भाजपा ने मछलीशहर से डॉ.अजय सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया
संकल्प सवेरा,जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी ने मछलीशहर के लिए वरिष्ठ नेता डॉ. अजय सिंह को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन ने इस घोषणा के लिए दोपहर ढाई बजे का समय तय किया था। चुनाव के बाद से इस नियुक्ति को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी।
जौनपुर में पार्टी अभी भी जिलाध्यक्ष के चयन पर विचार-विमर्श कर रही है। 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा सावधानीपूर्वक कदम बढ़ा रही है। पार्टी का लक्ष्य है कि आंतरिक मतभेद सार्वजनिक न हों। साथ ही ऐसा नेतृत्व चुना जाए जो सभी वर्गों को साथ लेकर चल सके।
मछलीशहर में नए जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह को बधाई देने वालों की भीड़ उमड़ रही है। जौनपुर में किस वर्ग और किस व्यक्ति को जिलाध्यक्ष बनाया जाएगा, इस पर पार्टी विचार कर रही है।