• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Uttar Pradesh

जौनपुर में भाजपा के केदारनाथ व नागेश्वर सिह मे टक्कर,यूपी में विधानपरिषद की 11 सीटों केे लिए हो रहा चुनाव,

दो बजे तक वोटिंग की रफ्तार अच्‍छी खासी हो गई

Sankalp Savera by Sankalp Savera
December 1, 2020
in Uttar Pradesh
0
जौनपुर में भाजपा के केदारनाथ व नागेश्वर सिह मे टक्कर,यूपी में विधानपरिषद की 11 सीटों केे लिए हो रहा चुनाव,
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए आज सुबह आठ बजे से मतदान हो रहा है। प्रदेश की छह शिक्षक और पांच स्नातक कोटे की एमएलसी सीट के लिए भाजपा, सपा, कांग्रेस और शिक्षक संघों के अलावा निर्दलीय समेत कुल 199 उम्‍मीदवार मैदान में हैं।
भाजपा के लिए चुनाव काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि उच्च सदन में वह बहुमत के आंकड़े से दूर है। मतदान शाम पांच बजे तक होगा। इसका परिणाम तीन दिसंबर को आएगा। मतदान की रफ्तार शुरुआत में काफी धीमी रही। सुबह 10 बजे तक ज्‍यादातर बूथों पर चार से छह फीसदी मतदान हुआ था। हालांकि 11 बजते-बजते मतदान की रफ्तार तेज होने लगी। दो बजे तक बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन सीट पर 53.69 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक के लिए 24 प्रतिशत मतदान हुआ। गोरखपुर में कई बूथों पर मतदाताओं की कतारें दिखने लगीं। उधर, फर्रुखाबाद में मोहम्मदाबाद के एक बूथ पर फर्जी वोटिंग को लेकर सपा और भाजपा के कार्यकर्ता भिड़ गए। उनके बीच मारपीट होने लगी। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया है।

वहीं मैनपुरी में भी मतदान करने गए भाजपा और सपा समर्थकों के बीच जमकर विवाद हुआ। दोनों के बीच फायरिंग भी हुई। मतदान स्थल पर फायरिंग की खबर से प्रशासन में हड़कंप मच गया। कस्बा करहल में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मंगलवार सुबह से मतदान चल रहा था। इसी दौरान भाजपा और सपा समर्थक भी मतदान करने पहुंचे। बताते हैं कि दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पार्टियों के समर्थकों ने फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि लोगों में दहशत फैलान के लिए करीब आधा दर्ज राउंड गोलियां चलाई गईं। मतदान स्थल पर फायरिंग की खबर से प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

दो बजे तक वोटिंग की रफ्तार अच्‍छी खासी हो गई। इस वक्‍त तक पीलीभीत में 56.33 फीसदी मतदान हो गया था। बरेली में 50.54 प्रतिशत, बदायूं में 56.24, शाहजहांपुर में 55.00 प्रतिशत, मुरादाबाद 50.97 प्रतिशत, रामपुर 51.68 प्रतिशत, अमरोहा 57.15 प्रतिशत, संभल 48.77 प्रतिशत, बिजनौर में 56.25 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस तरह बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन सीट पर 53.69 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं लखीमपुर खीरी में दो बजे तक स्नातक के लिए 32.06 प्रतिशत और शिक्षक के लिए 52.42 प्रतिशत वोटिंग हुई है।  गोरखपुर जिले में दोपहर 12 बजे तक 25.17 फीसद वोट पड़े। जबकि देवरिया में 31.83 प्रतिशत वोट पड़े।

पीलीभीत में मतदान के शुरुआती दो घंटे में भी स्नातक शिक्षकों ने जमकर मताधिकार का प्रयोग किया। मतों का प्रयोग करने में देखी गई तेजी से जिले में मत प्रतिशत बढिया रहने की उम्मीद की जा रही है। माना जा रहा है कि शाम पांच बजे तक रिकार्ड प्रतिशतर्ग्ज किया जाएगा। इधर अमरिया क्षेत्र में डीएम और एसपी ने पहुंच कर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया।

जिले में 1967 कुलों के लिए बीसलपुर, पूरनपुर, अमरिया और सदर क्षेत्र में सात बूथ बनाए गए हैं। यहां मताधिकार का प्रयोग करने के दौरान कोविड नियमों का पालन कराने की भी जिम्मेदारी मतदान अधिकारियों को दी गई है। वहीं जिले में सुबह आठ बजे से दस बजे के बीच कुल 152 मत डाले गए। यह कुल 7.7 फीसद दर्ज किया गया है। डीएम पुलकित खरे और एसपी जय प्रकाश ने अमरिया में निरीक्षण से पूर्व कंट्रोल रूम में जाकर व्यवस्थाओं को देखा और जानकारी हासिल की।

वाराणसी में सुबह 10 बजे तक स्नातक एमएलसी के लिए तीन बूथों पर कुल 2103 वोट में 87 वोट पड़े। जबकि शिक्षक एमएलसी के लिए 317 वोटों में 35 वोट पड़े। मतदान केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। सुरक्षाकर्मी केंद्र पर मुस्तैद दिखे। बाराबंकी में भी मतदान काफी सुस्त रफ्तार से चल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों की अपेक्षा शहर में इक्का दुक्का मतदाता ही नजर आ रहे हैं। जिले में बनाए गए 49 बूथों पर 2 घंटे बाद 10 बजे तक स्नातक एमएलसी पद के लिए 3.9 प्रतिशत तो शिक्षक एमएलसी पद के लिए कुल 5.5 प्रतिशत वोट पड़े।

शाहजहांपुर में अलग-अलग टीम बनाकर निकले अफसर 
शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मंगलवार सुबह 8 बजे से शाहजहांपुर के 10 मतदान केंद्रों पर वोटिंग शुरू हुई। शुरुआती 2 घंटे में बेहद कम मतदान हुआ। केवल 9.62 प्रतिशत मतदान का आंकड़ा सुबह 8 से 10 के बीच आया है। शाहजहांपुर जिले में कुल 3896 वोट हैं, सुबह 8 से 10 बजे बीच 342 वोट डाले.गए। इस दौरान जिले के प्रशासनिक अधिकारी अलग-अलग मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए निकले। डीएम इंद्रविक्रम सिंह नगर निगम, भावलखेड़ा, उप जिलाधिकारी प्रशासन रामसेवक द्विवेदी पुवायां पहुंचे, जहां उन्होंने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया, यहां शुरुआत के 2 घंटे में केवल 19 वोट ही डाले गए थे। तिलहर में 371 मतदाताओं के सापेक्ष सुबह 11 बजे तक 60 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। खुटार में बरेली मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह 10:50 बजे तक खुटार ब्लॉक मुख्यालय पर बने मतदान केंद्र में पड़े करीब 22 वोट पड़े। जलालाबाद में 124 मतदाताओं के सापेक्ष सुबह 11 बजे तक 35 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया।

वित्‍त मंत्री सुरेश खन्‍ना बोले-भाजपा की जीत पक्‍की
शाहजहांपुर में नगर निगम मतदान केंद्र पर शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान करने वालों की लंबी लाइन लग गई। यहां वैसे तो प्रशासन ने दावा किया था कि फेसकवर और सेनीटाइजर का इस्तेमाल किया जाएगा, लेकिन दिखा कुछ नहीं। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, तिलहर विधायक रोशन लाल वर्मा भी अपने बूथ पर बैठे दिखाई पड़े। वित्त मंत्री ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी हरि सिंह ढिल्लों की जीत पक्की है, वह भारी मतों से विजयी होंगे। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि हरि सिंह ढिल्लों बिजनौर से लेकर शाहजहांपुर तक भारी मतों से जीत रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि 80% वोट हरि सिंह को मिलेंगे। 20 प्रतिशत में बाकी सभी लोग रहेंगे। दोनों ने आखिरी में एक नारा भी लगाया… कहां पड़े हो चक्कर में, कोई नहीं है टक्कर में।

जानिए 2 बजे तक कहां कितनी हुई वोटिंग

  • बरेली         – 50.54
  • बदायूं         – 56.24
  • शाहजहांपुर – 55.00
  • पीलीभीत    –  56.63
  • मुरादाबाद   –  50.97
  • रामपुर        –  51.68
  • अमरोहा      –  57.15
  • संभल         –  48.77
  • बिजनौर      –  56.25
  • कुल-   53.69 प्रतिशत
Previous Post

8 महीने में उर्मिला मातोंडकर की दूसरी राजनीतिक पारी, कांग्रेस के बाद शिवसेना में हुईं शामिल

Next Post

वाराणसी के आठ जिलों में स्‍नातक में 8.72 व शिक्षक के लिए 28.16 फीसद मतदान

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
वाराणसी के आठ जिलों में स्‍नातक में 8.72 व शिक्षक के लिए 28.16 फीसद मतदान

वाराणसी के आठ जिलों में स्‍नातक में 8.72 व शिक्षक के लिए 28.16 फीसद मतदान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

March 16, 2026
जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

March 16, 2026
अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

March 16, 2026
काशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीत का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

काशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीत का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

March 15, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

March 16, 2026
जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

March 16, 2026
अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

March 16, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

March 16, 2026
जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

March 16, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.