• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Desh-Videsh

नगर निकाय चुनाव में भाजपा को मिलेगी प्रचंड जीत: कृपाशंकर सिंह

BJP will get a massive victory in civic polls: Kripashankar Singh

Sankalp Savera by Sankalp Savera
September 1, 2026
in Desh-Videsh
0
नगर निकाय चुनाव में भाजपा को मिलेगी प्रचंड जीत: कृपाशंकर सिंह
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

कृपाशंकर सिंह ने किया तूफानी जनसंपर्क, बोले—नगर निकाय चुनाव में भाजपा को मिलेगी प्रचंड जीत

बीकानेर, संकल्प सवेरा। नगर निगम चुनाव को लेकर बीकानेर में राजनीतिक सरगर्मियां लगातार तेज होती जा रही हैं। वार्ड संख्या 46 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी शशिकांत गेहलोत के कार्यालय का उद्घाटन बीकानेर के पर्यवेक्षक एवं महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने मंगलवार को फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड के  नागरिकों एवं मतदाताओं से संवाद किया और भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की।

जनसंपर्क कार्यालय उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कृपाशंकर सिंह ने कहा कि चुनाव केवल प्रत्याशी चुनने का अवसर नहीं है, बल्कि क्षेत्र के विकास की दिशा तय करने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है।

भाजपा को मिलेगी प्रचंड जीत : कृपाशंकर सिंह

श्री सिंह ने आगे कहा कि बीकानेर सहित प्रदेश के नगर निकाय चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आमजन और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दे रहा है, उससे स्पष्ट है कि जनता विकास, सुशासन और मजबूत नेतृत्व के पक्ष में अपना समर्थन देने का मन बना चुकी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत है और कार्यकर्ता पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ जनता के बीच पहुंच रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रत्येक मतदाता से व्यक्तिगत संपर्क करें और भाजपा की नीतियों, विकास के दृष्टिकोण तथा जनकल्याणकारी सोच को जनता के सामने रखें।

सिंह ने कहा कि जनसेवा, विकास और संगठनात्मक एकजुटता भाजपा की चुनावी ताकत है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास के बल पर पार्टी नगर निकाय चुनाव में शानदार प्रदर्शन करेगी।।

कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने वार्ड के विभिन्न हिस्सों में मतदाताओं से संपर्क कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन जुटाने की रणनीति पर काम किया। पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय रहने, अधिक से अधिक मतदाताओं से संपर्क करने और चुनाव अभियान को प्रभावी बनाने का आह्वान किया। चुनाव के अंतिम चरण तक इसी उत्साह और एकजुटता के साथ जनता के बीच रहना होगा। उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति और कार्यकर्ताओं की मेहनत ही भाजपा के चुनाव अभियान को मजबूती प्रदान करती है।

उन्होंने विश्वास जताया कि वार्ड 46 में भाजपा प्रत्याशी शशिकांत गेहलोत को जनता का व्यापक समर्थन मिलेगा और नगर निकाय चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक एवं प्रचंड जीत दर्ज करेगी।

जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से भी भाजपा नेताओं को अवगत कराया। भाजपा नेताओं ने नागरिकों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं, विकास कार्यों और जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा।

Previous Post

जीडीपी में 7.8% की वृद्धि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की तेज आर्थिक प्रगति का प्रमाण: कृपाशंकर सिंह

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

नगर निकाय चुनाव में भाजपा को मिलेगी प्रचंड जीत: कृपाशंकर सिंह

नगर निकाय चुनाव में भाजपा को मिलेगी प्रचंड जीत: कृपाशंकर सिंह

September 1, 2026
अनुच्छेद 370 हटना और राम मंदिर निर्माण नए भारत की पहचान : कृपाशंकर सिंह

जीडीपी में 7.8% की वृद्धि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की तेज आर्थिक प्रगति का प्रमाण: कृपाशंकर सिंह

September 1, 2026
डॉ. श्रीपाल सिंह ‘क्षेम’ की 104वीं जयंती पर 2 सितंबर को

डॉ. श्रीपाल सिंह ‘क्षेम’ की 104वीं जयंती पर 2 सितंबर को

September 1, 2026
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

August 31, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
नगर निकाय चुनाव में भाजपा को मिलेगी प्रचंड जीत: कृपाशंकर सिंह

नगर निकाय चुनाव में भाजपा को मिलेगी प्रचंड जीत: कृपाशंकर सिंह

September 1, 2026
अनुच्छेद 370 हटना और राम मंदिर निर्माण नए भारत की पहचान : कृपाशंकर सिंह

जीडीपी में 7.8% की वृद्धि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की तेज आर्थिक प्रगति का प्रमाण: कृपाशंकर सिंह

September 1, 2026
डॉ. श्रीपाल सिंह ‘क्षेम’ की 104वीं जयंती पर 2 सितंबर को

डॉ. श्रीपाल सिंह ‘क्षेम’ की 104वीं जयंती पर 2 सितंबर को

September 1, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

नगर निकाय चुनाव में भाजपा को मिलेगी प्रचंड जीत: कृपाशंकर सिंह

नगर निकाय चुनाव में भाजपा को मिलेगी प्रचंड जीत: कृपाशंकर सिंह

September 1, 2026
अनुच्छेद 370 हटना और राम मंदिर निर्माण नए भारत की पहचान : कृपाशंकर सिंह

जीडीपी में 7.8% की वृद्धि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की तेज आर्थिक प्रगति का प्रमाण: कृपाशंकर सिंह

September 1, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.