• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Desh-Videsh

BJP यूपी में हार का ठीकरा योगी पर नहीं फोड़ सकती है 

BJP cannot blame Yogi for defeat in UP 

Sankalp Savera by Sankalp Savera
June 6, 2024
in Desh-Videsh, Jaunpur
0
मतदान हमारा अधिकार, इससे बनती हमारी सरकार

Oplus_0

1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

BJP यूपी में हार का ठीकरा योगी पर नहीं फोड़ सकती है
—————————————
–कैलाश सिंह
—————————————

-टिकट वितरण ही एनडीए की पराजय और इंडिया की जीत का प्रमुख फैक्टर बना, बसपा का कमजोर होना और संविधान बचाओ, बेरोजगारी का मुद्दा दोयम दर्जे पर रहा l
-सपा ने यादव की बजाय अदर बैकवर्ड को गैर भाजपाई प्रत्याशियों के सामने उतार कर लड़ाई में नहले पर दहले वाला कार्ड खेला l ऐसी हर सीट पर भाजपा अन्दरूनी कलह सेजूझीl
—————————————-

लखनऊ l विधान सभा चुनाव 2022 में जीत दर्ज करने के बाद मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि हम लोक सभा चुनाव में यूपी की सभी 80 सीटों को विकास के बल पर हासिल करेंगे l तब प्रधान मन्त्री नरेंद्र मोदी का हाथ उनके कन्धे पर था और विकास की रेल वाकई दौड़नी शुरू हुई, लेकिन मोदी- योगी के नाम के नारे और एक साथ दोनों नेताओं की फोटो से यह संदेश जाने लगा कि मोदी के बाद योगी ही उत्तराधिकारी होंगेl बस यहीं से अमित शाह और योगी के बीच टकराव जगजाहिर होने लगे l इस आग में घी डालने का काम दोनों तरफ़ के कुछ चमचे करने लगे l लोक सभा चुनाव नजदीक आने तक गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश सरकार पर परोक्ष रूप से और पार्टी संगठन पर स्पष्ट तौर पर कमान अपने हाथ में ले ली और प्रेशर पॉलिटिक्स शुरू कर दी l यहीं से यूपी में हार की नींव पड़ी l

Oplus_0

टिकट वितरण की बेला में इन हाई कमान श्री शाह के फैसले से जिलों से लेकर ब्लॉकों व गाँवों तक फैले पदाधिकारियों, पन्ना प्रमुखों तक की चेन टूटने लगी जबकि यह चेन उन्होंने ही खुद 2012-13 में बनाई थी l यह चेन तब खंडित होने लगी जब भाजपा से हाई कमान द्वारा गैर भाजपाई प्रत्याशी उतारे जाने लगे l इनपर मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ की कतई सहमति नहीं थी तो वह तटस्थ भूमिका में दिखने लगे l यही वह समय था जब राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) अपना हाथ खींच चुका था l पार्टी को गुमान हो गया था कि वह संघ के बिना चुनाव जीत लेगी l इसका खुलासा खुद जे पी नड्डा ने अपने बयान में किया l जबकि हर जिले में औसतन 10 से 15 हजार स्वयं सेवक साइलेंट भूमिका में होते हैं जो बिना खुद को जाहिर किए घर घर के वोटरों को जागृत कर बूथों तक पहुंचाते हैं l
स्वयं सेवकों, गैर भाजपाई प्रत्याशी के चलते पार्टी में कलह और अदर बैकवर्ड वोटबैंक के खिसकने के सभी उदाहरण लोकसभा सीट 73 जौनपुर और 74 मछलीशहर को बानगी के तौर पर लिया गया है l इसमें उन प्रत्याशियों का संगठन और वोटरों के प्रति व्यवहार भी शामिल है l इसके अलावा रही- सही कसर सहयोगी दलों के नेताओं अनुप्रिया पटेल और ओ पी राजभर की फिसलती ज़ुबान ने खासकर पूर्वांचल में पूरी कर दी l केशव मौर्य जौनपुर में जातिगत वोटरों के पाला बदलने से नहीं रोक पाए lदूसरी ओर पार्टी हाई कमान मोदी लहर की खोज, संविधान बचाओ, आरक्षण बचाओ के इंडिया गठबंधन के इस पलटवार से पार्टी का वोटबैंक खिसकने लगाl ध्यान रहे राम मन्दिर का मुद्दा न बनने के दौरान संविधान हटाने की बात अयोध्या के भाजपा प्रत्याशी ने कही तो विपक्ष के राहुल गाँधी ने लपक लिया और उसे अपना मुद्दा बनाकर आरक्षण के साथ चुनावी समर में अचूक अस्त्र बनाते हुए आदिवासी, पिछड़ों, दलितों तक ऐसा पहुंचाया की उसने गेम पलट दिया और कांग्रेस छह सीट पा गई l
इसी कार्ड को ध्यान में रखते हुए सपा के अखिलेश यादव ने परिवार के पांच यादव के अलावा बाकी सीटों पर कुछ मुस्लिम और अधिकतर अदर बैकवर्ड प्रत्याशी उतारने में मायावती के एक दशक पुराने फार्मूले को भी अपनाया l किया यह कि यादव तो अपने ही हैं और कांग्रेस से समझौते के चलते मुस्लिम के कहीं और जाने के विकल्प नहीं हैं, बाकी काम प्रत्याशी अदर बैकवर्ड व दलित और भाजपा से नाराज़ लोगों को अपनी तरफ़ करके गेम जीत में तब्दील कर लेंगे, हुआ भी वही तभी तो सपा ने भाजपा से चार सीट ज्यादा लेकर 37 सीट हासिल करके सबसे बड़ी पार्टी बन गई l
चुनाव के दौरान योगी को हटाने की हवा को विपक्षी गठबंधन ने पकड़कर कबूतर की तरह उड़ाया तो खुद योगी को पार्टी के प्रति निष्ठा के जरिये सफाई देनी पड़ी l यह चुनाव हर फेज़ में गुजरता रहा और भाजपा के मुद्दे खासकर यूपी में पिटते रहे l योगी आदित्यनाथ अपने हिंदुत्व, विकास, अपराध के खात्मे के मुद्दे पर डटे रहे l उनको सबसे पहले 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान् राम के विग्रह की प्रण प्रतिष्ठा के दौरान पीएम के सुरक्षा कर्मी ने परे किया तो देश के हिंदुओं को नागवार लगा, पश्चिमी यूपी की एक चुनावी सभा में खुद मोदी ने मंच पर योगी को नज़रंदाज़ किया वह भी लोगों को अख़रा और उस अफ़वाह को भी बल मिला जिसमें कहा जाता रहा कि चुनाव बाद योगी हटा दिए जाएंगे, लेकिन अब भाजपा न तो उनपर हार का ठीकरा फोड़ पाएगी और न ही इस बहाने उन्हें हटा पाएगी l यदि ऐसा कुछ करने की कोशिश हुई तो विधानसभा की आने वाली तस्वीर बदल जाएगी तो हैरत की बात नहीं होगी l

Previous Post

मोदी जी को नैतिक हार मान लेनी चाहिए

Next Post

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत पिता ने हत्या की आशंका जताई

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
चौधरी चरण सिंह की मनाई गई पुण्यतिथि

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत पिता ने हत्या की आशंका जताई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

February 14, 2026
राज्यसभा प्रतिपक्ष उपनेता प्रमोद तिवारी से मिला शिक्षक प्रतिनिधिमंडल

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में डॉ.शिवम सिंह एवं शुभम सिंह का हुआ चयन

February 14, 2026
छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

February 13, 2026
शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

February 11, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

February 14, 2026
राज्यसभा प्रतिपक्ष उपनेता प्रमोद तिवारी से मिला शिक्षक प्रतिनिधिमंडल

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में डॉ.शिवम सिंह एवं शुभम सिंह का हुआ चयन

February 14, 2026
छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

February 13, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

February 14, 2026
राज्यसभा प्रतिपक्ष उपनेता प्रमोद तिवारी से मिला शिक्षक प्रतिनिधिमंडल

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में डॉ.शिवम सिंह एवं शुभम सिंह का हुआ चयन

February 14, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.