• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

छठ महोत्सव पद्म भूषण शारदा सिन्हा को स्वरांजलि के साथ कलाकारों समापन

Chhath Mahotsav artists end with tribute to Padma Bhushan Sharda Sinha

Sankalp Savera by Sankalp Savera
November 8, 2024
in Jaunpur, Purvanchal News, Uttar Pradesh, Varanasi
0
छठ महोत्सव पद्म भूषण शारदा सिन्हा को स्वरांजलि के साथ कलाकारों समापन
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

छठ गीतों से हुआ महोत्सव का आगाज

छठ महोत्सव पद्म भूषण शारदा सिन्हा को स्वरांजलि के साथ कलाकारों समापन

जौनपुर,संकल्प सवेरा। भोजपुरी विकास मंच एवं छठ पूजा समिति जौनपुर द्वारा आयोजित दो दिवसीय छठ महोत्सव में गायक कलाकारों के छठ गीतों से जौनपुर गूंज उठा। कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित अतिथियों और कलाकारों ने दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात चिर शेष भोजपुरी स्वर कोकिला पद्म भूषण शारदा सिन्हा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

जौनपुर के नमामि गंगे (भामाशाह) घाट पर आयोजित छठ महोत्सव में अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान गुरुवार की शाम कलाकारों ने छठ और धार्मिक गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर क्षितिज शर्मा, प्रोफेसर आर एन त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या व समाजसेवी अनुराग सिंह, ने सयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

Oplus_131072

देवी गीत गायक अवधेश पाठक, विवेक मिश्रा वरदान ,गुलाब राही, विकास रागी, राजेश तिवारी रत्न, राहुल पाठक और सविता पाठक, चिंटू सरगम, सविता गुंजन, राजेश चौबे छठ गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। संगीत घराने से जुड़े सूर्य प्रकाश मिश्र बल्ला गुरु और उनके नन्हें पुत्र वेद प्रकाश 1 और परम शिष्य वेद प्रकाश 2 के तबला वादन ने लोगों की खूब तालियां बटोरी।
इस दौरान श्रद्धालु अंकिता उपाध्याय और उनके भतीजे श्रेयांश तिवारी ने भी छठ गीत सुनाया। सभी कलाकारों को मुख्य अतिथि ज्ञान प्रकाश सिंह व लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य आर एन त्रिपाठी, नगर पालिका परिषद जौनपुर की अध्यक्ष मनोरमा मौर्या, युवा समाजसेवी अनुराग सिंह,डॉ क्षितिज शर्मा, डॉ राम सूरत मौर्य और पप्पू माली ने कलाकारों को माल्यार्पण के पश्चात स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
भोजपुरी विकास मंच की ओर से कार्यक्रम के संयोजक राजकुमार सिंह, सह संयोजक राहुल सिंह, विवेक मौर्य, वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह, भूपेंद्र सिंह, सुधांशु सिंह,संजय सिंह, वीरेंद्र सिंह, नीलमणि सिंह, अजय सिंह मास्टर, राजकुमार रघुवंशी, आदित्य निकुंभ, आलोक गुप्ता, बृजेश मौर्या, उर्वशी सिंह, बीना सिंह, शशिबाला सिंह आदि ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत और स्मृति चिन्ह भेंट किया।

Oplus_131072

शुक्रवार की तड़के छठ महोत्सव की शुरुआत रिटायर्ड जिला जज अजय श्रीवास्तव,व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष इंद्रभान सिंह “इंदू” पूर्व चेयरमैन दिनेश टंडन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र वीर विक्रम सिंह ( बाबा भैया) , कथावाचक रजनी कांत द्विवेदी, सोमेश्वर केसरवानी ने दीप प्रज्वलित कर किया। वाराणसी से आई प्रख्यात शास्त्रीय गायिका विदुषी वर्मा के राग जौनपुरी और छठ गीत से हुआ। आशीष पाठक अमृत, मनोज सोनी कोमल, विवेक मिश्र वरदान, अवधेश पाठक, आल्हा गायिका कुसुम लता सोनकर, मितुल माहिया, राहुल चंद्रा, ज्योति सिंह बुलबुल बृजेश बाबा, आदि ने छठ गीतों की शानदार प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया । सभी कलाकारों और आयोजन मंडल के सदस्यों गौतम गुप्ता, राहुल सिंह , मनीष राय, राजू सिंह मास्टर, गोविंदा मिश्रा, नवीन सिंह, प्रतीक सिंह को अतिथियों द्वारा और भोजपुरी विकास मंच की ओर से सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

पत्रकार संजय अस्थाना और वंदेश सिंह , दीपक सिंह पत्रकार और सलमान शेख को संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया। घाटों पर साफ सफाई की अच्छी व्यवस्था के लिए सफाई निरीक्षक अनिल कुमार और सफाई सुपरवाईजर मोहम्मद शाहिद समेत 4 सफाई मित्रों को भी सम्मानित किया गया। महोत्सव का संचालन अवनींद्र तिवारी और सलमान शेख ने संयुक्त रूप से किया। छठ महोत्सव के समापन पर सभी अतिथियों और कलाकारों द्वारा एक साथ पद्म भूषण स्वर कोकिला शारदा सिन्हा जी को स्वरांजलि दी गई।

Previous Post

प्रधानमंत्री ने महिलाओं को सशक्त करने का निरंतर किया काम – डॉ. रीता बहुगुणा जोशी

Next Post

धनंजय सिंह ने समाजसेवी नैपाली यादव को कराया अन्न प्रासन्न

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
धनंजय सिंह ने समाजसेवी नैपाली यादव को कराया अन्न प्रासन्न

धनंजय सिंह ने समाजसेवी नैपाली यादव को कराया अन्न प्रासन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

April 20, 2026
हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

April 18, 2026
नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

April 16, 2026
नारी शक्ति वंदन एक्ट के समर्थन में हुआ मेगा हस्ताक्षर अभियान 

नारी शक्ति वंदन एक्ट के समर्थन में हुआ मेगा हस्ताक्षर अभियान 

April 15, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

April 20, 2026
हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

April 18, 2026
नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

April 16, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

April 20, 2026
हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

April 18, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.