• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

राजनीतिक प्रतिनिधित्व के लिए सामूहिक एकता जरुरी – राकेश राठौर “गुरु”

Collective unity is necessary for political representation - Rakesh Rathore "Guru"

Sankalp Savera by Sankalp Savera
September 16, 2024
in Jaunpur
0
राजनीतिक प्रतिनिधित्व के लिए सामूहिक एकता जरुरी – राकेश राठौर “गुरु”
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

साहू कल्याण समिति ने प्रतिभा सम्मान समारोह का किया आयोजन

राजनीतिक प्रतिनिधित्व के लिए सामूहिक एकता जरुरी – राकेश राठौर “गुरु”

शिक्षा से ही होगा समाज का सर्वांगीण विकास – रमाशंकर साहू

जौनपुर,संकल्प सवेरा। साहू कल्याण समिति (साहू क्लब) जौनपुर ने साहू धर्मशाला सभागार में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के उच्च अंक प्राप्त करने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राओं के सम्मान के लिए 29 वें प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया, जिसमें शिक्षा जगत से जुड़े विभिन्न विद्यालय प्रबंधकों, समाज की रीढ शिक्षकों तथा समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि राकेश राठौर “गुरु” नगर विकास राज्यमंत्री उ०प्र०, संस्थाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्त, मुख्य वक्ता रमा शंकर साहू सदस्य राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, विशिष्ट अतिथिगण एसडीओ धर्मेन्द्र गुप्ता, डॉ मनीष कुमार गुप्ता, डॉ सुनीता गुप्ता, प्रवीण कुमार गुप्ता, श्रीमती सीता साहू, संरक्षक राधेश्याम गुप्ता पूर्व सीडीओ, स्वागताध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, सतीश चंद्र गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक देवेन्द्र साहू शेखर, विजय गुप्ता अध्यापक आदि ने द्वीप प्रज्वलित कर महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर “गुरु” ने कहा कि साहू समाज के शैक्षिक उत्थान के बाद सामाजिक, प्रशासनिक एवं व्यापारिक विकास हो जाने के बावजूद तैलिक समाज में राजनीतिक शून्यता विद्यमान है, जिसे दूर करने के लिए समाज को एकजुट होकर सर्व समाज के सामने अपनी उपयोगिता प्रदर्शित करने पड़ेगी, तभी तैलिक समाज को राजनीतिक प्रतिनिधित्व प्राप्त होगा।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता रमा शंकर साहू सदस्य राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा एक महत्वपूर्ण घटक है और सभी शिक्षार्थियों को पूरी लगन एवं कर्मठता के साथ शिक्षा अर्जन करना चाहिए क्योंकि शिक्षा ही हर प्रकार के ताले की चाबी है और बिना शिक्षा के समाज का विकास नहीं हो सकता।
इस अवसर पर साहू कल्याण समिति ने समाज में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले समाजसेवियों धर्मेन्द्र प्रसाद गुप्ता गौराबादशाहपुर, मधुसुदन बैंकर, लोकेश साहू, विकास साहू, रजनी साहू, विनय साहू आदि को सम्मानित किया तथा शिक्षा के माध्यम से समाज में अपना योगदान देने वाले बिभिन्न विद्यालय प्रबन्धकों यथा नन्हकउ गुप्ता महाराजगंज, जयप्रकाश गुप्ता मानीकला, संजय गुप्ता आजादनगर मुरारा, जगदीश गुप्ता नैपुरा मुफ्तीगंज, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता जमालापुर, राजेश्वर प्रसाद गुप्ता शाहगंज, दिलीप साहू जाफराबाद, डॉ सुभाष चंद्र गुप्ता रामपुर, श्रीमती प्रियंका गुप्ता चौकिया, राकेश कुमार गुप्ता मल्हनी, साहू बाल शिक्षा सदन जू० हाई स्कूल, साहू धर्मशाला जौनपुर, छोटेलाल गुप्ता मडियाहू को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर शिक्षा के माध्यम से समाज में अलख जगाने वाले प्रबुद्ध शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया जिसमें धर्मचंद गुप्ता प्रवक्ता, पवन कुमार गुप्ता प्रवक्ता, हेमंत कुमार गुप्ता प्रधानाध्यापक, ओम प्रकाश गुप्ता, संतोष कुमार गुप्ता, डॉ दीपमाला गुप्ता, श्रीमती तारा गुप्ता, श्रीमती किरण गुप्ता, दिनेश कुमार गुप्ता प्रिंसिपल, श्रीमती प्रियंका राठौर, श्रीमती ममता गुप्ता, राहुल गुप्ता प्रवक्ता सहित लोगों को सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयनित राजेश गुप्ता शोध अधिकारी, नेहा साहू लेखपाल, सत्यम साहू स्टेनोग्राफर, श्रेयस गुप्ता नीट प्रवेश आदि को सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान लखनऊ से पधारे सामाजिक चिंतक मनोज मुसाफिर, सखी वेलफेयर की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, तेज बहादुर गुप्ता, अंबेडकरनगर के लोकतंत्र सेनानी जिलाध्यक्ष रमाशंकर साहू आदि ने विचार व्यक्त किया तथा आर के साहू जूनियर हाई स्कूल चौकिया के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का संचालन अरविंद बैंकर तथा चंद्रशेखर आजाद ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी के प्रति आभार महामंत्री संजय कुमार गुप्ता एडवोकेट तथा कोषाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर समारोह में साहू धर्मशाला के महामंत्री राजेश गुप्ता पत्रकार, पूर्व अध्यक्ष स्वतंत्र साहू, जिया राम साहू, डॉ चंद्रसेन गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि पवन साहू, दिनेश टंडन, सोमेश्वर केसरवानी, दुर्गा प्रसाद साहू, जगदीश साहू, रमई साहू मुंगरा बादशाहपुर, राम नारायण साहू मछली शहर, रामजी गुप्ता, मुंशी लाल गुप्ता, रतन लाल एडवोकेट, आत्मा जी, विनोद साहू केराकत, शिव कुमार साहू, अखिल गुप्ता, चंद्रसेन गुप्ता, रामाश्रय साहू बदलापुर, संजीव साहू, दिलीप शुक्ला, योगेशसाहू, सिद्धार्थ, अर्पित, घनश्याम साहू, नवीन प्रधान, सुधांशु गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, पवन साहू, प्रदीप कुमार साहू, शिव शंकर मुन्ना, संस्कार भारती के महामत्री अमित गुप्ता, संजय अस्थाना, दयाशंकर निगम, संजीव चौरसिया, संजय वर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Previous Post

हमें समाज के हर वर्ग और हर घर तक पहुंचना है: भोला सिंह

Next Post

दीक्षांत समारोह से जुड़े स्थलों का कुलपति ने किया निरीक्षण

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
दीक्षांत समारोह से जुड़े स्थलों का कुलपति ने किया निरीक्षण

दीक्षांत समारोह से जुड़े स्थलों का कुलपति ने किया निरीक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

अमित शाह के 62वें जन्मदिवस पर कृपाशंकर सिंह ने वितरित कीं 62 कान की मशीनें

अमित शाह के 62वें जन्मदिवस पर कृपाशंकर सिंह ने वितरित कीं 62 कान की मशीनें

October 22, 2026
भगवान राम के जीवन से जुड़े आदर्शों को अपने जीवन में उतारें : शांतनु जी महाराज

भगवान राम के जीवन से जुड़े आदर्शों को अपने जीवन में उतारें : शांतनु जी महाराज

October 21, 2026
भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक कलशयात्रा

भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक कलशयात्रा

October 20, 2026
जिला प्रभारी शंकर गिरी ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर  कृपाशंकर सिंह ने संगठनात्मक चर्चा में लिया हिस्सा

जिला प्रभारी शंकर गिरी ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर कृपाशंकर सिंह ने संगठनात्मक चर्चा में लिया हिस्सा

October 19, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
वाराणसी में सांसद रोजगार मेला का आयोजन, नौकरी पाने अवसर

वाराणसी में सांसद रोजगार मेला का आयोजन, नौकरी पाने अवसर

1
अमित शाह के 62वें जन्मदिवस पर कृपाशंकर सिंह ने वितरित कीं 62 कान की मशीनें

अमित शाह के 62वें जन्मदिवस पर कृपाशंकर सिंह ने वितरित कीं 62 कान की मशीनें

October 22, 2026
भगवान राम के जीवन से जुड़े आदर्शों को अपने जीवन में उतारें : शांतनु जी महाराज

भगवान राम के जीवन से जुड़े आदर्शों को अपने जीवन में उतारें : शांतनु जी महाराज

October 21, 2026
भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक कलशयात्रा

भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक कलशयात्रा

October 20, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

अमित शाह के 62वें जन्मदिवस पर कृपाशंकर सिंह ने वितरित कीं 62 कान की मशीनें

अमित शाह के 62वें जन्मदिवस पर कृपाशंकर सिंह ने वितरित कीं 62 कान की मशीनें

October 22, 2026
भगवान राम के जीवन से जुड़े आदर्शों को अपने जीवन में उतारें : शांतनु जी महाराज

भगवान राम के जीवन से जुड़े आदर्शों को अपने जीवन में उतारें : शांतनु जी महाराज

October 21, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.