ट्रैक्टर की चपेट में आए चचेरे भाई, एक की मौत, दूसरा गंभीर
संकल्प सवेरा,खुटहन के गभिरन के पास शुक्रवार की रात सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों चचेरे भाई बताए गए हैं। लाइनबाजार के सैदनपुर निवासी 22 वर्षीय सचिन यादव पुत्र उदयराज यादव अपने चचेरे भाई आकाश के साथ खुटहन से रिश्तेदारी से लौट रहा था। गभिरन व मल्हनी बाजार के बीच दोनों ट्रैक्टर की चपेट में आ गए।
खुटहन व सरायख्वाजा पुलिस काफी देर तक सीमा विवाद को लेकर उलझी रही। खुटहन पुलिस के मौके पर पहुंचने तक एंबुलेंस से घायलों को जिला भेजा जा चुका था। सचिन यादव को डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।