राप्त करते ही छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। छात्राओं ने कहा कि अब उन्हें विद्यालय आने-जाने में काफी सुविधा होगी, जिससे उनकी शिक्षा प्रभावित नहीं होगी। वहीं ट्राइसाइकिल पाकर दिव्यांगजन भी भावुक हो उठे और संस्था के इस मानवीय प्रयास की सराहना की।

कार्यक्रम के समापन पर देशभक्ति गीतों की मधुर धुनों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। डीजे पर बज रहे राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत गीतों के बीच दिव्यांगजन अपनी नई ट्राइसाइकिलों पर तथा छात्राएं अपनी साइकिलों के साथ एक कतार में आगे बढ़ती दिखाई दीं। यह दृश्य उपस्थित लोगों के लिए अत्यंत भावुक और प्रेरणादायक रहा। पूरे परिसर में उत्साह, सेवा भावना और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम ने न केवल मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को यादगार बनाया बल्कि समाज सेवा, शिक्षा प्रोत्साहन और पर्यावरण संरक्षण का एक सशक्त संदेश भी दिया। यह आयोजन जनपद जौनपुर में लंबे समय तक एक ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम के रूप में याद किया जाएगा।

इस मौके पर जौनपुर पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर,भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति,मछलीशहर भाजपा जिला अध्यक्ष अजय सिंह,सुरेंद्र प्रताप सिंह पूर्व विधायक,हरेन्द्र प्रसाद सिंह पूर्व विधायक जाफराबाद,सुषमा पटेल पूर्व विधायक, प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह,सतीश कुमार सिंह पूर्व प्रत्याशी मल्हनी,सुनील यादव मम्मन,राघवेंद्र सिंह प्रबंधक टीडी डिग्री कालेज,सत्य प्रकाश सिंह ‘ माला प्रबंधक टीडी इंटर कॉलेज,सत्य प्रकाश सिंह सिंह प्रिंसिपल टीडी इंटर कॉलेज, ऋतु राज सिंह छोटू समाजसेवी,सत्येंद्र सिंह फ़ंटू,बृजेश यादव प्रमुख खुटहन,राहुल सिंह प्रमुख रामपुर ब्लॉक प्रमुख,मुकेश सिंह डोभी,वीरेंद्र एडवोकेट,सुशील मिश्रा पूर्व जिला महामंत्री,पप्पू माली सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Previous Post

जौनपुर शकरमंडी में दोहरा कारखाना पर छापा, दो सगे भाई गिरफ्तार, दो कुंतल दोहरा बरामद

Next Post

सफलता पाने के लिए दृढ निश्चय की आवश्यकता होती है- बबिता

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
सफलता पाने के लिए दृढ निश्चय की आवश्यकता होती है- बबिता

सफलता पाने के लिए दृढ निश्चय की आवश्यकता होती है- बबिता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

दीक्षांत की श्रृंखला में स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश  छात्राओं ने कराया चिकित्सकीय परीक्षण

दीक्षांत की श्रृंखला में स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश छात्राओं ने कराया चिकित्सकीय परीक्षण

July 21, 2026
लायंस क्लब जौनपुर राॅयल का‌ चतुर्थ अधिष्ठापन समारोह सम्पन्न

लायंस क्लब जौनपुर राॅयल का‌ चतुर्थ अधिष्ठापन समारोह सम्पन्न

July 21, 2026
जीवन एक सफ़र है दौड़ नहीं।” – फादर पी० विक्टर

जीवन एक सफ़र है दौड़ नहीं।” – फादर पी० विक्टर

July 18, 2026
हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

July 17, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
दीक्षांत की श्रृंखला में स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश  छात्राओं ने कराया चिकित्सकीय परीक्षण

दीक्षांत की श्रृंखला में स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश छात्राओं ने कराया चिकित्सकीय परीक्षण

July 21, 2026
लायंस क्लब जौनपुर राॅयल का‌ चतुर्थ अधिष्ठापन समारोह सम्पन्न

लायंस क्लब जौनपुर राॅयल का‌ चतुर्थ अधिष्ठापन समारोह सम्पन्न

July 21, 2026
जीवन एक सफ़र है दौड़ नहीं।” – फादर पी० विक्टर

जीवन एक सफ़र है दौड़ नहीं।” – फादर पी० विक्टर

July 18, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

दीक्षांत की श्रृंखला में स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश  छात्राओं ने कराया चिकित्सकीय परीक्षण

दीक्षांत की श्रृंखला में स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश छात्राओं ने कराया चिकित्सकीय परीक्षण

July 21, 2026
लायंस क्लब जौनपुर राॅयल का‌ चतुर्थ अधिष्ठापन समारोह सम्पन्न

लायंस क्लब जौनपुर राॅयल का‌ चतुर्थ अधिष्ठापन समारोह सम्पन्न

July 21, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.