• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

अटल बिहारी वाजपेयीजी सही मायने में ‘भारत रत्न’ थे:पुष्पराज सिंह

Sankalp Savera by Sankalp Savera
December 25, 2019
in Jaunpur
0
अटल बिहारी वाजपेयीजी सही मायने में ‘भारत रत्न’ थे:पुष्पराज सिंह
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न  स्व० अटल विहारी बाजपेयी जी के जयंती के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वाधान में जिला चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान शिविर को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि भारत मां के सच्चे सपूत, राष्ट्र पुरुष, राष्ट्र मार्गदर्शक, सच्चे देशभक्त, ना जाने कितनी ही उपाधियों से पुकारे जाने वाले ‘भारत रत्न’ पंडित अटल बिहारी वाजपेयीजी सही मायने में ‘भारत रत्न’ थे। इन सबसे भी बढ़कर पंडित अटल बिहारी वाजपेयीजी एक अच्छे इंसान थे,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक से लेकर प्रधानमंत्री तक का सफर तय करने वाले युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयीजी का जन्म ग्वालियर में बड़े दिन के अवसर पर 25 दिसंबर 1924 को हुआ। अटलजी के पिता का नाम पण्डित कृष्ण बिहारी वाजपेयी और माता का नाम कृष्णा वाजपेयी था। पिता पण्डित कृष्ण बिहारी वाजपेयी ग्वालियर में अध्यापक थे। कृष्ण बिहारी वाजपेयी साथ ही साथ हिन्दी व ब्रजभाषा के सिद्धहस्त कवि भी थे
जिला मंत्री सुशील मिश्र ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का व्यक्तित्व बहुत ही मिलनसार था। उनके विपक्ष के साथ भी हमेशा मधुर संबंध रहे।1999 के लोकसभा चुनाव में भाजपा फिर अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी। सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बाद भाजपा ने अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में 13 दलों से गठबंधन करके राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के रूप में सरकार बनाई और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने अपना पूरा पांच साल का कार्यकाल पूर्ण किया। इन पांच वर्षों में अटल बिहारी वाजपेयी ने देश के अन्दर प्रगति के अनेक आयाम छुए और राजग सरकार ने गरीबों, किसानों और युवाओं के लिए अनेक योजनाएं लागू कीं।जिला मीडिया प्रभारी अभय राय ने कहा कि अटलजी को देश-विदेश में अब तक अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 2015 में भारत के सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनके घर जाकर सम्मानित किया। भारतीय राजनीति के युगपुरुष, श्रेष्ठ राजनीतिज्ञ, कोमलहृदय संवेदनशील मनुष्य, वज्रबाहु राष्ट्रप्रहरी, भारतमाता के सच्चे सपूत, अजातशत्रु पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी का 16 अगस्त 2018 को 93 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया।उक्त अवसर पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिव्यांशु सिंह, विकास ओझा, अजय यादव, अखिल प्रताप सिंह, पंकज पाठक, श्रीकांत सिंह सोलंकी, सुलभ श्रीवास्तव, विकास अग्रहरी, आर्यन सिंह, विजय कश्यप, जसविंदर सिंह, विराट सत्यम सिंह, अंकित सिंह, शिवम तिवारी, दिपांशु उपाध्यय, आशुतोष सिंह, अभिनव, प्रशांत जायसवाल आदि कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।

Previous Post

उत्तर भारतीय संघ ने गरीब बच्चों के साथ मनाया क्रिसमस का त्यौहार

Next Post

माँ त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति होती है:श्याम सिंह यादव

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post

माँ त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति होती है:श्याम सिंह यादव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

June 15, 2026
योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं: कृपा शंकर सिंह

योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं: कृपा शंकर सिंह

June 15, 2026
सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा: कृपाशंकर सिंह

सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा: कृपाशंकर सिंह

June 14, 2026
प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए: कृपाशंकर सिंह 

प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए: कृपाशंकर सिंह 

June 13, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

June 15, 2026
योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं: कृपा शंकर सिंह

योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं: कृपा शंकर सिंह

June 15, 2026
सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा: कृपाशंकर सिंह

सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा: कृपाशंकर सिंह

June 14, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

June 15, 2026
योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं: कृपा शंकर सिंह

योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं: कृपा शंकर सिंह

June 15, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.