• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

भारत रत्न अटल बिहारी के नाम पर घाटों का नामकरण करने की उठी मांग

Demand raised to name ghats after Bharat Ratna Atal Bihari

Sankalp Savera by Sankalp Savera
August 19, 2024
in Jaunpur
0
भारत रत्न अटल बिहारी के नाम पर घाटों का नामकरण करने की उठी मांग

Oplus_0

1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई और दानवीर भामाशाह के नाम पर घाटों का नामकरण करने की उठी मांग

स्वच्छ गोमती अभियान ने विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंशू को मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा

जौनपुर,संकल्प सवेरा। स्वच्छ गोमती अभियान ने जौनपुर नगर में गोमती नदी के दक्षिणी और उत्तरी तरफ स्थित घाटों का नामकरण भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई और दानवीर भामाशाह के नाम पर करने की मांग की है। इस संबंध में अभियान के अध्यक्ष गौतम गुप्ता ने विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसु को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।सद्भावना पुल से शाही पुल के बीच विसर्जन घाट से गोपी घाट और हनुमान घाट से सद्भावना पुल तक बने नव निर्मित घाट का नाम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई और दानवीर भामाशाह के नाम पर रखने की मांग को लेकर व्यापारियों और बुद्धिजीवियों ने भरपूर समर्थन किया है।

स्वच्छ गोमती अभियान के अध्यक्ष गौतम गुप्ता ने कहा कि, चूंकि जनपद जौनपुर भारतरत्न श्रद्धेय अटल जी के विराट राजनैतिक व सामाजिक जीवन की एक सक्रिय कार्यभूमि रही और जनपद जौनपुर से जनसंघकाल से ही उनका विशेष लगाव रहा ऐसे में नवनिर्मित घाट को उनका नाम दिया जाना उन्हें जनपद की ओर से सच्ची श्रद्धांजलि होगी। विगत कुछ दिनों पूर्व ही माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा नगर में महाराणा प्रताप जी की मूर्ति का अनावरण किया गया । ऐसे में बहुसंख्यक वैश्य समाज वाले जनपद जौनपुर में महाराणा प्रताप जी के अनन्य सहयोगी व मित्र, जिन्होंने हल्दी घाटी युद्ध मे अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, ऐसे महान दानवीर भामाशाह जी के नाम से घाट का नामकरण किया जाना सर्वथा उचित व आमजन की भावनाओं के अनुरूप होगा। जौनपुर में दानवीर भामाशाह के नाम पर पार्कों और घाटों के नामकरण की मांग व्यापारियों द्वारा अरसे से की जाती रही है।
गोमती नदी के दक्षिणी तट पर स्थित प्रतिमा विसर्जन घाट व गोपी घाट के बीच बने हुए नए घाट का नाम *”भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी घाट”* किये जाने व उसी स्थान पर श्रद्धेय अटल जी की मूर्ति स्थापित किये जाने तथा गोमती नदी के उत्तरी तट पर *हनुमान घाट के बगल से सद्भवना पुल* के बीच बने नए घाट का नामकरण *”दानवीर भामाशाह घाट”* किये जाने तथा उनकी मूर्ति स्थापित करने की मांग की गई है।

इस मांग को लेकर स्वच्छ गोमती अभियान के अध्यक्ष गौतम गुप्ता ने विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंशू से मिलकर मुख्य्मंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। एमएलसी श्री प्रिंशु ने मुक्त कंठ से इस प्रस्ताव का स्वागत करते हुए , शीघ्र ही माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलकर प्रस्ताव का अनुमोदन कराए जाने का आश्वासन दिया है।

Previous Post

सावन के आखिरी सोमवार को भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Next Post

महिला से छेड़खानी और मोबाइल छीनने का मामला, स्थानीय लोगों में आक्रोश

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
दीक्षांत समारोह की तैयारियों की संयोजकों के साथ हुई समीक्षा

महिला से छेड़खानी और मोबाइल छीनने का मामला, स्थानीय लोगों में आक्रोश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

April 20, 2026
हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

April 18, 2026
नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

April 16, 2026
नारी शक्ति वंदन एक्ट के समर्थन में हुआ मेगा हस्ताक्षर अभियान 

नारी शक्ति वंदन एक्ट के समर्थन में हुआ मेगा हस्ताक्षर अभियान 

April 15, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

April 20, 2026
हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

April 18, 2026
नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

April 16, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

April 20, 2026
हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

April 18, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.