• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Varanasi

बनारस में शीतलहर, कोहरा और गलन बरकरार, सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा रविवार

Cold wave, fog and melting continue in Banaras, Sunday was the coldest day of the season

Sankalp Savera by Sankalp Savera
January 9, 2023
in Varanasi
0
बनारस में शीतलहर, कोहरा और गलन बरकरार, सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा रविवार
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

संकल्प सवेरा दिन बदल रहे लेकिन नहीं बदला रहा तो मौसम और ना ही कम हो रही मुश्किलें। वाराणसी समेत आसपास के जिलों मे शीतलहर, कोहरा और गलन की मार बरकरार जारी है। सोमवार सुबह से बनारस कोहरे की चादर लिपटा है। दृश्यता काफी कम है।  शहर से लेकर दूर-दराज गांवों, हाइवे और एयरपोर्ट पर अपने 30 मीटर आगे तक ही कुछ नजर नहीं आ रहा है। आज स्थिति बाकी के दिनों से भी खराब है।

सुबह का तापमान पांच डिग्री सेल्सिय के आसपास रहा। गलन भरी हवाओं के साथ ही रविवार को न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 3.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम है। सामान्य तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए।  इससे ठंड और बढ़ गई। शीतलहर भी चली है। रविवार इस सीजन का अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा।

मौसम विज्ञान विभाग के पास न्यूनतम तापमान के जो आंकड़े उपलब्ध हैं, उसके मुताबिक, तीन मंडलों (वाराणसी, मिर्जापुर और आजमगढ़) के 10 जिलों में वाराणसी सबसे सर्द रहा है। अधिकतम तापमान में भी सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए, लेकिन रविवार को 15.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

बीते आठ दिनों से सर्दी अपने पूरे शबाब पर है। सुबह से शाम तक बदली, कोहरा और गलन की मार बरकरार है। ऐसे में घर से लेकर सड़क तक लोग ठंड से बचने के जतन करने में जुटे हैं। गर्म कपड़े की खरीद के साथ हीटर-ब्लोअर की भी बिक्री बढ़ गई है। इसी के साथ गर्म कपड़ों के तमाम अस्थाई बाजार सजे हुए हैं। शीतलहर व गलन से हर तबका बेहाल है। सबसे बुरा हाल रेहड़ी, पटरी पर दुकान और सब्जी लगाने वालों का है।

रोजी-रोटी के लिए कड़ाके की ठंड में लकड़ी, कागज और अन्य सामग्री से आस-पास आग तो जला रहे, लेकिन भला खुली सड़क पर इस हाड़-कंपाने वाली ठंड में उनको राहत नहीं मिल पा रही है। जनवरी महीने के कदम रखते ही मजदूर तबके के लिए ठंड मुसीबत बन गई है। एक तरफ बहुत लोगों का काम काज ठप हो गया है तो दूसरी ओर ठंड में पेट भरने के लिए मुकाबला करना मुश्किल है। मौसम में अचानक हुए परिवर्तन से दुश्वारियां ही दुश्वारियां हैंवाराणसी रिंग रोड पर छाया कोहरा

जनवरी के पहले सप्ताह से ही मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शुरूआती चार दिन तक धूप न निकलने के बाद शुक्रवार, शनिवार की तरह रविवार को भी दिन में धूप जरूर निकली, लेकिन पछुआ हवाओं में नमी अधिक होने की वजह से उसका भी कोई असर नहीं दिखा। इधर, शाम होते ही कोहरा छाने लगा। तेज हवाएं भी चलीं। इस वजह से ठंड ज्यादा लगी। मौसम में बदलाव की वजह से ही तापमान में भी कमी दर्ज की गई

निवार को अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस रहा। यानी शनिवार की अपेक्षा रविवार कोे तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस कम हुआ है। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने कहा कि  पहाड़ों से आने वाली उत्तर पश्चिमी की हवाओं के चलने की वजह से ठंड बढ़ी है। जिस तरह का मौसम बना है, उसे शीतलहर कहा जाएगा। आने वाले दिनों में तापमान में और कमी की संभावना है।  रविवार की शाम ढलते ढलते ही पारा लुढ़का है

Previous Post

अनदेखी का परिणाम:नशे के मकड़जाल में फंस रहा युवा वर्ग

Next Post

गोरखपुर में सामान्य से 10 डिग्री कम रहा अधिकतम पारा, छूट रही कंपकंपी

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
गोरखपुर में सामान्य से 10 डिग्री कम रहा अधिकतम पारा, छूट रही कंपकंपी

गोरखपुर में सामान्य से 10 डिग्री कम रहा अधिकतम पारा, छूट रही कंपकंपी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

नशा, निराशा तथा नकारात्मकता से दूर रहे युवा : ज्ञान प्रकाश सिंह

नशा, निराशा तथा नकारात्मकता से दूर रहे युवा : ज्ञान प्रकाश सिंह

February 28, 2026
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया टी.डी. काॅलेज में संस्थापक दिवस

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया टी.डी. काॅलेज में संस्थापक दिवस

February 28, 2026
जौनपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 

जौनपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 

February 27, 2026
प्रबंधक महासंघ ने रोवर रेंजर्स में धांधली को लेकर कुलपति से की शिकायत

प्रबंधक महासंघ ने रोवर रेंजर्स में धांधली को लेकर कुलपति से की शिकायत

February 27, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
नशा, निराशा तथा नकारात्मकता से दूर रहे युवा : ज्ञान प्रकाश सिंह

नशा, निराशा तथा नकारात्मकता से दूर रहे युवा : ज्ञान प्रकाश सिंह

February 28, 2026
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया टी.डी. काॅलेज में संस्थापक दिवस

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया टी.डी. काॅलेज में संस्थापक दिवस

February 28, 2026
जौनपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 

जौनपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 

February 27, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

नशा, निराशा तथा नकारात्मकता से दूर रहे युवा : ज्ञान प्रकाश सिंह

नशा, निराशा तथा नकारात्मकता से दूर रहे युवा : ज्ञान प्रकाश सिंह

February 28, 2026
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया टी.डी. काॅलेज में संस्थापक दिवस

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया टी.डी. काॅलेज में संस्थापक दिवस

February 28, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.