• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Corona Update

देश में लौटीं कोरोना लौटीं कोरोना की पाबंदियां, नागपुर में लगा लॉकडाउन

देश में होली के त्योहार से पहले एक बार फिर कोरोना वायरस पाबंदियां जैसे- लॉकडाउन नाइट कर्फ्यू लौट आई हैं। नागपुर में आज से हफ्ते भर का लॉकडाउन शुरू हो गया है। मध्य प्रदेश में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए नाइट कर्फ्यू लगाने पर विचार किया जा रहा है।

Sankalp Savera by Sankalp Savera
March 15, 2021
in Corona Update, Desh-Videsh
0
देश में लौटीं कोरोना लौटीं कोरोना की पाबंदियां, नागपुर में लगा लॉकडाउन
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली, संकल्प सवेरा । देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस का खतरा बढ़ रहा है। देश में आज सबसे ज्यादा 26 हजार से अधिक कोरोना मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र समेत देश के 9 राज्यों में कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। इसके मद्देनजर देश में कोरोना संक्रमण के प्रसार को फैलने से रोकने के उपाय किए जा रहे हैं। इसके तहत देश में एक बार फिर से होली के त्योहार से पहले कोरोना की पाबंदियां लौट आई हैं।

दरअसल, महाराष्ट्र में कोरोना वायरस बेकाबू होता जा रहा है। यहां कोरोना के मामले बेहद तेजी से बढ़ने लगे हैं। इसके मद्देनजर महाराष्ट्र में कई जगह लॉकडाउन लगा दिया गया है। इसके साथ ही केरल, तमिलनाडु, पंजाब, मध्य प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक और हरियाणा में भी कोरोना बढ़ रहा है। आइए जानते हैं किस राज्य में कोरोना की पाबंदियां लगाई गई हैं।

नागपुर में आज से लॉकडाउन

नागपुर से आज से हफ्ते भर का लॉकडाउन लगाया गया है। नागपुर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए 15 मार्च से 21 मार्च तक संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है। इस दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है। जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार केवल आवश्यक सेवाएं जैसे कि सब्जी और फल की दुकानें और दूध बूथ खुले रहेंगे। इस दौरान आज नागपुर में सड़कें वीरान दिखीं। इस दौरान शहर के लोग, सुबह की सैर के दौरान, COVID-19 सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करते देखे गए।

देश के 4 जिलों में अब तक संपूर्ण लॉकडाउन

कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण देश के चार राज्यों में अब तक संपूर्ण लॉकडाउन लगाया जा चुका है। नागपुर, अकोला, परभनी और औरंगाबाद में फिलहाल लॉकडाउन लागू है। हालांकि, मुंबई समेत महाराष्ट्र के अन्य इलाकों में लॉकडाउन लगाने की चेतावनी सीएम उद्धव दे चुके हैं। महाराष्ट्र के अन्य इलाकों में लॉकडाउन पर फैसला सरकार जल्द करने वाली है।

कर्नाटक में लॉकडाउन की चेतावनी

कर्नाटक में भी संक्रमण तेजी से ब़ढ़ रहा है। इसको देखते हुए मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने लोगों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वो सहयोग नहीं करेंगे तो दोबारा लॉकडाउन जैसे उपाय करने पड़ेंगे।

मध्य प्रदेश में नाइट कर्फ्यू की आहट !

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार यहां सख्ती बढ़ाने पर विचार कर रही है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य में कोरोना की स्थिति को लेकर मंगलवार को एक बैठक बुलाई गई है। इसमें नाइट कर्फ्यू लगाने पर विचार किया जा सकता है। इंदौर और भोपाल में नाइट कर्फ्यू लगाने पर पहले विचार किया जा रहा है।

Previous Post

यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का फैसला, 2015 के आधार पर होगा आरक्षण

Next Post

मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में दो दिवसीय सेमिनार का हुआ आयोजन

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में दो दिवसीय सेमिनार का हुआ आयोजन

मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में दो दिवसीय सेमिनार का हुआ आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह

कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह

July 12, 2026
पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं उन्हें संरक्षित रखना भी हमारी जिम्मेदारी: कृपाशंकर सिंह

पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं उन्हें संरक्षित रखना भी हमारी जिम्मेदारी: कृपाशंकर सिंह

July 12, 2026
विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन का मंदिर होता है: कृपाशंकर सिंह

विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन का मंदिर होता है: कृपाशंकर सिंह

July 11, 2026
राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई, बोले— राजनीति के ‘अजातशत्रु’ हैं रक्षा मंत्री

राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई, बोले— राजनीति के ‘अजातशत्रु’ हैं रक्षा मंत्री

July 10, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह

कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह

July 12, 2026
पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं उन्हें संरक्षित रखना भी हमारी जिम्मेदारी: कृपाशंकर सिंह

पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं उन्हें संरक्षित रखना भी हमारी जिम्मेदारी: कृपाशंकर सिंह

July 12, 2026
विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन का मंदिर होता है: कृपाशंकर सिंह

विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन का मंदिर होता है: कृपाशंकर सिंह

July 11, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह

कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह

July 12, 2026
पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं उन्हें संरक्षित रखना भी हमारी जिम्मेदारी: कृपाशंकर सिंह

पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं उन्हें संरक्षित रखना भी हमारी जिम्मेदारी: कृपाशंकर सिंह

July 12, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.