• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Desh-Videsh

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनाक कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में मोरारी बापू की राम कथा पहुंचे

British Prime Minister Rishi Sunak reached Morari Bapu's Ram Katha at Cambridge University

Sankalp Savera by Sankalp Savera
August 16, 2023
in Desh-Videsh
0
ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनाक कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में मोरारी बापू की राम कथा पहुंचे
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनाक कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में मोरारी बापू की राम कथा पहुंचे

कैम्ब्रिज, संकल्प सवेरा16 अगस्त – ब्रिटिश प्रधान मंत्री ऋषि सुनाक मंगलवार को प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु मोरारी बापू की कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के परिसर में हो रही राम कथा पहुंचे और आध्यात्मिक कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

यह एक महत्वपूर्ण पल है क्योंकि मोरारी बापू की ९२१वीं कथा, जो मानस विश्वविद्यालय के नाम से कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में आयोजित की गई है, पहला ऐसा हिन्दू कार्यक्रम है जो की एक ब्रिटिश विश्वविद्यालय के प्रांगण में किया गया हो।

हिंदू धर्म के अनुयायी और ब्रिटेन के भारतीय मूल के पहले प्रधान मंत्री, ऋषि सुनाक ने मोरारी बापू की व्यास पीठ पर पुष्पांजलि अर्पित की और साथ ही “जय सिया राम” का जयकारा भी लगाया।

अपने भाषण की शुरुआत करते हुए, प्रधान मंत्री ऋषि सुनाक ने कहा, “भारतीय स्वतंत्रता दिवस पर कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में मोरारी बापू की राम कथा में आज उपस्थित होना वास्तव में सम्मान और खुशी की बात है। बापू, मैं आज यहां एक प्रधान मंत्री के रूप में नहीं बल्कि एक हिंदू के रूप में आया हूं! मेरे लिए आस्था व्यक्तिगत विषय है। यह मेरे जीवन के हर पहलू में मेरा मार्गदर्शन करता है। प्रधान मंत्री बनना एक बड़ा सम्मान है, लेकिन यह कोई सरल काम नहीं है। हमें कठिन निर्णय लेने होते हैं और मुश्किल विकल्पों का सामना करना पड़ता है, मगर आस्था मुझे अपने देश के लिए सर्वश्रेष्ठ करने के लिए साहस और शक्ति प्रदान करता है।”

उन्होंने कहा कि मेरे लिए, जब मैं चांसलर था तब ११ डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर दिवाली के मौके पर दीये जलाना एक अद्भुत और विशेष क्षण था।

व्यासपीठ के पीछे हनुमान जी की छवि पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, “जैसे बापू की पृष्ठभूमि में एक सुनहरे हनुमान हैं, मुझे गर्व है कि 10 डाउनिंग स्ट्रीट में मेरी मेज पर एक सुनहरे गणेश हमेशा प्रसन्नतापूर्वक विराजते हैं। किसी भी मुद्दे पर कार्रवाई करने से पहले उन पर ठीक से सोच विचार करने के बारे में वह मुझे हमेशा याद दिलाते हैं।”

ऋषि सुनाक ने कहा कि उन्हें ब्रिटिश होने पर और हिंदू होने पर गर्व है। उन्होंने सॉउथम्पटन में अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए कहा कि वह अपने भाईबहनों के साथ मंदिर जाते और अपने परिवार के सदस्यों के साथ हवन, पूजा, आरती और प्रसाद वितरण जैसे अनुष्ठानों में भाग लेते थे।

“हमारे मूल्य और जो मैं बापू को उनके जीवन के प्रत्येक दिन करते हुए देखता हूं, वे निस्वार्थ सेवा, भक्ति और आस्था के मूल्य हैं। लेकिन शायद सबसे महत्वपूर्ण मूल्य कर्तव्य या सेवा है, जैसा कि हम जानते हैं। ये हिंदू मूल्य बड़ी हद तक साझा ब्रिटिश मूल्य हैं।”

“मैं आज यहां से उस रामायण को याद करते हुए जा रहा हूं जिस पर बापू बोलते हैं, साथ ही भगवद गीता और हनुमान चालीसा को भी याद करता हूं। और मेरे लिए, भगवान राम हमेशा जीवन की चुनौतियों का साहस के साथ सामना करने, विनम्रता के साथ शासन करने और निस्वार्थ भाव से काम करने के लिए एक प्रेरणादायक रहेंगे,” ऋषि सुनाक ने आगे कहा।

उन्होनें कहा, “बापू, आपके आशीर्वाद से, मैं उस तरह से नेतृत्व करने की इच्छा रखता हूं जिस तरह हमारे प्राचीन ग्रंथों ने करना सिखाया है। आप जो कुछ भी करते हैं उसके लिए धन्यवाद बापू। सत्य, प्रेम और करुणा की आपकी शिक्षा अब पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक है।”

अंत में प्रधान मंत्री ऋषि सुनाक ने हाल ही में संपन्न १२,००० किलोमीटर से अधिक की ज्योतिर्लिंग राम कथा यात्रा का हवाला देते हुए मोरारी बापू के प्रेरक कार्य और असीम भक्ति की सराहना की। बाद में उन्होंने मंच पर आरती में भी भाग लिया।

ब्रिटिश प्रधान मंत्री का स्वागत करते हुए, मोरारी बापू ने उनके लिए भगवान हनुमान से प्रार्थना कि और वह निष्ठा से ब्रिटैन के लोगों की सेवा कर पाएं ऐसी कामना की। उन्होनें यह भी प्रार्थना की कि ब्रिटेन का प्रत्येक नागरिक प्रधानमंत्री ऋषि सुनाक के दूरदर्शी नेतृत्व से मिलने वाले लाभ को प्राप्त कर सके।

कथा की शुरुआत में मोरारी बापू ने प्रधान मंत्री ऋषि सुनाक की न केवल राष्ट्र के प्रमुख के रूप में, बल्कि भारतीय मूल के व्यक्ति के रूप में सराहना की। बापू ने यह भी साझा किया कि ऋषि सुनाक का नाम ऋषि शौनक से प्राप्त हुआ है। एक सम्मानित ऋषि के साथ यह संबंध भारतीयों के दिलों को छू जाता है और ऐसे मूल से जुड़े एक नेता को प्रधानमंत्री पद पर देखकर बड़ी खुशी मिलती है।

मोरारी बापू ने कार्यक्रम में भाग लेने से पहले 50-100 स्वयंसेवकों को प्रसाद के रूप में भोजन खिलाने की पेशकश करने पर
ऋषि सुनाक की सराहना की और कहा कि यह भारतीय परंपराओं से उनका नाता स्पष्ट करता है। बापू ने स्वीकार किया कि प्रधान मंत्री ऋषि सुनाक आमतौर पर उपहार स्वीकार नहीं करते हैं, मगर प्रतीक के रूप में सोमनाथ जैसे एक पवित्र शिवलिंग, ज्योतिर्लिंग राम कथा यात्रा के प्रसादस्वरूप उन्हें भेंट किया।

कथा से पहले सुबह, मोरारी बापू ने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में भारतीय स्वतंत्रता के ७६ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर और आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के भागरूप भारतीय तिरंगा लहराया।

मोरारी बापू की कथा १२ अगस्त को ४१वीं मास्टर और १४९६ में जीसस कॉलेज की स्थापना के बाद से उसका नेतृत्व करने वाली पहली महिला सोनिता एलेने ओबीई और हाउस ऑफ लॉर्ड्स में एक प्रतिष्ठित कंजर्वेटिव लॉर्ड डोलर पोपट द्वारा स्वागत के साथ शुरू हुई।

Previous Post

निरंकारी ने मुक्ति पर्व के रूप में मनाया 77वाँ स्वतंत्रता दिवस

Next Post

भारत को आजादी तमाम शहादतों के बाद मिली है:जिलाध्यक्ष

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
भारत को आजादी तमाम शहादतों के बाद मिली है:जिलाध्यक्ष

भारत को आजादी तमाम शहादतों के बाद मिली है:जिलाध्यक्ष

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

यातायात जागरूकता एवं सड़क सुरक्षा पर एनएसएस की जागरूकता रैली

यातायात जागरूकता एवं सड़क सुरक्षा पर एनएसएस की जागरूकता रैली

March 20, 2026
सोशल मीडिया के दौर में मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन ही सच्ची खुशी: प्रो. पाथर्डीकर

सोशल मीडिया के दौर में मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन ही सच्ची खुशी: प्रो. पाथर्डीकर

March 20, 2026
मल्हनी का मल्लाह ।। पहचान ही गये होंगे आप?

मल्हनी का मल्लाह ।। पहचान ही गये होंगे आप?

March 19, 2026
अजीत सिंह इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष और दीपक मिश्र महामंत्री बनाए गए

अजीत सिंह इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष और दीपक मिश्र महामंत्री बनाए गए

March 19, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
यातायात जागरूकता एवं सड़क सुरक्षा पर एनएसएस की जागरूकता रैली

यातायात जागरूकता एवं सड़क सुरक्षा पर एनएसएस की जागरूकता रैली

March 20, 2026
सोशल मीडिया के दौर में मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन ही सच्ची खुशी: प्रो. पाथर्डीकर

सोशल मीडिया के दौर में मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन ही सच्ची खुशी: प्रो. पाथर्डीकर

March 20, 2026
मल्हनी का मल्लाह ।। पहचान ही गये होंगे आप?

मल्हनी का मल्लाह ।। पहचान ही गये होंगे आप?

March 19, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

यातायात जागरूकता एवं सड़क सुरक्षा पर एनएसएस की जागरूकता रैली

यातायात जागरूकता एवं सड़क सुरक्षा पर एनएसएस की जागरूकता रैली

March 20, 2026
सोशल मीडिया के दौर में मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन ही सच्ची खुशी: प्रो. पाथर्डीकर

सोशल मीडिया के दौर में मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन ही सच्ची खुशी: प्रो. पाथर्डीकर

March 20, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.