मड़ियाहूं विधानसभा के चर्चित भाजपा नेता शमशेर सिंह का मुंबई में उनके निवास स्थान मलाड़ में हार्ट अटैक होने से मौत हो गई। उनकी मौत की समाचार जैसे ही बरसठी विकासखंड के सोनाई गांव में पहुंची शोक की लहर दौड़ गई।
बता दें कि वरिष्ठ भाजपा नेता शमशेर सिंह बरसठी विकासखंड के सोनाई गांव के निवासी हैं और मड़ियाहूं में स्थित विजय कोल्ड स्टोरेज के मालिक हैं।बीते 5 सालों से भाजपा में एक चर्चित चेहरा के रूप में जाने जाते हैं।
वर्तमान में भाजपा पार्टी में किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य के अलावा बाबतपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी के सदस्य भी बनाए गए थे। हर दिल अजीज माने जाने वाले शमशेर सिंह से पार्टी में किसी प्रकार का चुनाव नहीं था भाजपा के हर कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति अनिवार्य करते थे। इसके अलावा हर गरीब मजलूम के साथ पेड़ के तने की भांति खड़े होकर उनका हर काम कराने के लिए क्षेत्र में मशहूर थे।
इस दुखद घड़ी में शोक संतप्त परिवार के घर सोनाई में नेताओं एवं संभ्रांत नागरिकों पत्रकारों का पहुंचना जारी है।












