• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

आयुक्त वाराणसी मंडल वाराणसी दीपक अग्रवाल ने किया कलेक्ट्रेट का निरीक्षण

आईजीआरएस तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता पूर्वक समयबद्ध तरीके से करें

Sankalp Savera by Sankalp Savera
January 2, 2021
in Jaunpur
0
आयुक्त वाराणसी मंडल वाराणसी दीपक अग्रवाल ने किया कलेक्ट्रेट का निरीक्षण
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

जौनपुर 02 जनवरी 2021
आयुक्त, वाराणसी मंडल, वाराणसी दीपक अग्रवाल द्वारा कलेक्ट्रेट में विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने न्याय सहायक, स्थानीय निकाय, बिल लिपिक, राजस्व सहायक, आयुध कार्यालय तथा भू-अभिलेखागार का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि आईजीआरएस तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता पूर्वक समयबद्ध तरीके से करें। उन्होंने कहा कि आने वाली शिकायतों में जिस अधिकारी के द्वारा फर्जी अथवा सतही स्तर की रिपोर्ट लगाई जाए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता शिकायत के निस्तारण से संतुष्ट होना चाहिए। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने आयुक्त को बताया कि आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों में शिकायतकर्ताओं से अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मंगलेश दुबे द्वारा फोन पर वार्ता कर शिकायत के निस्तारण की जानकारी प्राप्त की जाती है। आयुक्त ने बिल लिपिक से कहा कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों के इनकम टैक्स कटौती का विवरण तैयार करें। राजस्व सहायक पटल पर आयुक्त द्वारा ऑडिट आपत्ति की जानकारी प्राप्त की गई। पटल सहायक द्वारा बताया गया कि 1231 ऑडिट आपत्तियों में से अभी 231 आपत्तियां लंबित हैं। उन्होंने समस्त आपत्तियों को शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हैसियत तथा चरित्र प्रमाण पत्र बनाने में ज्यादा विलंब न किया जाए। अभी हैसियत प्रमाण पत्र के 699 में से 364 तथा चरित्र प्रमाण पत्र के 322 में से 45 आवेदन लंबित है। आयुक्त ने कहा कि 02 साल से अधिक पुराने मामलों में आवेदन कर्ता द्वारा कागजात उपलब्ध नहीं कराए गए हैं तो उन्हें खारिज कराये। हैसियत प्रमाण पत्र के 2019 के 18 तथा 2020 में नवंबर माह तक 62 आवेदन लंबित होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आवेदन कर्ता को शीघ्र हैसियत प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। आयुक्त ने जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत एक वर्ष तक पुराने लंबित मामलों पर नाराजगी व्यक्त की तथा कहा कि जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गई सूचनाओं को निर्धारित समय में आवेदनकर्ता को उपलब्ध कराएं।
आयुध कार्यालय में शस्त्र लिपिक को निर्देश दिया कि अब तक जो भी लाइसेंस धारक खोखे जमा कराते हैं उनकी जांच की जाए कि वह कारतूस उन्हीं के द्वारा खरीदे गए थे या नहीं। जिलाधिकारी ने बताया कि एक कमेटी बनाकर इसका सत्यापन कराया जा रहा है। शस्त्र लिपिक ने बताया कि वर्तमान में जनपद में कुल 12473 शस्त्र लाइसेंस धारी है। भू-अभिलेखागार के निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने निर्देश दिया कि अभिलेखों का रख-रखाव सुरक्षित ढंग से किया जाए, उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि भू-राजस्व अभिलेखों का रख-रखाव बक्सों में किया जाए जिससे वह अधिक दिनों तक सुरक्षित रह सके।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर, मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश,मुख्य राजस्व अधिकारी राजकुमार द्विवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post

खेल से होता है युवाओं का नैसर्गिक विकास-ह्रृदय प्रसाद सिंह “रानू”

Next Post

जल्द ही शहरी आवास के लाभार्थियों को मिलेगा आवास का पैसा,दलालों से रहे सावधान:पीओ डूडा

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
बीजेपी प्रत्याशी लगातार उड़ा रहा है आचार संहिता की धंज्जिया, प्रशासन मौन: राजेश सिंह

जल्द ही शहरी आवास के लाभार्थियों को मिलेगा आवास का पैसा,दलालों से रहे सावधान:पीओ डूडा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

श्रीराम कथा प्रचार-प्रसार के लिए जिलाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार गाड़ी को किया रवाना

श्रीराम कथा प्रचार-प्रसार के लिए जिलाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार गाड़ी को किया रवाना

October 11, 2026
 प्रो. एस.के. सिंह लगातार तीसरी बार चंद्रशेखर विश्वविद्यालय कार्य परिषद के सदस्य मनोनीत

 प्रो. एस.के. सिंह लगातार तीसरी बार चंद्रशेखर विश्वविद्यालय कार्य परिषद के सदस्य मनोनीत

October 11, 2026
भगवान चित्रगुप्त की आराधना प्रत्येक कायस्थ के जीवन का बने अभिन्न अंग : राकेश श्रीवास्तव

भगवान चित्रगुप्त की आराधना प्रत्येक कायस्थ के जीवन का बने अभिन्न अंग : राकेश श्रीवास्तव

October 11, 2026
अन्न दान महादान अजय अंबष्ट अपर जिलाधिकारी

अन्न दान महादान अजय अंबष्ट अपर जिलाधिकारी

October 10, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
वाराणसी में सांसद रोजगार मेला का आयोजन, नौकरी पाने अवसर

वाराणसी में सांसद रोजगार मेला का आयोजन, नौकरी पाने अवसर

1
श्रीराम कथा प्रचार-प्रसार के लिए जिलाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार गाड़ी को किया रवाना

श्रीराम कथा प्रचार-प्रसार के लिए जिलाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार गाड़ी को किया रवाना

October 11, 2026
 प्रो. एस.के. सिंह लगातार तीसरी बार चंद्रशेखर विश्वविद्यालय कार्य परिषद के सदस्य मनोनीत

 प्रो. एस.के. सिंह लगातार तीसरी बार चंद्रशेखर विश्वविद्यालय कार्य परिषद के सदस्य मनोनीत

October 11, 2026
भगवान चित्रगुप्त की आराधना प्रत्येक कायस्थ के जीवन का बने अभिन्न अंग : राकेश श्रीवास्तव

भगवान चित्रगुप्त की आराधना प्रत्येक कायस्थ के जीवन का बने अभिन्न अंग : राकेश श्रीवास्तव

October 11, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

श्रीराम कथा प्रचार-प्रसार के लिए जिलाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार गाड़ी को किया रवाना

श्रीराम कथा प्रचार-प्रसार के लिए जिलाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार गाड़ी को किया रवाना

October 11, 2026
 प्रो. एस.के. सिंह लगातार तीसरी बार चंद्रशेखर विश्वविद्यालय कार्य परिषद के सदस्य मनोनीत

 प्रो. एस.के. सिंह लगातार तीसरी बार चंद्रशेखर विश्वविद्यालय कार्य परिषद के सदस्य मनोनीत

October 11, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.