• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Uttar Pradesh

केंद्रीय बल के पहरे में होगी मतगणना,विजय जुलूस पर रहेगा प्रतिबंध

Counting of votes will be done under the watch of central force, there will be a ban on victory procession

Sankalp Savera by Sankalp Savera
March 9, 2022
in Uttar Pradesh
0
केंद्रीय बल के पहरे में होगी मतगणना,विजय जुलूस पर रहेगा प्रतिबंध
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

लखनऊ संकल्प सवेरा । इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की सुरक्षा-व्यवस्था में लापरवाही को लेकर एक ओर जहां विपक्ष सवाल उठा रहा है तो दूसरी ओर पुलिस-प्रशासन शांतिपूर्ण मतगणना संपन्न कराने की तैयारियों में जुटा है। खास रणनीति के तहत सभी जिलों में सुरक्षा बंदोबस्त किये जा रहे हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में भी पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा।

यूपी विधानसभा के सात चरणों का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न कराने के बाद अब पुलिस के अंतिम परीक्षा मतगणना की है। यही वजह है कि डीजीपी मुख्यालय स्तर पर सभी जिलों में किये जा रहे बंदोबस्त पर सीधी नजर रखी जा रही है। एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार का कहना है कि 10 मार्च को मतगणना के लिए 250 कंपनी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके अलावा 61 कंपनी पीएसी, 625 राजपत्रित पुलिस अधिकारी, 1807 निरीक्षक, 9598 उपनिरीक्षक, 11627 मुख्य आरक्षी व 48649 आरक्षी चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रहेंगे

36 कंपनी केंद्रीय बल ईवीएम की सुरक्षा में तथा 214 कंपनी केंद्रीय बल मतगणना व कानून-व्यवस्था की ड्यूटी में मुस्तैद रहेगा। सभी जोन, रेंज व जिले के पुलिस अधिकारियों को मतगणना स्थल व उसके आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा प्रबंधों को लेकर कड़े निर्देश दिये गये हैं। साथ ही सभी संवेदनशील क्षेत्रों में भी अतिरिक्त पुलिस बल मुस्तैद रहेगा। मतगणना के बाद कहीं भी विजय जुलूस न निकाले जाने को लेकर भी कड़े निर्देश दिये गये हैं। कहीं किसी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों से पूरी सख्ती से निपटे जाने के निर्देश दिये गये हैं।

मतगणना 10 मार्च की सुबह आठ बजे आरंभ होगी। इसके दृष्टिगत सभी जिलों में नौ मार्च की रात से ही पूरी मुस्तैदी बरते जाने के साथ ही संवेदनशील स्थानों पर गश्त बढ़ाने के निर्देश भी दिये गये हैं। सभी 75 जिलों व चार पुलिस कमिश्नरेट में मतगणना के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती शुरू कर दी गई है।

15465 अराजक तत्वों पर रही नजर : एडीजी ने बताया कि चुनाव के दौरान 15465 अराजक तत्वों को सूचीबद्ध कर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करने के साथ ही उनकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी गई। चेकिंग में 186 अवैध शस्त्र की फैक्ट्री भी पकड़ी गईं। पुलिस ने 10277 अवैध असलहे, 232 किलोग्राम विस्फोटाक व 336 बम भी बरामद किये गये।

चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद प्रदेश में 2220 स्थानों पर नाकेबंदी कर प्रभावी चेकिंग भी कराई गई। इस दौरान 52.64 करोड़ रुपये से अधिक रकम पकड़ी गई। 6.66 लाख रुपये नेपाली मुद्रा भी पकड़ी गई। 11.72 लाख लीटर अवैध शराब भी बरामद की गई। 16207 किलो मादक पदार्थ व 256 किलो सोना-चांदी भी बरामद की गई

Previous Post

10 मार्च को जौनपुर में इतिहास रचेगी भाजपा, सभी सीटों पर दर्ज करेगी जीत: पुष्पराज सिंह

Next Post

यूपी में लग सकता है महंगी बिजली का झटका

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
यूपी में लग सकता है महंगी बिजली का झटका

यूपी में लग सकता है महंगी बिजली का झटका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

इमाम ख़ामेनई की शहादत की खबर पर जौनपुर में उबाल, भारी प्रदर्शन

इमाम ख़ामेनई की शहादत की खबर पर जौनपुर में उबाल, भारी प्रदर्शन

March 1, 2026
महारुद्र यज्ञ के पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा  108 कन्याओं ने कलश लेकर गांव का किया भ्रमण

महारुद्र यज्ञ के पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा 108 कन्याओं ने कलश लेकर गांव का किया भ्रमण

March 1, 2026
नशा, निराशा तथा नकारात्मकता से दूर रहे युवा : ज्ञान प्रकाश सिंह

नशा, निराशा तथा नकारात्मकता से दूर रहे युवा : ज्ञान प्रकाश सिंह

February 28, 2026
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया टी.डी. काॅलेज में संस्थापक दिवस

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया टी.डी. काॅलेज में संस्थापक दिवस

February 28, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
इमाम ख़ामेनई की शहादत की खबर पर जौनपुर में उबाल, भारी प्रदर्शन

इमाम ख़ामेनई की शहादत की खबर पर जौनपुर में उबाल, भारी प्रदर्शन

March 1, 2026
महारुद्र यज्ञ के पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा  108 कन्याओं ने कलश लेकर गांव का किया भ्रमण

महारुद्र यज्ञ के पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा 108 कन्याओं ने कलश लेकर गांव का किया भ्रमण

March 1, 2026
नशा, निराशा तथा नकारात्मकता से दूर रहे युवा : ज्ञान प्रकाश सिंह

नशा, निराशा तथा नकारात्मकता से दूर रहे युवा : ज्ञान प्रकाश सिंह

February 28, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

इमाम ख़ामेनई की शहादत की खबर पर जौनपुर में उबाल, भारी प्रदर्शन

इमाम ख़ामेनई की शहादत की खबर पर जौनपुर में उबाल, भारी प्रदर्शन

March 1, 2026
महारुद्र यज्ञ के पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा  108 कन्याओं ने कलश लेकर गांव का किया भ्रमण

महारुद्र यज्ञ के पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा 108 कन्याओं ने कलश लेकर गांव का किया भ्रमण

March 1, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.