• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

ठगी करने वाला बसपा लोकसभा-प्रत्याशी लल्लन प्रसाद यादव गिरफ्तार

Cheating BSP Lok Sabha candidate Lallan Prasad Yadav arrested

Sankalp Savera by Sankalp Savera
January 23, 2025
in Jaunpur, Purvanchal News, Varanasi
0
ठगी करने वाला बसपा लोकसभा-प्रत्याशी लल्लन प्रसाद यादव गिरफ्तार

Oplus_16908288

1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

ठगी करने वाला बसपा लोकसभा-प्रत्याशी लल्लन प्रसाद यादव गिरफ्तार

सेना भर्ती के अभ्यर्थियों से लाखों हड़पे, इनामी माफिया को STF ने दबोचा

संकल्प सवेरा, काशी। वाराणसी STF ने सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर युवाओं से ठगी करने वाले माफिया लल्लन प्रसाद यादव को गिरफ्तार कर लिया। लल्लन प्रसाद ने बसपा के टिकट पर बलिया से लोकसभा चुनाव लड़ा था और चुनाव में युवाओं से ठगे करोड़ों रुपए खपाए थे।

चुनाव के दौरान से 23 मुकदमों में नामजद लल्लन की तलाश में पुलिस और एसटीएफ जुटी थी। पुलिस ने आरोपी लल्लन पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। हालांकि महीनों बाद वह STF के हत्थे चढ़ गया।

वाराणसी एसटीएफ के प्रभारी डिप्टी एसपी शैलेश प्रताप सिंह की टीम ने नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गैंग के पूर्वांचल में सक्रिय सदस्यों की तलाश शुरू की। सबसे पहले गैंग का सरगना गाजीपुर के नोनहरा निवासी लल्लन यादव पुत्र अयोध्या यादव की सीडीआर और लोकेशन खंगाली।

गुरुवार को उसकी लोकेशन गाजीपुर वाराणसी मार्ग पर मिली तो टीम बनारस से सारनाथ के लिए निकल गई। सरगना लल्लन यादव सारनाथ के श्रीनगर कॉलोनी में था और किसी नौकरी में भर्ती कराने का झांसा देने पहुंचा था। बताया गया कि उस पर 25 हजार का इनाम भी
एसटीएफ ने कालोनी की घेराबंदी करते हुए लल्लन यादव को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को मऊ के घोसी थाना पर लेकर पहुंची, जहां संबंधित केस में उसके खिलाफ चालान तैयार कराया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जज ने जेल भेज दिया।

सेना से रिटायर्ड है लल्लन यादव

सेना भर्ती के नाम पर ठगी करने वाला नोनहरा, गाजीपुर निवासी लल्लन यादव सेना में सूबेदार पद पर तैनात था। वह वर्ष 1998 में भारतीय सेना में भर्ती हुआ था, वर्ष 2010 में अवकाश से आने के उपरान्त फिर नौकरी पर वापस नहीं गया। इसके बाद सेना में भर्ती कराने के नाम पर अभ्यर्थियों से ठगी करने लगा।

वर्ष 2017 में लगभग 50 अभ्यर्थियों से सेना में भर्ती कराने के नाम पर प्रति अभ्यर्थी 3 लाख रूपये के हिसाब से पैसा लिया, जिसमें से ज्यादातर पैसा अपने बैंक खाता में लिया। इस भर्ती में कुछ स्वयं पास हो गए जिनकी नौकरी लगवाने का दावा किया और कई अन्य युवाओं को शिकार बनाया।

सेना भर्ती में शामिल नहीं होने के बाद विफल अभ्यर्थी और परिजन पैसा वापस मांगने लगे, परन्तु यह अपना राजनीति प्रभाव दिखाकर पैसा वापस करने में टालमटोल करता रहा। कुछ का पैसा इसने वापस भी किया और कुछ लोगों को बैंक का चेक दे दिया।

स्थानीय स्तर पर जब ज्यादा दबाव पड़ने लगा तो आरोपी लल्लन यादव ने कुछ अभ्यर्थियों को फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया। इन सब की जानकारी होने पर अभ्यर्थियों द्वारा भिन्न-भिन्न तिथियों में विभिन्न थानों पर अभियोग पंजीकृत कराया गया।

अभियोगों में से एक केस जनपद मऊ के थाना घोसी पर पिछले दिनों धारा 419/420/467/468/471/406/506 में दर्ज कराया गया। जिसमें तलाश के लिए पुलिस ने दबिश दी लेकिन यह फरार था। मोबाइल का उपयोग भी बंद कर दिया था। इसके बाद इस पर मऊ पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था।

Previous Post

राष्ट्रवादी नौजवान सभा ने “नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर दी श्रद्धांजलि”

Next Post

BJP जिलाध्यक्षों की घोषणा 25 या 26 जनवरी को कर सकती है?

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
BJP जिलाध्यक्षों की घोषणा 25 या 26 जनवरी को कर सकती है?

BJP जिलाध्यक्षों की घोषणा 25 या 26 जनवरी को कर सकती है?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

March 13, 2026
12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

March 13, 2026
समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

March 12, 2026
तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ

तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ

March 12, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

March 13, 2026
12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

March 13, 2026
समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

March 12, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

March 13, 2026
12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

March 13, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.